Mythology

सपने में बिल्ली नज़र आए तो हो जाएं सावधान और सिक्कों को मानें अपना गुड लक

Deepali Porwal  |  Apr 19, 2019
सपने में बिल्ली नज़र आए तो हो जाएं सावधान और सिक्कों को मानें अपना गुड लक

कुछ सपने (dreams) खुली आंखों से देखे जाते हैं तो कुछ बंद आंखों से… यहां हम बात कर रहे हैं उन सपनों की, जो पलकें झपकाने और नींद के आगोश में समा जाने के बीच में आते हैं। कुछ लोग रात को इतनी सुकून भरी नींद लेते हैं कि सुबह तक उन्हें अपने सपने याद नहीं रहते हैं, वहीं कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले रात को आए सपने को याद कर उसका मतलब ढूंढने लगते हैं। सपनों पर शोध कर रहे लोगों ने कई ऐसी बातें सामने रखी हैं, जिनसे आपको अपने सपनों को समझने में थोड़ी मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि ये बातें हर किसी के लिए शत- प्रतिशत सही नहीं होती हैं।

कब आते हैं सपने – When Do We Dream?

यह ज़रूरी नहीं होता है कि हर रात, हर किसी को सपना आए, दरअसल सपने हमारी सोच और अवस्था का परिणाम होते हैं। ये न तो जाग्रत अवस्था में आते हैं और न ही गहरी निद्रा में, ये दोनों के बीच की अवस्था में आते हैं, जिसे तुरीयावस्था कहा जाता है।

शांति और सुकून भरी नींद के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स

देश- दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो ड्रीम एनालिसिस करते हैं यानि कि सपनों के पीछे छुपे हुए अर्थ को जानने का प्रयास करते हैं।

उनका मानना है कि वायु (तुला, धनु, मिथुन) और जल (कर्क, वृश्चिक, मीन) तत्व की राशि वाले लोगों को सपने ज्यादा आते हैं। कभी खान- पान, विचारों और बीमारियों को आपके सपनों की वजह माना जाता है तो कभी ग्रह और राशियां भी इनके लिए ज़िम्मेदार मानी जाती हैं। ये मन की ऐसी विशेष अवस्था होते हैं, जिनमें वास्तविकता का आभास होना सामान्य है। कुछ सपने चेतावनी या सूचना स्वरूप होते हैं और भविष्य में होने वाली शुभ- अशुभ घटनाओं के प्रति हमें सचेत करते हैं। जानें, ऐसे ही कुछ सपनों और उनके मतलब के बारे में।

सपने व उनकी वजहें – Meanings Of Dream

1. अंधविश्वास की बात करें तो बिल्ली का रास्ता काट जाना अशुभ माना जाता है, उसी तरह ड्रीम एनालिस्ट का मानना है कि सपने में बिल्ली को देखने का मतलब है कि कोई आपको धोखा देने वाला है।

दो बिल्लियों को लड़ते हुए देखना भी विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है।

2. अगर सपने में आप खुद को दीया जलाते हुए देख रहे हैं तो जल्द ही आपको नए अवसर मिलने वाले हैं।

आधी रात में अगर खुल जाए नींद तो जानें कि क्या होने वाला है

3. सपने में अगर किसी को अपने घर में तोड़फोड़ होती नज़र आए तो भविष्य में वह किसी मुसीबत में फंसने वाला है।

4. उड़ना किसे नहीं पसंद होता है?! सपने में अगर आप उड़ रहे हैं तो बहुत जल्द किसी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है।

5. सपने में अगर आप ऊंचाई से गिर रहे हैं, फिसल रहे हैं या सीढ़ियां उतर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह किसी परेशानी के आने का संकेत हो सकता है।

6. अगर आप सपने में खुद को पहाड़ पर चढ़ते हुए देख रहे हैं समझ जाएं कि उन्नति दस्तक देने वाली है।

7. हकीकत में उल्लू का नज़र आना धन प्राप्ति का योग दर्शाता है, वहीं सपने में उल्लू नज़र आए तो इसका मतलब है कि आपकी ज़िंदगी में कोई परेशानी दस्तक देने वाली है।

