एंटरटेनमेंट

बेहद अनोखे ढंग से सजा रहे हैं प्रियंका और निक अपना नया आशियाना, फ्रेम करवाया शादी का गठबंधन

Archana Chaturvedi  |  Nov 8, 2021
बेहद अनोखे ढंग से सजा रहे हैं प्रियंका और निक अपना नया आशियाना, फ्रेम करवाया शादी का गठबंधन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले परदेशी बहू बन गईं हैं लेकिन अपने देश के रीति-रिवाजों व जड़ों से जुड़ी हुई हैं। एक नहीं बल्कि कई बार ऐसी बानगी सात समुंदर पार प्रियंका और निक ने दिखाई है। कुछ ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया है। हाल ही में उन्होंने अपने नये घर में हिंदू धर्म के अनुसार दिवाली पूजा की थी और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखकर फैंस भी प्रियंका और निक की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। 

प्रिंयका और निक ने इस बार की दिवाली लॉस एंजिलिस स्थित अपने नये घर में सेलिब्रेट की। दरअसल, ये घर दोनों ने मिलकर खरीदा है। ऐसे में दोनों ने इस घर को अपनी एक से एक बेशकीमती यादों से संजोया है, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। लेकिन, इन तस्वीरों में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है उनके घर में फ्रेम किया हुआ उनकी शादी का गठबंधन। 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि घर की दीवार पर निक प्रियंका ने अपनी शादी के गठबंधन को फ्रेम कराया है। बता दें कि ये तस्वीर नहीं है बल्कि असली गठबंधन है। इससे पता चलता है कि प्रियंका और निक के लिए ये शादी, इनका रिश्ता और प्यार कितना गहरा है। प्रियंका चोपड़ा के गठबंधन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रियंका के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस की क्रिटिविटी की भी जमकर सराहना की जा रही है। प्रियंका और निक वाकई अपनी जड़ों से जुड़कर कपल्स के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं। 

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के लिए ये दिवाली बेहद खास रही। प्रियंका और निक भी अपने नए घर में दीपावली का त्योहार मनाकर बेहद खुश नजर आए। प्रियंका और निक ने नए घर से बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट को कैप्शन दिया, ”हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली। यह हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आप सभी मेरे फरिश्ते हैं। उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने मेरी संस्कृति का सम्मान किया। ना सिर्फ कपड़े, बल्की रात भर डांस करते हुए, आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गई हूं।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ शूटिंग खत्म की और वापस अमेरिका लौट आई हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। वहीं बॉलीवुड में भी प्रियंका की फिल्म ‘जी ले जरा’ जल्द आने वाली है। रोड ट्रिप पर बनी इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर हैं। प्रियंका के अलावा इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आयेंगे।

Read More From एंटरटेनमेंट