एंटरटेनमेंट

‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बनेगी ‘खान’ परिवार की बहू, बचपन में ही हो गया था उन्हें सच्चा प्यार

Archana Chaturvedi  |  Nov 25, 2021
‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बनेगी ‘खान’ परिवार की बहू, बचपन में ही हो गया था उन्हें सच्चा प्यार

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैन फॉलोविंग भी खूब है।  दबंग गर्ल ने पर्दे पर कई हिट फिल्मों  मैं काम किया है, और लोगो के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। सोनाक्षी हमेशा अपने निजी कारणों से चर्चा में रहती हैं। अब इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरे सामने आ रही है की जल्द ही दबंग गर्ल शादी करने वाली हैं। 

जी हां, हमें पता चला है कि शत्रुघन की लाडली जल्द ही सलीम खान साहब की रिश्तेदार बन सकती हैं। सोनाक्षी की बारे में चर्चा है कि वो सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा से शादी रचाने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब बेटी  दुल्हनियां बनेंगी। बंटी पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है। 

वैसे आपको बता दे, सोनाक्षी बचपन में ही किसी के प्यार में पागल हो गई थी। सोनाक्षी सिन्हा एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह स्कूल के समय में ही एक लड़के को दिल दे बैठी थी। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि, ”जब वह स्कूल में थीं, उन्हें तभी सच्चा प्यार हो गया था। लेकिन, उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करते ही उस लड़के को ‘ओके बाय’ कह दिया। उन्होंने बताया कि उनका पहला प्यार काफी गंभीर था, जो 5 साल से ज्यादा समय तक चला था।”

उन्होंने कहा कि, ”मुझे लगता है कि उस समय मैं 21 या 22 साल का रही होंगी जब मैं पहले सीरियस रिलेशनशिप में आई थी।” वहीं, यह पूछे जाने पर कि यह रिश्ते कितना लंबा रहा, अभिनेत्री ने जवाब दिया कि ‘यह पांच साल से ज्यादा समय तक चला था।”

सोनाक्षी सिन्हा ये भी कहती हैं कि, ”यह जरूरी है कि आप हमेशा अपने रिश्तों से सीख लें और आगे बढ़ें, क्योंकि हर कोई अलग होता है, हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है। बस आपको किसी ऐसे इंसान को ढूंढना होगा, जो आपको सहन करने के लिए तैयार हो। मैंने सच में बहुत कुछ सीखा है। आप बदलते हैं, बढ़ते हैं, आपके अनुभव आप में बहुत कुछ बदलते हैं। मैंने और काम करना शुरू कर दिया। मैं बहुत से नए लोगों से मिली, उनसे बहुत कुछ सीखा। आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है, जो आपके बारे में जाने और आपको प्यार करें।”

आपको बता दें कि सोनाक्षी और बंटी को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है, खबर तो ये भी थी दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भुज’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

Read More From एंटरटेनमेंट