लाइफस्टाइल

कन्या पूजन में बच्चों को देने के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट आइटम – Navratri Gift Ideas in Hindi

Archana Chaturvedi  |  Sep 19, 2022
कन्या पूजन में बच्चों को देने के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट आइटम – Navratri Gift Ideas in Hindi

नवरात्रि की पूजा का अंतिम चरण कन्या पूजन या कंजक खिलाना है। इसके बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। कन्या पूजन को कंजक अष्टमी पूजा के रूप में भी जाना जाता है और इसे नवरात्रि की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग नवरात्रि के नवें दिन में भी कंजक पूजन करते हैं। कन्याओं को शक्ति की देवी का अवतार माना जाता है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है। ऐसे में कंजकों को खुश करना जरूरी होता है। इसके लिए उन्हें भोजन कराने के बाद दक्षिणा या उपहार के तौर पर कोई गिफ्ट या पैसे दिए जाते हैं। आपने यह भी देखा होगा कि जिस घर से कन्याओं को तोहफे मिलते हैं, वे अगले साल चेहरे पर खुशी लिए खुद ब खुद आ जाती हैं। ऐसे में हम हर बार यही कोशिश करते हैं कि कंजकों के लिए कुछ ऐसा गिफ्ट लें, जो हमारे बजट में भी हो और उनके काम का भी। ये भी पढ़ें – बेटी दिवस कब मनाया जाता है

कंजक को देने के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज़ – Navratri Kanya Pujan gifts Ideas

हर बार जब भी नवरात्रि आती है तो हम में से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कन्या पूजन में कंजकों को आखिर गिफ्ट में क्या दें। हर बार घूम-फिरकर वही टिफिन बॉक्स, क्लिप और पर्स से बच्चे भी बोर हो जाते हैं और आप भी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। यहां हम आपको इस बार कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज़ दे रहे हैं, जिन्हें पाकर आपकी कंजकें बेहद खुश हो जाएंगी।

नवरात्रि कन्या पूजन के लिए उपयोगी गिफ्ट्स – Useful Gifts for Navratri Kanya Pujan

पौधे – Plants

यहां से खरीदें
नवरात्रि पर कन्याओं को प्यारे-प्यारे पौधे गिफ्ट करने का आइडिया एकदम बेस्ट है। इससे वे पर्यावरण के प्रति जागरूक भी होगें और साथ ही इन पौधों को घर के आंगन या बालकनी में लगाने और उनकी देख-रेख करने में खुद को व्यस्त भी रखेंगे। उसे बढ़ता देख कर उन्हें खुशी भी होगी।

गुल्लक – Piggy Bank

कन्याओं को गुल्लक का गिफ्ट देना भी बढ़िया ऑप्शन है। इससे बच्चों में पैसा बचाने की अच्छी आदत भी पड़ेगी और वे पैसे का महत्व भी समझेंगे। आजकल बाजार में मिट्टी के अलावा कई तरह की लुभावनी गुल्लक या पिग्गी बैंक आते हैं, जिन्हें आप सही दाम में खरीद सकती हैं।

गिफ्ट हैम्पर – Gift Hamper

अगर आप के पास अभी समय है शॉपिंग करने के लिए तो आप छोटी-छोटी चीजें लेकर, उनका बंच बनाकर और उसकी बढ़िया सी पैकिंग कर दें। फिर देखिए, ये गिफ्ट बच्चों को कितना पसंद आएगा। हैम्पर में आप चाहें तो फैशन एक्सेसरीज जैसे – क्लिप, बैंड, ब्रेसलेट, पर्स का बंच बना सकती हैं या फिर चॉकलेट, टॉफी का हैम्पर या ड्रायफ्रूट्स बॉक्स या कुछ भी, जो आपको अपनी रुचि और बजट के अनुसार सही लगे, उसका हैम्पर बच्चों को दे सकती हैं।

पानी की बोतल – Water Bottle

यहां से खरीदें

कंजकों को ज्यादातर लोग लंच बॉक्स या फिर पेंसिल बॉक्स ही गिफ्ट करते हैं, मगर आप इस बार उन्हें पानी की बोतल भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके काम भी आएगी और उन्हें पसंद भी, क्योंकि आजकल मार्केट में एक नहीं दो नहीं, बल्कि हजारों वैराइटी और डिजाइन की बोतलें बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। अगर आप कुछ क्रिएटिव वॉटर बोतल देने की सोच रहे हैं तो आप ऑनलाइन भी ये आइटम देख सकते हैं।

जंपिंग रोप्स – Jumping Ropes

आप कन्याओं को गिफ्ट में जंपिंग रोप्स भी दे सकते हैं। बच्चे इसे खूब पसंद करते हैं और ये उनके लिए एकदम यूनिक गिफ्ट भी होगा, जो पहले किसी ने उन्हें कंजक पूजन के दौरान नहीं दिया होगा। इससे वे फिट भी रहेंगी और इनके साथ खेलकर खुश भी होंगी।

