ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मलाइका अरोड़ा रैंप वॉक करते हुए अपनी एब्स फ्लॉन्ट करती आई नजर, Pics देख आप भी हो जाएंगे फैन

मलाइका अरोड़ा रैंप वॉक करते हुए अपनी एब्स फ्लॉन्ट करती आई नजर, Pics देख आप भी हो जाएंगे फैन

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड लुक्स और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। मलाइका भले ही 49 वर्ष की हैं लेकिन कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है और हाल ही में रैंप वॉक करते हुए उन्होंने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा रैंप वॉक करते हुए अपनी वॉशबोर्ड एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं और फैंस को बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि वह 49 वर्ष की हैं।

इतना ही नहीं फैंस का पूछना है कि क्या वो एब्स असली हैं? और हम कहेंगे कि हां बिल्कुल असली हैं क्योंकि इसके लिए मलाइका वाकई में काफी मेहनत करती हैं। इतना ही नहीं इस खूबसूरत पिंक आउटफिट में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं और मेजर समर वाइब्स दे रही हैं और आप भी सोचेंगी कि आपकी वॉरड्रोब में इस तरह का एक आउटफिट तो होना ही चाहिए।

मलाइका अरोड़ा असल में ड्रीमर हैं और उनके कुछ पोज ये साबित भी करते हैं कि कि वह ऊंची उड़ान भरने को तैयार हैं और वह दिन पर दिन ग्रो कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत डीवा में से एक हैं और उनकी रैंप वॉक इसका जीता-जागता उदाहरण है।

हम तो मलाइका से नोट्स ले रहे हैं और अपने लुक को अभी से तैयार करने की प्लानिंग में भी जुट गए हैं लेकिन मलाइका के इस लुक और एब्स के बारे में आपका क्या खयाल है?

ADVERTISEMENT
24 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT