ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने कुछ इस अंदाज़ में किया अपना प्यार कबूल

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने कुछ इस अंदाज़ में किया अपना प्यार कबूल

बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ती नज़दीकियों की खूब चर्चा हो रही है। पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की भी खबरें सामने आ रही थीं। दोनों में से किसी ने कभी पब्लिकली यह स्वीकार नहीं किया था कि वे किसी रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उनका यह हिडेन लव वास्तव में किसी से छुपा हुआ नहीं है। लगभग हर कोई यह जानता है कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब तो खुद दोनों ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि वे रिलेशनशिप में हैं।

जी हां, अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने खुलकर अपने दिल की बात का इजहार किया है। मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। 

 

इस तस्वीर में वे एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं, अर्जुन बड़े ही रोमांटिक अंदाज में मलाइका की तरफ देख रहे हैं और मलाइका अपना सिर अर्जुन के कंधे पर रखे हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों का प्यार साफ- साफ झलक रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह इन दोनों की पहली कपल फोटो है, जो उन्होंने खुद शेयर की है।

ADVERTISEMENT

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन को बड़े ही खास अंदाज़ में विश भी किया है। मलाइका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे क्रेजी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर को हैप्पी बर्थ डे। ढेर सारा प्यार और हमेशा खुश रहो’। 

ये भी पढ़ें – ट्रोलर ने श्रीदेवी और मलाइका को लेकर कही ऐसी बात, अर्जुन कपूर का जवाब सुन उसे मांगनी पड़ी माफी

 

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन कपूर 26 जून को जन्मदिन मनाने मलाइका अरोड़ा के साथ न्यूयॉर्क गये हुए थे। दोनों को न्यूयॉर्क जाते समय एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। खैर, अर्जुन और मलाइका के बीच पक रही खिचड़ी के कयास तो काफी समय से लगाए जा रहे हैं लेकिन अब देखना यह है कि दोनों शादी कब करते हैं और फैन्स से ये खबर ऑफिशियली शेयर कब करेंगे।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – मलाइका अपनी बिकिनी वाली फोटो को लेकर हुईं ट्रोल, ‘आंटी जी’ कहने पर ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

27 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT