एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर और आनंद अहुजा जल्द करने वाले हैं बेटे के नाम का खुलासा और हमारे पास हैं डिटेल, जानें

Megha Sharma  |  Sep 7, 2022
सोनम कपूर और आनंद अहुजा जल्द करने वाले हैं बेटे के नाम का खुलासा और हमारे पास हैं डिटेल, जानें

सच बताना जरूरी है और हमें बेबी फीवर हो गया है और इसके लिए बॉलीवुड सेलेब्स जिम्मेदार हैं। वो अपने बेबी के जन्म की जानकारी से हमारा दिल जीत रहे हैं और अब हम उनके क्यूट बेबीज की तस्वीरें देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं और हम हमेशा से ही सेलेब्स के बेबी को देखने के लिए उत्सुक रहे हैं। फिर चाहे वो प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती हो या फिर करीना कपूर खान के बेटे तैमूर और जेह, हर बार हमें सेलेब्स के बच्चों की क्यूट तस्वीरें देखना पसंद आता है और अब बॉलीवुड बेबीज लिस्ट में एक नया नाम एड होने वाला है। जी हां, आपने सही गेस किया और यह नाम सोनम कपूर और आनंद अहुजा के बेटे का है।

दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर और आनंद के परिवार ने 20 अगस्त को बेटे का स्वागत किया था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था, ”हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया गया है। सोनम और आनंद का हेल्दी बेटा हुआ है और हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारा दिल खुशी और प्यार से भर गया है। डोटिंग ग्रैंडपेरेंट्स हरीष एंड प्रिया, अनिल एंड सुनीता।”

हम पिछले कुछ वक्त से अंदाजा लगा रहे हैं कि सोनम और आनंद ने अपने बेटे का क्या नाम रखा होगा और अब काफी इंतजार के बाद परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि दोनों ने बेटे के लिए एक नाम तय कर लिया है। सोर्स के मुताबिक कपल गणपति विसर्जन के मौके पर एक सेरेमनी में अपने बेटे के नाम के बारे में बताने वाला है। जानकारी के मुताबिक यह एक ग्रैंड ईवेंट होगा और साथ ही इसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया जाएगा। है ना ये एक्साइटिंग।

हम तो दोनों के बेटे का नाम जानने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
सोनम कपूर के इस मेकअप ट्यूटोरियल से 10 मिनट में पाएं उनके जैसा लुक, देखें Video
सोनम कपूर ने 7 अपने लुक्स से रेज किया है ब्यूटी स्टैंडर्ड, हर लुक करता है ब्यूटी गोल्स सेट

Read More From एंटरटेनमेंट