#POPxoTurns4

POPxo की पांचवी वर्षगांठ और Luxeva की लॉन्च पार्टी पर पहुंचीं दिल्ली की नामी गिरामी शख्सियत

Richa Kulshrestha  |  Feb 18, 2019
POPxo की पांचवी वर्षगांठ और Luxeva की लॉन्च पार्टी पर पहुंचीं दिल्ली की नामी गिरामी शख्सियत

16 फरवरी की वो दोपहर बहुत खास थी जब दिल्ली की अनेक नामी- गिरामी शख्सियत POPxo की पांचवी वर्षगांठ के मौके पर the Qla पर एकजुट हुईं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में इनके एन्जॉय करने के लिए बहुत कुछ था जिसमें एक फोटो बूथ, Jacob’s Creek की ओर से एक ब्यूटीफुल बार के अलावा भी अनेक चीजें ऐसी थीं जो इस बेहद खूबसूरत मौसम को और भी रंगीन और जवां बना रही थीं।


इस आयोजन की मस्त ब्रंच सेटिंग को सॉफ्ट जैज़ म्यूज़िक के साथ पार्वती मोहन कृष्णन की आवाज और भी मनमोहक बना रही थी। वेन्यू पर रंगबिरंगी सजावट के साथ-साथ बलून्स और फूलों की मनभावन सजावट सभी को इंस्टाग्राम के लिए पोज़ लेने के लिए आकर्षित कर रही थी। यह ईवेंट Qla के की छत पर आयोजित किया गया था जो उस दिन पिक्चर परफेक्ट वेन्यू बन गया था।


सर्दियों की दोपहर में धूप का साथ हो तो मौसम गजब का बन जाता है। कुछ ऐसा ही उस दिन भी हुआ और POPxo की पांचवी वर्षगांठ का आयोजन बेहद सुहावना बन गया। टेबल्स पर रखी गुलाबी, सफेद और फ्यूशिया रंगों की बॉटल्स ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिये और जब बारटेंडर्स ने Jacob’s Creek की ओर से स्पार्कलिंग वाइन सर्व की तो सभी का मूड और भी मस्त हो गया।


इस मौके पर POPxo को अपना प्यार भरा सपोर्ट देने के लिए पहुंचे अनेक पेज थ्री मेहमानों में मशहूर फैशन डिजाइनर्स रोहित गांधी, राहुल खन्ना, मालिनी रमानी, गौरी करन, सिद्धार्थ टाइटलर, मयूर गिरोत्रा, ईशा राजपाल, नित्या बजाज और श्यामा शेट्टी भी शामिल हुए।


इसके अलावा बिजनेस और स्टार्टअप कम्युनिटी की ओर से करन मोहला ( IDG) और राजन आनंदन ( MD Google India) ने भी इस भव्य आयोजन में शिरकत की।


POPxo की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर पहुंचे लोगों में पार्क होटल की कॉरपोरेट डायरेक्टर, कम्यनिकेशंस एंड पीआर,  रुचिका मेहता, द ओबरॉय ग्रुप की वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस सिल्की सहगल और द ब्यूटी इंडस्ट्री के ऑन्टरप्रिन्योर आशीष देव कपूर के अलावा ब्यूटी एक्सपर्ट और लेखिका वसुधा राय और Plixxo Influencer श्रेया जैन भी शामिल थीं।

इस मौके पर देश के टॉप टेक जर्नलिस्ट राजीव मखानी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरवी कार्तिक भी मौजूद थे।


Louis Vuitton की कंट्री मैनेजर सुनयना क्वात्रा और को-होस्ट अर्चना विजया और चांदनी कुमारी सिंह ने शेम्पेन के साथ- साथ मौज मस्ती करने वालों में अपने अंदाज का गजब तड़का लगाया।


POPxo का कोई भी ईवेंट हमारी CEO और फाउंडर प्रियंका गिल के बिना कहां पूरा हो सकता है। इस मौके पर प्रियंका गिल ने लोगों को बताया कि कैसे सिर्फ एक फेसबुक पेज से शुरूआत करने वाली यह मीडिया टेक कंपनी करीब 360 लाख महिला विजिटर्स के साथ देश में महिलाओं का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गई।

अपना अलग influencer marketing platform, Plixxo के लॉन्च के बाद POPxo Shop पर अपना प्राइवेट लेबल शुरू करने तक प्रियंका गिल ने वहां आए मेहमानों को कुछ बड़ी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कंपनी की पूरी यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय महिलाओं को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना POPxo का मिशन बन गया, जहां वह एक नहीं, बल्कि छह भाषाओं में अपनी जरूरत का कंटेंट पढ़ सकती है, देख सकती है, शॉपिंग कर सकती है और बातचीत कर सकती है।

वहां आए बहुत से मेहमान इस बात पर हैरान रह गए कि अब POPxo को अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल और तेलुगू में भी पढ़ा जा सकता है।

प्रियंका गिल ने बताया कि आने वाले समय की भी योजना तैयार हो चुकी है जो POPxo की नई टैगलाइन है। कंपनी की एक नई टैगलाइन और ब्रांड कैम्पेन- ‘Take It Up A POP’ की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि POPxo महिलाओं को उनकी जिंदगी के हर पहलू में बेहतर होने में मदद करता है, चाहे वह उनका काम हो, रिलेशनशिप हो, फैशन हो या ब्यूटी हो। 

पीआर पंडित की अर्चना जैन और प्लाटून एडवाइजरी की नेहा लिड्डर को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए प्रियंका ने Luxeva.com को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा की जो सभी लग्जरी वस्तुओं की डिजिटल गाइड होगी।

Luxeva.com मीडिया टेक कंपनी Luxeva Limited का तीसरा प्रोडक्ट है। इससे पहले देश के सबसे बड़े दो डिजिटल ब्रांड POPxo and Plixxo इससे पहले से ही चल रहे हैं। अब Luxeva.com आपको स्टाइल, वेलनेस, ब्यूटी, ट्रैवल, फूड, होम और  कल्चर के क्षेत्र में एक्सपर्ट की टिप्स और टेस्टमेकर्स की रिव्यू समेत सभी ताजा जानकारी देता रहेगा।

इस नये लॉन्च की घोषणा के बाद तो मेहमानों में जैसे उत्साह् की लहर दौड़ गई। आखिरकार यह पार्टी एक बड़े और विशेष नोट के साथ समाप्त हुई। इस खूबसूरत दोपहर की यादों के साथ सभी मेहमान एक गिफ्ट के तौर पर एक बैग के साथ विदा हुए जिसमें Chez Papillon की चॉकलेट्स समेत द बॉडी शॉप के बेहतरीन प्रोडक्ट्स भी दिये गए।

एक बेहतरीन खबर ! POPxo SHOP लेकर आई है कॉफी मग, फोन कवर, कुशन, लैपटॉप स्लीव्ज़ जैसे एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट्स। POPXOFIRSTकूपन का इस्तेमाल करके पहली ऑनलाइन खरीदारी पर पाएं 25% की छूट!

अब POPxo छह भाषाओं में उपलब्ध है : अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मराठी और बांग्ला।

इसे भी पढ़ें –

अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी को यादगार बनाने के लिए क्रिएटिव आइडियाज़

फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट्स से आइडिया लेकर पाएं अपना अनोखा स्टाइलिश पार्टी लुक

न्यू ईयर पार्टी को खास बनाने के लिए अपनाएं ये फैशन और मेकअप टिप्स