एंटरटेनमेंट

कभी शाहिद कपूर की दीवानी थी राजकुमार की बेटी, खुद को बताती थी एक्टर की पत्नी, जानिए पूरा मामला

Archana ChaturvediArchana Chaturvedi  |  Mar 17, 2023
कभी शाहिद कपूर की दीवानी थी राजकुमार की बेटी, खुद को बताती थी एक्टर की पत्नी, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर भले शादीशुदा है और 2 बच्चों के पिता भी हैं, लेकिन उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग गजब की है। लेकिन एक लड़की ने दीवानगी की सारी हदें पार कर शाहिद को प्यार किया। 

अगर आप सोच रहे हैं कि हम करीना कपूर की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। हालांकि करीना कपूर और उनकी लव स्टोरी जगजाहिर थी। सभी को लगा था कि करीना और शाहिद शादी कर लेंगे। लेकिन फिल्म जब वी मेट की रिलीज से कुछ दिन पहले उन्होंने मीडिया में अपने ब्रेकअप की बात कही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं एक एक्ट्रेस ने दावा किया था कि शाहिद उनके पति हैं। खास बात ये हैं कि वो एक्ट्रेस एक मशहूर और दिवंगत एक्टर की बेटी है। ये दीवानगी हद से बढ़ गई और नतीजा ये हुआ कि शाहिद को तंग आकर उस एक्ट्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला –

राजकुमार ने अपनी एक्टिंग से कई सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। उनके बाद उनके बेटे पुरु राजकुमार, एनालिया राजकुमार और पाणिनी राजकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई। उनके तीनों बच्चों को बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली। लेकिन हकीकत ये है कि उनकी बेटी वास्तविकता किसी और वजह से चर्चा में आई। उन्होंने मीडिया में दावा किया कि शाहिद कपूर उनके पति हैं। उन्होंने फिल्म ‘ऐसी भी क्या जल्दी है’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। 

हर वक्त शाहिद को करती थीं फॉलो

कुछ साल पहले तक वास्तविकता शाहिद को तंग कर रही थी। शाहिद जहां जाते, वह जातीं। शाहिद के प्यार में पागल वास्तविकता ने उनके घर के बगल में ही एक घर ले लिया था। वह उनके दरवाजे पर दस्तक देती रहती थी। जब शाहिद की ओर से वास्तविकता को पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने वो फिल्म के सेट पर शाहिद का पीछा करने लगीं। इतना ही नहीं शाहिद जैसे ही सेट से बाहर आते तो वो उनका रास्ता रोकने लगीं। 

खुद को बताती थीं शाहिद की पत्नी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वास्तविकता शाहिद के लिए इस कदर पागल थीं कि वो उनकी कार के बोनट पर बैठ जाती थीं और उन्हें बताती थीं कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन हैं। इससे भी ज्यादा खतरनाक तो ये था कि राज कुमार की बेटी ने शाहिद के घर के आसपास के लोगों के सामने खुद को अपनी पत्नी बताना शुरू कर दिया।

शाहिद ने दर्ज की FIR

इतना ही नहीं वह शाहिद के रिश्तेदारों से मिलने भी जाती थीं। शाहिद ने शुरू में उसे नज़रअंदाज़ कर दिया। लेकिन हकीकत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। तो शाहिद ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। तब जाकर कहीं एक्ट्रेस ने शाहिद ता पिछा करना बंद किया। हालांकि वास्तविकता के पिता राजकुमार एक दिग्गज कलाकार रहे हैं। लेकिन वास्तविकता बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बना सकी। वह शाहिद कपूर केस की वजह से ही सुर्खियों में आई थीं।

Read More From एंटरटेनमेंट