एंटरटेनमेंट

रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में कर रहे हैं टाइम स्पेंड, कॉन्सर्ट की ये तस्वीरें हैं प्रूफ

Garima Anurag  |  Jul 12, 2023
रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साथ में कर रहे हैं टाइम स्पेंड, कॉन्सर्ट की ये तस्वीरें हैं प्रूफ

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भले ही अभी तक खुद से अपने बीच किसी खास रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन दोनों को कैमरे के कई बार एक दूसरे के साथ हैप्पी मोमेंट शेयर करते हुए जरूर देखा है। अब एक बार फिर इन दोनों के साथ होने की चर्चा हो रही है और इस बार भी इस चर्चा के पीछे इन दोनों की शेयर की गई तस्वीर ही है। 

दरअसल अनन्या और आदित्य दोनों ने एक ही म्यूजिक कॉन्सर्ट की तस्वीरें अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाई है। ये म्यूजिक कॉन्सर्ट स्पेन के कैपिटल मैडरिड में हो रहा है और इसे देखने के बाद फैन्स लगभग श्योर हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

कॉफ़ी विद करण सीज़न 7 में होस्ट करण जौहर ने पहली बार संकेत दिया था कि अनन्या और आदित्य एक साथ हैं। तब से उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। वे लैक्मे फैशन वीक में मनीष मल्होत्रा ​​के लिए एक जोड़े के रूप में चले, और कृति सनोन के दिवाली समारोह में भी एक साथ देखे गए। आदित्य और अनन्या ने दोहा में फीफा विश्व कप 2022 सेमीफाइनल में भी भाग लिया। अनन्या को आदित्य रॉय कपूर-स्टारर द नाइट मैनेजर की विशेष स्क्रीनिंग में देखा गया था। 

अब देखना है कि ये गॉर्जियस कपल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कब तक करता है।

Read More From एंटरटेनमेंट