एंटरटेनमेंट

VIDEO: 65 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस पहनकर प्रियंका चोपड़ा ऑटो से निक जीजू के साथ पहुंची डिनर डेट पर

Archana Chaturvedi  |  Apr 3, 2023
VIDEO: 65 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस पहनकर प्रियंका चोपड़ा ऑटो से निक जीजू के साथ पहुंची डिनर डेट पर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अब भारत में हैं। उनके भारत आने की वजह प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा हैं। परिणीति और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसलिए चर्चा शुरू हो गई है कि प्रियंका इन दोनों की शादी के लिए मुंबई आई हैं। लेकिन NMACC इवेंट में प्रियंका की एंट्री छा गई और उनका खास अंदाज सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

अब जब प्रियंका मुंबई आ गई हैं तो उन्होंने पति निक जोनास के साथ एक खास फोटोशूट कराया है जो चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों मुंबई में सैर का लुत्फ उठा रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पति निक जोनास के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में नाइट से एक फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ”डेट नाइट विद माय राइटफुल मैन निक..” इस फोटो में प्रियंका मुंबई में एक ऑटो रिक्शे में नजर आ रही हैं और उन्होंने निक के साथ स्पेशल पोज दिया है।

बेहद खास है प्रियंका की आउटफिट

इस तस्वीर की खास बात ये है कि प्रियंका ने जो आउटफिट कैरी किया है वो कोई आम फैब्रिक नहीं है। बल्कि ये ड्रेस एक 65 साल पुरानी साड़ी से बनी है। खुद प्रियंका ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट किया. इसी में उन्होंने अपनी ड्रेस के फैब्रिक से जुड़ी एक डिटेल शेयर की।

प्रियंका ने बताया कि उनकी वो ड्रेस 65 साल पुरानी विंटेज बनारसी पटोला साड़ी से बनी थी। इस साड़ी पर चांदी की तार से कढ़ाई हुई थी और खादी सिल्क पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। इस लुक पर जब नजर गई थी तब ही लग रहा था कि ये ड्रेस बनारसी फैब्रिक से बनी है लेकिन ये नहीं पता था कि इस ड्रेस के लिए साड़ी का इस्तेमाल हुआ और वह भी इतनी खास।

निक जीजू कहकर लगे सबके बुलाने 

प्रियंका और उनके पति निक जोनस ऑटो रिक्शा से निकले और फोटो क्लिक करवाने लगे। इस दौरान पैपराजी निक जोनस को निक जीजू कहते सुनाई दे रहे हैं और यह सुनकर प्रियंका की हंसी निकल जाती है। पैपराजी तो ऐसे बात कर रहे थे जैसे कि निक से रोज का ही मिलना-जुलना हो। वहीं जीजू-जीजू सुनकर निक भी मुस्कुराने लगे। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बता दें, प्रियंका-निक मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र NMACC के भव्य उद्घाटन में शामिल हुए। इसमें प्रियंका कई महीनों बाद बॉलीवुड कलाकारों के साथ नजर आई थीं। मालती के जन्म के बाद प्रियंका और निक पहली बार भारत आये हैं। उनके भारत आने के बाद फोटोग्राफर्स ने उन पर सवालों की बौछार करनी शुरू कर दी।

पैपराजी ने मालती, प्रियंका और निक की तस्वीरें लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या प्रियंका की बहन परिणीति राघव से शादी करेंगी? खैर इस सवाल के जवाब का इंतजार तो हम भी कर रहे हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट