कई महिलाएं स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए हाई हील सैंडल का इस्तेमाल करती हैं। पहले सिर्फ मॉडल और एक्ट्रेस ही हाई हील्स पहनती थीं। हालांकि, आजकल लगभग सभी महिलाएं हाई हील्स पहनती हैं। महिलाएं लंबी और खूबसूरत दिखने के लिए पार्टियों, शॉपिंग और ऑफिस में हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। जिसने भी इसे पहना होंगा उसे पता होगा कि घंटों हाई हील्स पहनने से पैरों में कितना ज्यादा दर्द होता है। लेकिन लगातार हाई हील्स पहनने से पैरों पर लगातार दबाव पड़ने से यह समस्या और बढ़ जाती है। लेकिन शायद आपको ये बात नहीं पता होगी कि इससे बढ़ती समस्याओं के लिए सर्जरी तक की आवश्यकता पड़ जाती है। जी हां, तो अगर आपको घंटों हाई हील्स पहनने की आदत है तो पहले इसके साइड इफेक्ट के बारे में जरूर से जान लें। महिलाओं के पैरों में दर्द
हाई हील्स पहनने के साइड इफेक्ट्स side effects of wearing high heels in hindi
फ्रैक्चर का खतरा
जानकारों के मुताबिक हर समय हाई हील्स पहनने से पैरों की हड्डियों, काठ की हड्डियों और कूल्हों पर असर पड़ता है। इसके अलावा, आपका बॉडी पॉश्चर भी खराब हो जाता है। हाई हील्स पहनने से भी हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ भी जाता है, जिसके लिए सर्जरी तक की नौबत आ जाती है।
पैर दर्द
घंटों हाई हील्स पहनने से पीठ और कमर दर्द का खतरा बढ़ जाता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव पैदा हो जाता है। इसके अलावा, घुटनों और कूल्हों पर दबाव बढ़ने से गर्भाशय फटने का भी खतरा बढ़ जाता है।
आर्च स्ट्रेन
हाई हील्स पहनने से पैरों पर असर पड़ता है। जिससे पैर सामान्य की तुलना में थोड़े मुड़े हुए हो जाते हैं। लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से पैरों में बहुत दर्द होता है। पैरों में खिंचाव और पैर की उंगलियों में दर्द महसूस होना ऐसे में आम बात है।
बॉडी पॉश्चर का खराब होना
ज्यादा हाई हील्स पहनने से आपका बॉडी पॉश्चर खराब हो सकता है। कभी-कभी ऊंची एड़ी के जूते पहनना बेहतर होता है। लेकिन रोजाना और लंबे समय तक हाई हील्स पहनना सही नहीं है।
घुटने का दर्द
हाई हील्स पहनने से भी रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। जो घुटनों को प्रभावित करता है। लगातार हाई हील्स पहनने से घुटनों में दर्द लंबे समय के लिए हो सकता है।
टिप – अगर हाई हील्स पहनने से पैरों में ज्यादा दर्द होता है तो गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को रखें। ऐसा करने से आपके पैरों को भी आराम मिलेगा और दर्द भी कम होगा।
ये भी पढ़ें –
Tips : अपनी आंखों को स्क्रीन की रौशनी से होने वाले साइड इफेक्ट्स से कैसे बचाएं
रात को सोने से पहले भूलकर भी नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज, हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स
प्रेग्नेंसी के दौरान चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकती हैं ये नैचुरल DIY फेशियल मास्क
Read More From लाइफस्टाइल
वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
Archana Chaturvedi
सुहाना खान ने बताया कैसे करती हैं Overthinking की आदत को मैनेज, आप भी कर सकते हैं ट्राई
Garima Anurag
फिट रहना चाहते हैं तो दीया मिर्जा का Fitness Mantra करें फॉलो, एक्ट्रेस पीती हैं कई तरह का पानी
Garima Anurag