कन्याओं के लिए बेस्ट स्टेशनरी गिफ्ट्स  – Best Stationery Gifts For Kanya Pujan

स्टोरी बुक्स – Story Books

वैसे तो ज्यादातर बच्चों के पास स्टोरी बुक्स होती हैं, लेकिन आप उन्हें हिन्दी स्टोरी बुक्स या फिर दिलचस्प तरीके से लिखी गई मोटिवेशनल बुक्स भी दे सकते हैं। ये उनकी नॉलेज बढ़ाने में तो काम आएंगी ही, साथ ही उनके कलेक्शन में भी शामिल हो जाएंगी।

मल्टीकलर बॉक्स – Multicolour Box

यहां से खरीदें 
बच्चों को कलर्स बेहद पसंद होते हैं। उन्हें पेटिंग के लिए जितने भी ज्यादा रंग मिल जाएं, उनके लिए तो कम ही हैं। ऐसे में आप उन्हें 36 डिफरेंट कलर्स का टेबलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसे पाकर वे फूले नहीं समाएंगे। ये बाजार में आसानी से और वाजिब दामों पर उपलब्ध हैं।

कार्टून फोल्डर – Cartoon Folder

यहां से खरीदें 
बच्चों को मिनियन कार्टून कैरेक्टर काफी पसंद होते हैं। अगर आप कन्या पूजन में अपनी कन्याओं को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें ये मिनियन कार्टून कैरेक्टर वाला फोल्डर गिफ्ट में दे सकते हैं। ये प्रिंटेड फोल्डर  बच्चों को काम के डॉक्यूमेंट्स, प्रोजेक्ट, प्रिंटआउट आदि स्कूल ले जाने के लिए बहुत काम आएगा।

यूनिकॉन पेन सेट  

यहां से खरीदें
पेन तो सभी के पास होते हैं, लेकिन जो देखने में एकदम डिफरेंट लगते हैं, बच्चों को सबसे पहले वही पसंद आते हैं। आप चाहें तो कंजकों को कन्या पूजन में ये यूनिकॉन स्टाइल वाले पेन गिफ्ट कर सकते हैं। इसे वे अपने स्कूल में दोस्तों को दिखाकर इतरा सकती हैं।

कार्टून वाले रबर – Cartoon Character Styling Eraser 

यहां से खरीदें

कार्टून थीम्ड के आकर्षक दिखने वाले रबर (Erasers)आपकी कंजकों को बेहद पसंद आएंगे। आपको बता दें कि ये रबर पूरी तरह से इको फ्रेंडली हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद भी पेपर नया का नया ही रहता है। वैसे इतने खूबसूरत रबर को इस्तेमाल कौन करना चाहेगा। बच्चे तो बस इसे अपनी कलेक्शन में ही संभाल कर रखेंगे।

कंजकों को देने के लिए क्रिएटिव गिफ्ट्स

पोस्टर्स – Wall Posters

यहां से खरीदें 
अगर आप अपनी प्यारी-प्यारी कंजकों को कुछ डिफरेंट देने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें  POPxo शॉप के कोट्स या फिर फिल्मी डायलॉग वाले पोस्टर्स गिफ्ट कर सकते हैं। खासतौर पर ‘ओह द प्लेसेज़ यू विल गो’ वाला पोस्टर तो उन्हें 100% पसंद आएगा, क्योंकि ये उन्हें हमेशा ट्रेवल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कलरफुल नोटबुक्स – Colourful Notebooks

यहां से खरीदें

चाहे बच्चे हों या फिर बड़े, हर किसी को नोटबुक रखना पसंद होता है। वहीं, अगर कहीं नोटबुक गर्ल्स की फेवरिट कार्टून सीरिज ‘पावर पफ गर्ल्स’ से इंस्पायर हो तो फिर क्या कहने। आप अपनी कंजकों को कन्या पूजन में popxo का ये ट्रेंडी स्टेशनरी आइटम गिफ्ट कर सकते हैं।

ट्रेंडी वॉल क्लॉक – Trendy Wall Clock

यहां से खरीदें
POPxo शॉप में सभी के लिए कुछ न कुछ स्पेशल और यूनीक गिफ्ट्स मौजूद हैं। अगर आपका बजट 1000 के अंदर का तो कंजकों को ट्रेंडी कोट्स, कार्टून वाली वॉल क्लॉक गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए, ये गिफ्ट सभी कन्याओं को बेहद पसंद आएगा।

क्रिएटिव मग

यहां से खरीदें
कन्याओं को आप popxo के क्रिएटिव और कूल मग गिफ्ट करके उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। हर लड़की को लगना ही चाहिए कि वह एक क्वीन है और इस बात को इस मग से ज्यादा और क्या बयां कर सकता है।

कुशंस कवर – Cushion Covers

यहां से खरीदें
कुशंस बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। आप कन्या पूजन में चाहें तो कन्याओं को फ्लेमिंगो वाला ये कुशंस कवर भी गिफ्ट कर सकते हैं। फ्लेमिंगो बर्ड प्रिंट वाला ये कुंशस देखकर हर कोई उनसे यही कहेगा कि awwww… कितना प्यारा है ये और देख लीजिएगा वे भी आपसे यही कहेंगी।
ये भी पढ़ें – इन गिफ्ट आइडियाज से अपनी बेटी-बहू को डॉटर्स डे पर दें सरप्राइज

