लाइफस्टाइल

इस साल सिर्फ 8 दिन ही मनाई जायेगी शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Archana Chaturvedi  |  Oct 5, 2021
इस साल सिर्फ 8 दिन ही मनाई जायेगी शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि में 9 दिनों तक देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इन दिनों देवी का व्रत और पूजा करने के बाद देवी स्वयं धरती पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेती हैं। नवरात्रि के नौ दिन बेहद खास होते हैं। घर में परिवार में खुशियों का माहौल है। सभी भक्तजन एक-दूसरे को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 15 अक्टूबर को विजया दशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। लेकिन इस बार नौ दिन की जगह केवल 8 दिन ही नवरात्रि रहेगी।

दरअसल, इस साल नवरात्रि में तृतीया और चतुर्थी तिथि एक साथ पड़ रही है। जिसके कारण चतुर्थी को समाप्त कर दिया गया। तो इस साल एक ही दिन देवी चंद्रघंटा और कुष्मांडा के रूपों की पूजा की जाएगी। इसी वजह से इस बार आठ दिनों तक नवरात्रि मनाई जाएगी। सर्वपितृ अमावस्या के साथ 6 अक्टूबर, बुधवार को श्राद्ध समाप्त हो रहे हैं। इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे। 

गुरु का विशेष योग क्या है?

वहीं इस साल की नवरात्रि में गुरु का विशेष योग रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पति ज्ञान और बुद्धि के देवता हैं। उन्हें सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। इस साल गुरुवार को नवरात्रि की शुरुआत और समाप्ति शुभ मानी गई है। ऐसा योग कई वर्षों में एक बार किया जाता है।

2021 शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना की तिथी और शुभ मुहूर्त –

कलशस्थापना की तिथि – 7 अक्टूबर, 2021, गुरुवार

प्रतिपदा तिथि – 06 अक्टूबर को 16:34 बजे से 07 अक्टूबर को 13:46 बजे तक

घटस्थापना मुहूर्त – 06:17 सुबह से 07:06 सुबह तक 

अभिजीत मुहूर्त – 11:45 सुबह से 12:32 दोपहर तक

2021 शारदीय नवरात्रि की तिथियां –

पहला दिन 07 अक्टूबर- मां शैलपुत्री की पूजा 

दूसरा दिन 08 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

तीसरा दिन 09 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा

चौथा दिन 10 अक्टूबर- मां स्कंदमाता की पूजा

पांचवां दिन 11 अक्टूबर- मां कात्यायनी की पूजा

छठवां दिन 12 अक्टूबर- मां कालरात्रि की पूजा

सातवां दिन 13 अक्टूबर- मां महागौरी की पूजा (अष्ठमी)

आठवां दिन 14 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री की पूजा (नवमी)

15 अक्टूबर-  दशहरा 

ये भी पढ़े –
नवरात्रि के 9 दिनों में जानिए क्या करें और क्या न करें
नवरात्रि के इन नौ दिनों में अक्सर मिल जाते हैं ये 9 तरह के व्रती, वैसे आप इनमें से कौन-से टाइप वाले हो ?
नवरात्रि व्रत स्पेशल: कुट्टू के आटे से बनने वाली 5 टेस्टी रेसिपीज

अब POPxo मेकअप के कलेक्शन को हैलो कहिए…. , आपकी नई ब्यूटी BFF आपके फेस, आईज, लिप्स और नेल्स के लिए लाये हैं किफायती ऑल-इन-वन मेकअप किट…

Read More From लाइफस्टाइल