एंटरटेनमेंट

डांसर सपना चौधरी के एक जबरा फैन ने उनके पांव धोकर पिया पानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Archana Chaturvedi  |  Jun 2, 2023
डांसर सपना चौधरी के एक जबरा फैन ने उनके पांव धोकर पिया पानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

सपना चौधरी एक हरियाणवी डांसर और सिंगर हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा आर्केस्ट्रा से की थी। इसके बाद वह स्टेज पर डांस करने लगीं। दिलचस्प बात यह है कि वह आज इस डांस की वजह से लोकप्रिय हो गई हैं और उन्होंने ‘बिग बॉस 11’ में भी हिस्सा लिया था। 

सपना चौधरी अब एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनका फैन बेस बहुत मजबूत है। वह अपने विवादित बयानों और व्यवहार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं। एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली सपना ने कला जगत में 15 साल से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है।

फैन ने दिया भगवान का दर्जा

सपना के फैंस उनके लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई बार देखा गया है कि सपना के फैंस उन्हें भगवान का दर्जा दे देते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी लंबी चौड़ी है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स सपना के पैर धोता नजर आ रहा है।

सपना के पैर धोकर पिया पानी

दरअसल, यह वीडियो किसी इवेंट का है, जिसमें सपना स्टेज पर बैठी हैं और दो लोग उनके पैर धोते नजर आ रहे हैं। इस शख्स ने थाली में गुलाब की पंखुड़ियां फैला दीं। फिर उसने पानी की बोतल ली और उसके पैर धोने लगा। सपना के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी देखी जा सकती है। सपना इतनी खुश नजर आ रही हैं कि यकीनन ऐसा लग रहा है जैसे वह खुद अपने फैन्स के प्यार से हैरान हैं। यही नहीं इसके बाद वह शख्स उसी पानी को पीता है जिससे स्टेज पर सबके सामने सपना के पैर धुलवाए थे और खुद पर डाल लेता है।

नेटिजन्स ने भी किया कमेंट

सपना चौधरी और उनके इस जबरा फैन के वायरल वीडियो को देख लोग हैरान रह गये हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं। नेटिज़न्स टिप्पणी कर रहे हैं कि यह बहुत ही अजीब हरकत है और सपना को उस व्यक्ति को रोकना चाहिए था।

30 किलो का गाउन पहन कर पहुंची थीं कांस

सपना चौधरी ने हाल ही में हुए कांस फिल्म समारोह में बहुत ही खूबसूरत अंदाज में डेब्यू किया और अपने फैन्स को अपने लुक से जरा सा भी निराश नहीं किया। सपना ने इस मौके पर ओम बाई भारती एंड आशना के कलेक्शन के से ब्लश पिंक कलर का गाउन पहना था। रिपोर्ट्स के अनुसार सपना का ये गाउन लगभग 30 किलो का था और उनका एक वीडियो भी है जिसमें उन्हें कार में ड्रेस की वजन की वजह से काफी मुश्किल होते दिख रहा है।

Read More From एंटरटेनमेंट