एंटरटेनमेंट

मलाइका अरोड़ा से शादी की बात को लेकर अर्जुन कपूर ने किया अहम खुलासा

Shabnam Khan  |  Jul 8, 2019
मलाइका अरोड़ा से शादी की बात को लेकर अर्जुन कपूर ने किया अहम खुलासा

जब से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को एक्सेप्ट किया है, तभी से दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। अभी हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ऐसे में फिर से दोनों की शादी को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म हो गया है।

एक ओर जहां शादी की बात को लेकर मलाइका ने कुछ भी कहने  से साफ इंकार कर दिया है तो वहीं अर्जुन कपूर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ‘मैं फिलहाल शादी नहीं कर रहा हूं। मलाइका और मैं एक- दूसरे को समझ रहे हैं और इस रिश्ते को एंजॉय कर रहे हैं। हमें शादी के प्रेशर को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना है।’ अर्जुन ने आगे कहा कि कभी- कभी आप सिर्फ रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं, उसे जीना चाहते हैं और सिर्फ एंजॉय करना चाहते हैं, न कि लोगों के मुताबिक रिश्ता बढ़ाते हैं। वे दोनों भी एक- दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं।

इससे पहले मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अर्जुन ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि वे मलाइका के साथ सहज महसूस करते हैं और मीडिया इस बात को बखूबी समझती है। उनके रिश्ते को लेकर मीडिया का रवैया कभी बुरा नहीं रहा, इससे उन्हें अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने में काफी मदद मिली है।

इंस्टाग्राम पर अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक मीडिया हाउस से बात करते हुए मलाइक ने कहा था कि जब आप एक रिश्ते में होते हैं या जब आप प्यार में होते हैं तो इन सब चीज़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

ये भी पढ़े- अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने कुछ इस अंदाज़ में किया अपना प्यार कबूल

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट