एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शेयर की ‘खूबसूरत डेट’ की तस्वीरें, आप भी देखिए

Archana Chaturvedi  |  Apr 18, 2023
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शेयर की ‘खूबसूरत डेट’ की तस्वीरें, आप भी देखिए

अगर कोई टैग है जो सोनम कपूर पर सूट कर सकता है, तो वह होगा ‘बीवी हो तो ऐसी’! क्योंकि एक्ट्रेस ने शायद ही कभी अपने पति की सराहना करने का कोई मौका हाथ से जाने दिया। हाल ही में सोनम कपूर और उनके हैंडसम हंक आनंद आहूजा की एक बेहद खूबसूरत डेट की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

दरअसल, Apple के सीईओ टिम कुक देश में पहले Apple रिटेल स्टोर का उद्घाटन करने के लिए भारत में हैं। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट में उनसे कई सेलेब्स मिले, उनमें से एक एक्ट्रेस सोनम कपूर भी थीं। उनके साथ पति आनंद आहूजा भी थे। सोनम ने इवेंट से अपनी और आनंद के लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने ग्रे फॉर्मल आउटफिट पहना था, जबकि आनंद ब्लू और ग्रे लुक में थे।

सोनम कपूर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- मेरा हैंडसम डेट जो खुद भी क्रिएटिव टैलेंट और इनोवेशन का पक्ष लेते हैं। उन्हें लगता है कि वे हमेशा साथ-साथ चलते हैं। कला, इंजीनियरिंग या साइंस में कुछ भी नया बनाने के लिए अद्भुत कल्पना की आवश्यकता होती है। हम सब रचनाकार हैं।’

एक और कैप्शन में सोनम कपूर ने लिखा है- मुंबई में एप्पल का शानदार स्टोर लॉन्च हुआ। लेकिन सबसे अधिक प्रभावित एप्पल लीडरशिप और उनके द्वारा बनाई गई टीम से हुई। कंपनी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।’

इस मौके पर सोनम का ग्लैमरस लुक नजर आया। उन्होंने एक ओवरसाइज्ड ब्लेज़र के साथ बस्टियर कोर्सेट टॉप चुना। सोनम ने अपने बालों को मेसी बन में बांध रखा था और लुक को पूरा करने के लिए स्लीक ईयर कफ पहना था। वहीं उनकी पीली पोटली ने उनके लुक को और इंहेंस कर दिया।

वहीं, आनंद आहूजा ने ब्लू रंग का शर्ट और डार्क ग्रे रंग का पैंट पहना था। दोनों इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं।

बता दें, एक्ट्रेस सोनम कपूर 20 अगस्त को एक बेटे की मां बनी थीं, जिनका नाम उन्होंने वायु (Vayu) रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय मैटरनिटी लीव पर हैं और वो इन दिनों अपने मदरहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं। 

Read More From एंटरटेनमेंट