एंटरटेनमेंट

टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक का हुआ कार एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट

Archana Chaturvedi  |  Jun 11, 2023
टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक का हुआ कार एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट

मनोरंजन की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री और रियलिटी शो बिग बॉस की विजेता रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार को जोरदार टक्कर लगी है और उनके पति ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने हादसे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए पूरा मामला बताया है। इस घटना के बाद अभिनव का फी भड़क गए और उन्होंने ट्वीट में अपनी भड़ास निकाली है। 

क्या था पूरा मामला?

रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने ट्वीट में लिखा, ‘जो हमारे साथ हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से सावधान रहें। ऐसी घटनाएं होने के बाद ये लोग खड़े होकर मुस्कुराते हैं। अधिक जानकारी आपके साथ बाद में साझा करूंगा। रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं। मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिर पुलिस, आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं !’

कैसा है रूबीना का हाल?

सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। अभिनव ने यह भी कहा है कि हादसे के वक्त रुबीना कार में थीं, लेकिन अब वह ठीक हैं। उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। लेकिन मैं मुंबई पुलिस से इस हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं। रुबीना का फैन बेस बहुत बड़ा होने के कारण उनके फैंस उनके एक्सीडेंट को लेकर चिंतित हैं। अभिनव के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ‘दुर्घटना की सूचना उस नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें जहां घटना हुई थी।’

रुबीना दिलाइक टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने धारावाहिक ‘छोटी बहू’ से अभिनय की शुरुआत की। रुबीना और अभिनव ने 2018 में शादी की थी। इन दोनों ने बिग बॉस के 14वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। यह शो अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 तक चला। इस सीजन की विनर रुबीना थीं। उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’, ‘झलक दिखलाजा’ में भी हिस्सा लिया था।

Read More From एंटरटेनमेंट