एंटरटेनमेंट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालदीव में वैकेशन कर रहे हैं एन्जॉय, Pics देख आपका भी ट्रिप पर जाने का करेगा मन

Megha Sharma  |  Dec 3, 2021
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालदीव में वैकेशन कर रहे हैं एन्जॉय, Pics देख आपका भी ट्रिप पर जाने का करेगा मन

कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें सामने आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, कपल एक दूसरे के साथ समय नहीं बिता पा रहा था क्योंकि दोनों का ही शेड्यूल काफी बिजी था और इसका असर दोनों के रिलेशनशिप पर पड़ रहा था। हालांकि, ये बहुत ही बेकार अफवाह है। भले ही दोनों कितने ही व्यस्त क्यों ना हों लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो अलग होने के बारे में सोच रहे हों। हाल ही में दोनों ने इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए मालदीव से साथ में छुट्टियों की तस्वीर शेयर की हैं।

वैसे तो मलाइका और अर्जुन ने अपनी छुट्टियों के दौरान कोई भी कपल पिक्स शेयर नहीं की हैं लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी और इसके साथ उन्होंने एक क्यूट कैप्शन भी लिखा था, देखें:

उन्होंने लिखा, जब वो आपको छुट्टियों के दौरान अपना इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हुए देखती हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों की वैकेशन के दौरान नो फोन पॉलिसी है और हमें लगता है कि ये बहुत ही क्यूट है कि मलाइका उन्हें इस पॉलिसी के बारे में याद दिला रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सनकिस्ड पिक्स शेयर की हैं, जो बहुत ही शानदार हैं।

हमें मलाइका सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक बहुत ही अच्छा लग रहा है और काश हम उनके आउटफिट ऑफ द डे की और तस्वीरें देख पातें। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने हाल्टर नेक फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है और ये उनके कोरल लिपस्टिक और रेड नेल्स के साथ बहुत ही अच्छी लग रही है।

अफवाहों के मुताबिक कपल क्रिस्मस और न्यू इयर 2022 के मौके पर अपने काम की वजह से एक दूसरे के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएंगे। लेकिन हम खुश हैं कि उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर छुट्टियों पर जाने का फैसला किया और एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:
VIDEO: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लहंगे पर मारी लात, नाराज फैंस ने कहा – इससे तो शादी मत करना
होटल के कोरिडोर में रोमांस करते हुए नजर आया बिग बॉस 15 का ये फेमस कपल, वीडियो हुआ वायरल

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From एंटरटेनमेंट