एंटरटेनमेंट

मलाइका अरोड़ा को पसंद है अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाना, कहा- “वो क्यों कुकिंग करे, जब..” 

Garima Anurag  |  Apr 25, 2023
malaika And Arjun

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हर एज ग्रूप के लोगों के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करते रहते हैं। चाहे एक दूसरे को सपोर्ट करना हो, साथ में चिल करना हो या एक दूसरे की केयर करना हो, कपल हमेशा लोगों को अपनी केमिस्ट्री से इम्प्रेस ही करते हैं। अब एख बार फिर मलाइका ने अपने रिलेशनशिप की एक ऐसी बेसिक बात लोगों को बताई है जो इन दोनों की शादी का इंजजार करने वालों की बेचैनी को और बढ़ा देगी।

मलाइका ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि वो हमेशा अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती हैं। जब मालइका से पूछा गया कि उन्होंने अर्जुन के लिए सबसे पहले क्या बनाया था. तो एक्ट्रेस ने कहा, मैं अर्जुन के लिए हमेशा खाना बनाती हूं। मैं उसे खाना बनाने के लिए बोलने की गलती नहीं करती है। अगर आपको खाना बनाना नहीं आता तो मैं क्यों कहूंगी कि आप खाना बनाओ, ये मेरे हिसाब से बेवकूफी होगी। वो ककिंग क्यों करे, जब उसे चाय बनाना भी नहीं आता है। मैं खाना बनाने में खुश हूं और ये ठीक है। हम दोनों कुक करें ये जरूरी नहीं है। उसे मेरे हाथ का खाना पसंद है और ये ही सबसे जरूरी है। 

मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को साल 2019 में ऑफिशियल किया था और शुरू में इनके बीच के ऐज गैप की वजह से इन दोनों को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। हालांकि कपल की आपस में अंडरस्टैंडिंग और रिस्पेक्ट ने इनके फैन्स का दिल जीत लिया। कुछ समय पहले मलाइका ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा है कि अब वो और अर्जुन, दोनों शादी के कदम के लिए तैयार हैं। 

मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था और दोनों बेटे को डिवोर्स के बाद भी को-पेरेंट करते हैं।  मलाइका ने ये भी माना है कि डिवोर्स के बाद अब वो और अरबाज आपस में ज्यादा अच्छा रिलेशनशिप मेंटेन करते हैं।

ये भी पढ़े-

मलाइका अरोड़ा रैंप वॉक करते हुए अपनी एब्स फ्लॉन्ट करती आई नजर, Pics देख आप भी हो जाएंगे फैन
अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की मलाइका अरोड़ा ने शेयर की Pics, व्हाइट में ट्विनिंग करता दिखा कपल 
Malaika Arjun Marriage: दूसरी शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने किया बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘हम तैयार हैं…’

Read More From एंटरटेनमेंट