Celebrity Make Up

सोनम कपूर के इस मेकअप ट्यूटोरियल से 10 मिनट में पाएं उनके जैसा लुक, देखें Video

Megha Sharma  |  May 25, 2021
सोनम कपूर के इस मेकअप ट्यूटोरियल से 10 मिनट में पाएं उनके जैसा लुक, देखें Video
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशनिस्टा तो हैं ही लेकिन साथ ही एक लाजवाब एक्ट्रेस भी हैं। उनका ग्रेस और चार्म बहुत ही अच्छा है। वह एक परफेक्ट डीवा हैं और नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। वैसे तो सोनम कपूर के बारे में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो हमें पसंद हैं लेकिन सबसे खास चीज ये है कि वह हमेशा अपने मंत्र फैंस के साथ शेयर करती हैं। 
दरअसल, सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना मेकअप (Makeup) रूटीन वीडियो शेयर किया है। इस मेकअप वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह किस तरह से अपने डार्क सर्कल को कंसील करती हैं। साथ ही सोनम कपूर का ये मेकअप लुक पाना बहुत ही आसान है और आप भी उनके इस लुक को सिर्फ 10 मिनट में पा सकती हैं। इसके लिए आपको केवल नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना है।

फॉलो करें ये टिप्स

आंखों के नीचे लगाएं फाउंडेशन और कंसीलर

सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें और प्राइमर लगा लें। अब अपने चेहरे पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं और फिर इसके बाद आंखों के नीचे थोड़ा सा लिक्विड कंसीलर लगाएं, ताकि आपके डार्क सर्कल कवर हो जाएं। इसके अलावा आपको अपने चेहरे पर कहीं और स्पॉट दिखाई दे तो इसे वहां भी लगाएं। इसके बाद मेकअप ब्लेंडर से कंसीलर को ईवन कर लें। हालांकि, जहां जरूरत नहीं है वहां पर कंसीलर को ना लगाएं नहीं तो आपकी स्किन अनईवन दिखाई देने लगेगी। 

https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-vitamin-c-serum-for-face-in-hindi

लूज पाउडर

अपनी उंगली पर थोड़ा सा लूज पाउडर लें और कंसील एरिया को फिक्स करें। इसके बाद मीडियम साइज के ब्लेंडिंग ब्लश से कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और कवरेज देने के लिए ब्रश को पूरे चेहरे पर लगाएं। 

https://hindi.popxo.com/article/tea-bags-beauty-hacks-in-hindi

ब्लश

इसके बाद ब्लश ब्रश लें और लाइट पिंक टिंटेड ब्लश को अपने गालों पर लगाएं और अपनी नाक पर भी लगाएं। इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।

ब्रो को डिफाइन करें

ब्रो आपके चेहरे का की फीचर होती हैं और इस वजह से ब्रो को अच्छे से डिफाइन करें। इसके बाद ब्रो को अच्छे से फिल करना भी जरूरी है। आप चाहें तो इसके लिए अपने पुराने मस्कारे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिपस्टिक

अब अपने होठों पर न्यूड पिंक लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो अपनी पसंद का कोई दूसरा लिपस्टिक का शेड भी लगा सकती हैं ताकि आपके लिप्स नेचुरल और खूबसूरत लगें।

चेहरे को हाइलाइट करें

अब इसके बाद अपने चेहरे को हाइलाइट करें। इसके लिए आप माइल्ड गोल्डन टिंट हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे लगाने के लिए हाइलाइटर ब्रश का प्रयोग कर सकती हैं। इसे अपनी नाक पर और गालों को हाई प्वाइंट्स पर, आइब्रो के नीचे और फॉरहेड और चिन पर लगाएं।

https://hindi.popxo.com/article/tips-to-get-shimmery-eye-shadow-look-like-malaika-arora-in-hindi

मस्कारा

आइब्रो की तरह आईलैश को फीचर करना भी जरूरी है और इसलिए आप अपनी आईलैश पर मस्कारा लगाएं। इसके बाद बस अपनी पसंद की ड्रेस पहनें और आप तैयार हैं। 
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ पाएं सोनम कपूर जैसा लुक।

Read More From Celebrity Make Up