एंटरटेनमेंट

कोरोनावायरस के बीच बेटी मेहर को घर के काम सिखा रही हैं नेहा धूपिया

Deepali Porwal  |  Apr 15, 2020
कोरोनावायरस के बीच बेटी मेहर को घर के काम सिखा रही हैं नेहा धूपिया

हेल्थ वर्कर्स, मीडिया, पुलिस व कुछ अन्य ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा इस दौरान सभी अपने घरों में हैं। लॉकडाउन के बहाने लोगों को अपने परिजनों के साथ वक्त बिताने का अच्छा मौका मिल गया है। कभी न रुकने वाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की रफ्तार भी इन दिनों थम गई है। कोरोनावायरस लॉकडाउन (coronavirus lockdown) के बीच सभी सितारों को बिन मांगे छुट्टी मिल गई है।

लॉकडाउन ने दिया बहाना

आमतौर पर पूरा दिन व्यस्त रहने वाले लोग भी इन दिनों बेहद फ्री हैं। जो लोग अपने घरों से ऑफिस या अपनी फील्ड से जुड़ा काम नहीं कर सकते हैं, उनके लिए तो लॉकडाउन के ये दिन फैमिली हॉलिडे की तरह हो गए हैं। वे किचन में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं तो कभी अपनी हॉबीज़ को समय दे रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी सितारों के लिए भी कोरोनावायरस लॉकडाउन एक रिलैक्सिंग समय लेकर आया है। जो सितारे अपनी शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण फैमिली को समय नहीं दे पाते थे, अब वही सितारे अपनी फैमिली की सभी शिकायतों को दूर करते हुए पूरा टाइम उन्हीं के साथ बिता रहे हैं।

https://hindi.popxo.com/article/know-what-tv-and-bollywood-stars-are-during-in-the-coronavirus-lockdown-situation-in-hindi-883408

नेहा ने बताए लॉकडाउन के हैप्पी टिप्स

एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी मेहर धूपिया (Mehr Dhupia Bedi) के साथ भरपूर समय बिता रही हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए गए अपने इंटरव्यू में उन्होंने इसके बारे में बात की।

उन्होंने बताया, ‘हम घर पर सभी तरह के रूल्स फॉलो कर रहे हैं। 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले से ही मैं घर पर हूं। हम अपनी बेटी को भी काफी समय से ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने नहीं दे रहे हैं।’ अब चूंकि बच्चों को घर में कैद करके रखना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है तो नेहा धूपिया अपनी बेटी मेहर को घर के काम सिखाकर उसे एक्टिव रखने की कोशिश कर रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/students-are-suffering-with-mental-stress-amidst-coronavirus-lockdown-in-hindi

घर के काम सीख रही हैं मेहर

नेहा धूपिया और अंगद बेदी लॉकडाउन के इन दिनों को काफी एंजॉय कर रहे हैं। वे अपनी हेल्थ और हाइजीन का ख्याल रखने के साथ ही मेहर की डाइट का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, मेहर को बोर होने से बचाने के लिए वे उसके साथ नए-नए गेम्स खेलते हैं और उसे घर के हल्के-फुल्के काम-काज भी सिखा रहे हैं।

नेहा ने इस बाबत बताया, ‘मेहर को हम लोग पेंटिंग सिखा रहे हैं, कपड़े फोल्ड करना सिखा रहे हैं। लॉकडाउन खत्म होने तक उसे वॉर्डरोब सेट करना भी आ जाएगा।’ नेहा ने यह भी बताया कि मेहर उन दोनों को बिलकुल भी परेशान नहीं कर रही है।

https://hindi.popxo.com/article/self-isolation-tips-to-keep-mind-calm-in-hindi

Read More From एंटरटेनमेंट