Celebrity Make Up

सोनम कपूर ने 7 अपने लुक्स से रेज किया है ब्यूटी स्टैंडर्ड, हर लुक करता है ब्यूटी गोल्स सेट

Garima Anurag  |  Aug 9, 2022
sonam kapoor beauty looks

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जो फैशन दीवा की तरह जानी जाती हैं। सोनम अपने लुक्स के साथ एके्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती हैं और अकसर अपने मेकअप या फैशन चॉइसेस से बार को ऊंचा करती है।

सोनम कपूर के कुछ ऐसे ब्यूटी लुक्स हैं जो ब्यूटी लवर्स और एक्ट्रेस के फैन्स के लिए बार को हाई करने वाले लुक्स हैं और ये प्रूव करते हैं कि एक्ट्रेस हर तरह के लुक के साथ स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

जब सोनम ने अपनाया मार्लिन मुनरो लुक

सोनम कपूर ने हैलोवीन के लिए मार्लिन मुनरो की तरह व्हाइट ब्लॉन्ड लुक के साथ रेड लिप्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

सोनम का देसी गॉडेस लुक

साभार- इंस्टाग्राम

प्रेगनेंसी में लोग जहां फ्लोई गाउन, बिकनी या योगा आउटफिट में अपनी फोटोशूट कराते हैं, सोनम ने किसी देसी गॉडेस की तरह थिक, स्मज किए हुए कोल रिम्ड लोअर लैश लाइन से अपना मेकअप किया था। एक्ट्रेस के अपर लिड पर भी स्मज लुक में कैट आई बनाया गया था। एक्ट्रेस के बाल नीचे से कर्ल थे जबकि ऊपर से उन्हें स्ट्रेट रखा गया था। एक्ट्रेस ने पिंक ग्लॉसी लिप्स से अपना लुक कंप्लीट किया था।

दुल्हन की बहन के रूप में

साभार- इंस्टाग्राम

सोनम ने रिया कपूर की शादी पर पेस्टल सलवार सूट के साथ पर्ल का मांगटीका स्टाइल किया था। साथ में एक्ट्रेस ने रेजर शार्प कैट आइज, पिंक ब्लश और पिंक लिप्स से अपने लुक को मेमोरेबल बनाया था।

जब एक्ट्रेस ने यूज किया राइनस्टोन 

सोनम कपूर ने आई मेकअप को गॉर्जियस बनाते हुए मोटे से जेट ब्लैक आईलाइनर के साथ पर्ल साइज का राइनस्टोन दोनों आंखों के कॉर्नर पर लगाया था। 

सोनम का कान्स लुक

सोनम ने अपने कान्स लुक को सुपर एक्सपेरिमेंटल बनाते हुए अपने आई लिड के लिए हाफ यलो और हाफ ग्रे आई शैडो चूज किया था। 

सोनम का स्टनिंग ब्राइडल लुक

सोनम ने अपनी शादी के लिए ट्रेडिशनल लुक अपनाया था, लेकिन उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था। एक्ट्रेस के लुक में बोल्ड बेरी लिप्स को थे, लेकिन उन्होंने अपना आई मेकअप काफी लाइट रखा था। एक्ट्रेस ने फॉल्स मस्कारा के साथ बहुत पलता से आई लाइनर लगाया था और लोअर लिड को नेचुरल रहने दिया था।

नैचुरल लुक

हमेशा परफेक्ट मेकअप और आउटफिट के लिए जानी जाने वाली सोनम कपूर ने लोगों के सामने ब्यूटी के झूठे मापदंडो को खत्म करते हुए अपना रियल साइड भी लोगों के साथ शेयर किया था।

Read More From Celebrity Make Up