कंजकों को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट गेम्स – Best Games Gifts For Kanjak

क्राफ्टिंग एक्सेसरीज – Crafting Accessories

आजकल बच्चे खाली समय में क्राफ्ट बनाना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए आप चाहें तो उन्हें किसी भी तरह की क्राफ्टिंग एक्सेसरीज या क्राफ्ट बॉक्स दे सकते हैं। ये आपको किसी भी स्टेशनरी शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे।

टाइम पास गेम्स

बच्चों के लिए गेम्स से अच्छी चीज कोई हो ही नहीं सकती। वे इसके लिए कभी मना नहीं कर सकते हैं। चाहे उनके पास कितने ही गेम्स क्यों न हों। आप अपने बजट के हिसाब से रूबिक्स क्यूब, चेस, लूडो, हैंड वीडियो गेम रिमोट या इससे मिलते-जुलते गेम्स गिफ्ट में दे सकते हैं।

मैप पज़ल – Map Puzzle

यहां से खरीदें 
कन्या पूजन में आप अपनी कंजकों को मैप पज़ल के रूप में एक नॉलेजेबल गिफ्ट तोहफे में दे सकते हैं। ये उन्हें व्यस्त भी रखेगा और साथ ही उनका ज्ञानवर्धन भी करेगा।

बोर्ड गेम्स

अगर आपकी कंजकों की उम्र 10 से 14 साल के बीच में हैं तो आप उन्हें बोर्ड गेम्स जैसे – मोनोपोली, रिस्क बोर्ड गेम, बैटलशिप क्रॉसवर्ड या स्नेक्स एंड लैडर गिफ्ट कर सकते हैं। ये गेम्स बच्चों को अपने साथियों का सहयोग करना और टीमवर्क जैसी भावनाएं सिखाता है।

गार्डन गेम किट 

यहां से खरीदें
इंडियन थीम और डिजाइन पर आधारित ये गार्डन गेम किट बच्चों को हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं के साथ जोड़ती है। इस किट में 20 ऐसे टू डू गेम एक्सपेरिमेंट हैं, जो बच्चों को भारत का भूगोल, मिट्टी, जलवायु आदि जानने में मदद करेगी।

कंजक के लिए कम बजट वाले गिफ्ट – Affordable Gift For For Kanjak

कलरफुल वॉच

आप कंजकों को रंग-बिरंगी कार्टून वाली प्यारी-प्यारी घड़ियां भी कन्या पूजन के दिन दे सकते हैं। ये गिफ्ट देने के बाद आपको बच्चों के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान दिखाई देगी।

चॉकलेट्स का बॉक्स

चॉकलेट किस बच्चे को नहीं पसंद होती है। लिहाज़ा, आप चाहें तो चॉकलेट के छोटे-छोटे डिब्बे खरीदें और उन्हें गिफ्ट रैप करके कन्या पूजन में कन्याओं को दे सकते हैं। आपका ये गिफ्ट उनके लिए मनपसंद साबित होगा।

कॉइन पाउच

यहां से खरीदें 
आजकल ये कॉइन पाउच काफी ट्रेंड में हैं और साथ ही बजट में भी फ्रेंडली हैं। ये देखने में जितने सुंदर हैं, उतने इस्तेमाल करने भी आसान। इन्हें आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। कंजक, कन्या पूजन में मिले पैसों को बड़े ही आराम से इन पाउच में रख सकती हैं। उन्हें पर्स ले जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

गर्ल्स एक्सेसरीज

यहां से खरीदें 
लड़कियों को एक्सेसरीज बहुत पसंद आती हैं। आप चाहें तो कंजकों के लिए थोक में एक साथ कलरफुल बैंग्ल्स, हेयरबैंड, क्लिप्स या फिर नेकपीस ले सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपकी कंजकों की उम्र 8 साल से ज्यादा ही होनी चाहिए।

की-रिंग

आजकल मार्केट में और ऑनलाइन ढेरों कार्टून या फिर डॉल्स वाली की-रिंग आती हैं। आप अपनी कन्याओं को कोई अच्छी क्वालिटी की पॉपुलर कार्टून कैरेक्टर वाली की-रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये उन्हें काफी पसंद आएगी।

इन्हें भी पढ़ें –

1.  हर किसी को पता होनी चाहिए नवरात्रि से जुड़ी ये बातें 
2.  इस मंदिर में देवी मां को आता है पसीना, देख लेने से हो जाती है मुराद पूरी
3.  नवरात्रि में इन चीजों की खरीददारी से रातों रात बदल जाती है किस्मत
4.  जानिए नवरात्रि में किस दिन पहनें किस रंग के कपड़े और मां को क्या लगाएं भोग 
5.  बेस्ट रक्षा बंधन गिफ्ट आइडियाज़
6.  जानिए जन्माष्टमी के अवसर पर कैसे करें श्री कृष्ण की पूजा
7.  दशहरे पर बधाई और शुभकामना संदेश
8. दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Read More From लाइफस्टाइल