वेडिंग

परिणीति चोपड़ा ने खोले प्रियंका के संगीत के कई राज़, लिखा निक जीजू को इमोशनल लेटर

Supriya Srivastava  |  Dec 3, 2018
परिणीति चोपड़ा ने खोले प्रियंका के संगीत के कई राज़, लिखा निक जीजू को इमोशनल लेटर

जिस घड़ी का इंतज़ार प्रियंका और निक समेत उनके सभी फैंस को था, आखिर वो घड़ी आ ही गई। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद प्रियंका और निक हिन्दू रीति रिवाज़ों के साथ सात फेरे ले चुके हैं। ये शादी जोधपुर के “उम्मेद भवन पैलेस” में पूरे राजसी ठाट- बाट के साथ हुई। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें प्रियंका अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किये हुए लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले प्रियंका व्हाइट गाउन में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा की कज़िन सिस्टर परिणीति चोपड़ा ने भी मेहंदी की फोटो शेयर करते हुए अपने होने वाले जीजू निक जोनस को एक इमोशनल लेटर लिखा है।

प्रियंका की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, दिखा खूबसूरत राजस्थानी रंग

परिवार में किया वेलकम

प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें भी दीपवीर की तरह धीरे- धीरे ही बाहर आ रही हैं। शादी की तस्वीरों से पहले परिणीति चोपड़ा ने भी प्रियंका- निक की मेहंदी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा है, “मेहंदी… हम दुल्हन की सहेलियों का दुल्हन हमेशा खुश और कम्फर्टेबल रखने का काम था। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं थी, क्योंकि निक ने उन्हें पूरी जिंदगी खुश और कम्फर्टेबल रखने का वादा किया है। परिवार में आपका स्वागत है निक जीजू। चोपड़ा और जोनास परिवार के साथ आने से मैं बहुत खुश हूं।”

प्रियंका से शादी करने भारत पहुंचे निक, साथ देने जाएंगे पीएम मोदी को निमंत्रण

संगीत में हुआ दोनों परिवारों के बीच कॉम्पटिशन

इसी के साथ परिणीति ने संगीत फंक्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए भी अपने दिल की बात लिखी है। परिणीति ने लिखा है, “संगीत के लिए चोपड़ा परिवार ने डिसाइड किया था कि वो सीन्स, गाने और स्किट के जरिए मिमी दी (प्रियंका चोपड़ा) और निक जीजू की लव स्टोरी दिखाएंगे, वो भी पूरे बॉलीवुड अंदाज़ में। इसके लिए पूरे परिवार ने कई दिनों तक मेहनत की थी और हम जोनस फैमिली को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन जब लड़के वाले स्टेज पर आए, तो उन्होंने हम सबको हैरान कर दिया। उन्होंने स्टेज पर लाइव गाना गया और डांस भी किया वो भी हिंदी गानों पर परफेक्ट लिप्सिंग के साथ। उस वक्त प्यार, हंसी, खुशी और शोर के साथ कॉम्पटीशन जीतने की ललक भी मजेदार थी। सच में क्या रात थी वो भी…”

बता दें कि संगीत की रात परिणीति ने प्रियंका के फेमस गाने “देसी गर्ल” पर जम कर डांस भी किया था, देखिये परिणीति के डांस का ये वीडियो…  

प्रियंका चोपड़ा पेरिस में मां के साथ कर रही हैं शादी की शॉपिंग, देखिए तस्वीरें

इमेज सोर्सः Instagram

Read More From वेडिंग