एंटरटेनमेंट

प्रियंका चोपड़ा ने लिखी निक जोनस की गलत उम्र, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Deepali Porwal  |  Sep 4, 2019
प्रियंका चोपड़ा ने लिखी निक जोनस की गलत उम्र, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है। जहां पहले इनके रिश्ते को लेकर जमकर कयास लगाए जा रहे थे, वहीं अब फैंस इनकी मोहब्बत के चर्चे करने लगे हैं। बेशक प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड (Bollywood) में खास सक्रिय नहीं हैं, मगर उनकी लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। हालांकि, हाल ही में एक छोटी सी गलती होने पर प्रियंका ट्रोलर्स का निशाना बन गईं।

लिखी निक की गलत उम्र!

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का ट्रोल (troll) होना अब बेहद आम हो चुका है। हर छोटी-बड़ी बात पर ट्रोलर्स उन्हें अपने निशाने पर ले लेते हैं। डेटिंग की अफवाहों से लेकर शादी और फिल्मों के बारे में लिए गए अपने फैसलों तक, प्रियंका भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

हालांकि, इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक कुछ ज्यादा ही उड़ रहा है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनस की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने पति निक की उम्र गलत लिख दी है।

Instagram

सोशल मीडिया यूज़र्स ने किया ठीक

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो की कैप्शन में निक जोनस की उम्र 27 साल लिखी है, जबकि निक अभी 26 साल के हैं। यह अलग बात है कि उनके जन्मदिन को मात्र 12 दिन ही बचे हैं, यानी कि 16 सितंबर को वे 27 साल के हो जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा की शाही शादी की सभी डिटेल्स जानकर हैरान हो जाएंगे आप

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए यह बात बेहद मज़ेदार साबित हो गई और वे कमेंट सेक्शन में ही प्रियंका को निक की सही उम्र बताने में लग गए। बात चाहे जो भी हो, पर निक जोनस को हमेशा की ही तरह इस बार भी इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा।

Instagram

प्रियंका और निक की खास लव स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस 2017 में मेट गाला अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी। इन दोनों की दोस्ती मैसेज के ज़रिये हुई थी। दोनों फोन कॉल पर बात करने या मिलने-जुलने की बजाय मैसेज से बात करने में ज्यादा सहज महसूस करते थे।

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक शर्त

यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार और फिर शादी के रिश्ते में बदल गई। निक जोनस ने अपनी पहली ही डेट में प्रियंका चोपड़ा का दिल जीत लिया था। इन दोनों ने काफी शाही तौर-तरीके से हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

प्रियंका और निक के घर में हुई एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस की एंट्री

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।

… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट