लाइफस्टाइल

सरगी होती है करवाचौथ का बहुत ही अहम हिस्सा, जानें इसके बारे में सारी अहम बातें

Megha Sharma  |  Oct 12, 2022
सरगी होती है करवाचौथ का बहुत ही अहम हिस्सा, जानें इसके बारे में सारी अहम बातें

करवाचौथ हिंदू धर्म के अहम त्योहारों में से एक होता है और मुख्य रूप से नोर्थ और वेस्ट इंडिया में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कई महिलाएं सुबह सूरज उगने से लेकर रात को चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। साथ ही अपने पति के स्वास्थ्य, सुरक्षा की भी कामना करती हैं। ऐसे में इस दिन की शुरुआत उन महिलाओं के लिए सरगी से होती है और इसे करवाचौथ का अहम हिस्सा माना जाता है। तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

सरगी क्या होती है?

सरगी एक तरह के खाने का नाम है, जिसका सेवन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले करती हैं और जानकारी के मुताबिक इस खाने को उनकी सास द्वारा तैयार किया जाता है। सरगी में आमतौर पर फल, ड्राय फ्रूट्स, नट्स और मिठाई आदि शामिल होता है।

सरगी का रिवाज

सरगी एक तरह का रिवाज है, जिसे करवाचौथ के दिन सूरज के निकलने से पहले पूरा किया जाता है। सुबह में 4 या 5 बजे महिलाएं नाह कर लाल रंग के कपड़े पहनती हैं और अपना श्रंगार करती हैं। इसके बाद उनकी सास उनके लिए सरगी की थाली तैयार करती है, जिसमें मिठाइयां, ड्राय फ्रूट, नारियल और फीकी मठरी रखी जाती है। साथ ही सास अपनी बहु को साड़ी और ज्वेलरी जैसे तोहफे भी देती हैं।

महिलाएं व्रत रखने से पहले सरगी की थाली खाती हैं। इसके बाद वो माता गौरी की पूजा करती हैं और दिनभर का निर्जला व्रत करती हैं। इस व्रत के दौरान न तो वह पानी पीती हैं और न ही खाना खाती हैं। महिलाएं इस व्रत को रात के वक्त चांद के निकलने के बाद तोड़ती हैं।

करवाचौथ फास्टिंग टिप्स

अगर आप भी करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं तो अपनी सरगी में इन हेल्थी चीजों को करें सेवन

यह भी पढ़ें:
इस करवाचौथ 2022 अपनी पत्नी को दें ये गिफ्ट – करवाचौथ 2022 पर आप भी अपनी पत्नी को दें ये गिफ्ट
Karva Chauth Makeup 2022 – करवाचौथ पर आप भी ट्राई कर सकते हैं ये मेकअप लुक्स

Read More From लाइफस्टाइल