8. सपने में किसी दोस्त या रिश्तेदार की मौत होते देखकर आप भले ही परेशान हो जाएं पर असल में यह एक शुभ संकेत है। किसी की मौत देखने से उसकी आयु तो बढ़ती ही है, आपकी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। वहीं, शव देखने का मतलब है कि आपकी कोई इच्छा जल्द पूरी होने वाली है।

मगर कुछ लोगों के लिए यह सपना दुखद भी हो सकता है। इससे उनके पर्सनल या प्रोफेशनल रिश्तों में खटास पड़ सकती है।

9. हर कोई चाहता है कि वह सोना- चांदी से घिरा रहे और उसे कभी आर्थिक संकट से न जूझना पड़े पर अगर सपने में आप सोना- चांदी बटोर रहे हैं तो समझ जाएं कि आप आर्थिक तौर पर परेशान होने वाले हैं। यह बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

10. सपने में अगर कोई आपको मार रहा है या चोट पहुंचा रहा है तो समझ जाइए कि संघर्ष के दिन करीब हैं।

11. अगर सपने में कोई आपका पीछा कर रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी असल ज़िंदगी में कोई परेशानी है, जिसका सामना करने के बजाय आप उससे भाग रहे हैं। बेहतर होगा कि समस्याओं को अनदेखा करने के बजाय उनको सुलझाएं।

बेडरूम में ग्रीनरी के हैं ये खास फायदे

12. अगर सपने में किसी कुएं में पानी भरा हुआ नज़र आ रहा है तो आपको धन लाभ मिलने की संभावना है।

13. कई बार सपने में आप खुद को रोते या चिल्लाते हुए देखते हैं। अगर हाल- फिलहाल में आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो समझ जाइए कि आप बेचैन व तनाव में हैं और डिप्रेशन से ग्रस्त भी।

14. अगर सपने में आप किसी नदी या तालाब से पानी पी रहे हैं तो मतलब है कि आपके सरकारी काम पूरे होने वाले हैं।

15. सपने में सिक्के या रुपए नज़र आएं तो आपको धन लाभ होने वाला है। गुड लक के सूचक इस सपने का अर्थ है कि आपके अंदर ज़िंदगी को लेकर संतुष्टि और सुरक्षा की भावना है।

16. अगर सपने में आप किसी से नाराज़ हैं तो इसका मतलब है कि आप उससे बहुत प्यार करते हैं और अगर सपने में कोई आपसे नाराज़ है तो मतलब है कि वह व्यक्ति आपसे बेहद प्यार करता है।

17. अगर सपने में कोई आपको अपमानित कर रहा है तो समझ जाइए कि किसी को आपका कोई ऐसा राज़ पता चल गया है, जिसके बलबूते वह आपको परेशान करना चाहता है।

18. सपने में कमल का फूल, हाथी, गाय, बंदर और हंस को देखना शुभ और धन लाभ का प्रतीक माना जाता है।

19. सपने में न्यूडिटी देखने का मतलब है कि आप खुद को किसी बंदिश से आज़ाद करना चाहते हैं।

20. सपने में सफेद चीज़ों को देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका जीवन पूरी तरह से बदलने वाला है और किसी बड़ी समस्या का समाधान भी होने वाला है।

21. सपने में सांप का नज़र आना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में कोई समस्या है। आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है।

22. अगर सपने में आप पूजा कर रहे हैं या किसी और को पूजा- पाठ करते हुए देख रहे हैं तो मतलब है कि आपको नौकरी से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है।

23. कुछ लोग सपने में खुद को सेक्स करते हुए देखते हैं, इसका एक मतलब तो यह है कि शायद वे इसके बारे में सोचते हुए सोए हैं और दूसरी संभावना है कि उनके धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

24. अगर सपने में कोई मरा हुआ व्यक्ति नज़र आए तो इसके दो कारण हैं, 1. उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है 2. वह आपको भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत दे रहा है।

25. सपने में दादा- दादी/ नाना- नानी को देखने का मतलब है कि आप सबके चहेते बनने वाले हैं और समाज में आपको काफी अहमियत मिलेगी।

ये भी पढ़ें –

अपनी राशि के अनुसार कुछ इस तरह करें खास मेकअप

Read More From Mythology