एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर ने शादी के दो साल बाद खोला राज़, कैसे हुआ था पति आनंद आहूजा से प्यार

Supriya Srivastava  |  Apr 24, 2020
सोनम कपूर ने शादी के दो साल बाद खोला राज़, कैसे हुआ था पति आनंद आहूजा से प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को इस साल मई में पूरे 2 साल हो जाएंगे। दोनों की शादी 8 मई 2018 में धूमधाम के साथ मुंबई में हुई थी। इस शादी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। खास बात ये थी कि बाकि सेलिब्रिटीज़ की तरह सोनम कपूर ने अपनी शादी को गोपनीय बनाकर नहीं रखा था। यही वजह थी कि उनकी शादी में मीडिया को भी इंवाइट किया गया था। अब शादी के दो साल बाद सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ अपनी लव स्टोरी पर से पर्दा उठा दिया है। 
ये भी पढ़ें- सोनम कपूर के साथ लंदन में हुआ भयावह हादसा, ट्वीट कर शेयर किया कंपा देने वाला अनुभव
https://hindi.popxo.com/article/ramayan-mahabharat-and-other-old-serials-re-telecast-doordarshan-actors-demand-royalties-in-hindi-887674
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से ताल्लुख रखने वाली सोनम कपूर ने जब लंदन बेस्ड बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की घोषणा की तो सभी हैरान रह गए। उनके फैंस के दिल और दिमाग में हमेशा ये सवाल चलता कि सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को अपने पति के रूप में कैसे चुना। अब एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए सोनम कपूर ने इस राज़ से भी पर्दा उठा दिया है। 
 
अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए सोनम ने लिखा, “ये मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरों में से एक है। मैं अपने सबसे चिंताग्रस्त दिनों में थी क्योंकि ‘नीरजा’ को रिलीज हुए एक या दो दिन हुए थे। फिल्म के सफल होने और तारीफ मिलने के बावजूद मैं खुद को खुश महसूस नहीं कर रही थी। राम माधवानी ने मुझसे कहा कि यह संतुलन की अवस्था है जोकि अच्छी मानी जाती है। मैं जो महसूस कर रही थी उससे बेहतर स्थिति में आने में मुझे एक साल लगा। उस दौरान मुझे आनंद आहूजा से प्यार हो गया, जिसे मैंने अपना जीवनसाथी चुना। यह तस्वीर पूर्णता की ओर बढ़ने की निशानी है, जो आपके काम या रिलेशनशिप से हासिल नहीं होती। यह तब आती है जब कोई आपको पूरे होने का का एहसास कराता है। 
 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। हालांकि शादी के बाद भी सोनम कपूर मुंबई में और आनंद आहूजा लंदन में रहते हैं। इसके बाद भी सोनम के लिए आनद आहूजा का प्यार अक्सर खबरों में बना रहता है। कभी वो ज़माने की परवाह किये बिना खुद सबके सामने उन्हें शू लेसेस बांधने लगते हैं तो कभी किसी और तरीके से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। सोनम भी समय-समय पर लंदन जाती रहती हैं।
 
https://hindi.popxo.com/article/bhumi-pednekar-will-not-date-or-marry-any-actor-in-hindi-887566
ये भी पढ़ें- लाॅकडाउन खत्म होने पर भी नहीं होगी इन सीरियल्स की वापसी, चैनल ने लिया बंद करने का फैसला

Read More From एंटरटेनमेंट