Jewellery

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने किया सबको हैरान तो दीपिका बनीं बार्बी डाॅल, देखिए मेट गाला की तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  May 7, 2019
प्रियंका चोपड़ा के लुक ने किया सबको हैरान तो दीपिका बनीं बार्बी डाॅल, देखिए मेट गाला की तस्वीरें

न्यू यॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में चल रहे मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का जलवा देखने को मिला। हर तरफ दोनों के खास लुक के चर्चे हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां मेट गाला में अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले नज़र आईं, वहीं दीपिका पादुकोण ने अकेले ही रेड कार्पेट पर कहर ढा दिया। वैसे तो दोनों के ही लुक्स की हर तरफ चर्चा है मगर प्रियंका चोपड़ा के लुक की खासतौर पर है क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी मेट गाला में उनका लुक काफी हटकर था।

ड्रमैटिक लुक में दिखीं प्रियंका

शादी के बाद यह पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ मेट गाला पहुंची थीं। इससे पहले प्रियंका जब पिछले साल निक के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची थीं, तो सभी की निगाहें सिर्फ उन दोनों पर ही टिकी थीं। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि दोनों के बीच क्या रिलेशनशिप है। मगर 2018 में जोधपुर के महल में शाही शादी कर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सभी के मुंह पर ताले लगा दिए।

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) के इस रेड कार्पेट लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर- पेस्टल गाउन पहना था। उनका मेकअप और हेयरडू हमेशा के मुकाबले काफी बोल्ड और लाउड था।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने पर्पल ड्रॉप ईयरिंग्स और मल्टी लेयर पेंडेंट कैरी किया था। साथ ही सिर पर सिल्वर केज क्राउन भी पहना था।

वहीं निक जोनस व्हाइट सूट में नजर आए। दोनों ने सिल्वर कलर के स्पार्कलिंग फुटवियर पहने थे।  

बार्बी डाॅल बनकर पहुंची दीपिका 

बात करें दीपिका पादुकोण की तो इस मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में दीपिका बार्बी डाॅल के लुक में नज़र आईं। अपने इस लुक से दीपिका पादुकोण ने खूब वाहवाही बटोरी। इस इवेंट में दीपिका कस्टम मेड पिंक कलर के गाउन में नजर आईं।

बता दें कि दीपिका का यह गाउन 3 डी प्रिंट वाला था। बार्बी डाॅल के लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका स्टनिंग मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल में भी नजर आईं।

दीपिका के इस गाउन को डिजाइन किया था इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर ज़ैक पोसेन ने। बात करें मेकअप की तो इस खास मौके के लिए दीपिका का मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर ने किया था।  

इमेज सोर्सः Instagram- Priyanka Chopra, Shaleena Nathani

ये भी पढ़ें- 

करीना कपूर ने अपनी ज़िंदगी को लेकर खोले कई राज़, बताया कैसे हुआ दो बच्चों के पिता सैफ से प्यार

काजोल की बेटी न्यासा कपड़ों को लेकर हुईं ट्रोल, भड़के अजय देवगन ने कहा- उसे बख्श दो

मुमताज़ जैसी ही ग्लैमरस और खूबसूरत हैं उनकी बेटी, बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें

Read More From Jewellery