एंटरटेनमेंट

इंटरनेट सेंसेशन योहानी कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में Manike Mage Hithe का गाएंगी हिंदी वर्जन

Archana Chaturvedi  |  Oct 20, 2021
इंटरनेट सेंसेशन योहानी कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में Manike Mage Hithe का गाएंगी हिंदी वर्जन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गानों में से एक है ‘मानिके मांगे हिते’ (Manike Mage Hithe। इस गाने को श्रीलंका की सिंगिंग सेंसेशन योहानी  (Yohani) ने गाया है। इस गाने पर आपने तमाम रील्स इंस्टा, यूट्यूब और फेसबुक पर देंखे होंगे। इस गाने का म्यूजिक और बीट सबका मन मोहने वाला था। अब इस गाने का हिंदी वर्जन भी आ रहा है और उसे भी योहानी ही गाने जा रही हैं। 

जी हां, योहानी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। ये गाना इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ‘थैंक गॉड’ के लिए रिकॉर्ड किया जाएगा। ये इसी फिल्म का हिस्सा बनेगी। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और राकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस गाने को म्यूजिक देंगे तनिष्क बागची। योहानी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। अपने इस डेब्यू पर योहानी भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

कुछ दिन पहले योहानी ‘बिग बॉस 15’ के मंच पर भी नजर आई थीं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने भी योहानी के साथ उनका गाना गाने की कोशिश की थी। लेकिन शब्द समझ नहीं आए थे तो गाते-गाते उसे बदल डाला था।

यही नहीं योहानी ने कई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वह हिन्दी गाने गाती नजर आ रही हैं और फैन्स उनकी आवाज के कायल हुए जा रहे हैं। दरअसल, योहानी श्रीलंका के कोलम्बो की रहने वाली हैं। वो सिंगर, लिरिक्स राइटर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। साथ ही वो टिक टॉक पर भी एक फेमस सेलेब्रिटी हैं। उन्हें श्रीलंका की ‘रैप प्रिंसेज’ के नाम से भी जाना जाता है। वो अपने देश में पहले से ही पॉपुलर रही हैं लेकिन यूट्यूब पर Manike Mage Hite ट्रेंड करने के बाद अब पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी है।

आपको बता दें कि योहानी ने गायक-गीतकार सतीश के साथ 22 मई को यूट्यूब चैनल पर Manike Mage Hite गीत लॉन्च किया था। धीरे-धीरे यह गाना न सिर्फ श्रीलंका में बल्कि भारत समेत अन्य देशों में भी सुपरहिट हो गया। जिस-जिस ने इसे सुना वो इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाया। देखते ही देखते ये इस साल के सबसे पॉपुलर गानों में से एक बन गया। यही नहीं अपनी रिलीज के बाद से यह गाना भारत में यूट्यूब पर 160 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोकप्रिय कलाकारों द्वारा इसे हिंदी, तमिल, मलयालम, बांग्ला और अन्य भाषाओं में रीक्रिएट किया जा चुका है।

Read More From एंटरटेनमेंट