ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
VIDEO: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लहंगे पर मारी लात, नाराज फैंस ने कहा – इससे तो शादी मत करना

VIDEO: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लहंगे पर मारी लात, नाराज फैंस ने कहा – इससे तो शादी मत करना

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बीच का रिश्ता अब जगजाहिर है। रणबीर और आलिया पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं। चाहे फिल्म की स्क्रीनिंग हो, सेलिब्रिटी पार्टी हो या कोई फैमिली फंक्शन हो, हर जगह इस कपल को एक साथ देखा जा सकता है। इसलिए, यह सवाल अक्सर उठाया जाता है कि रणबीर-आलिया की शादी कब होगी। कई बार तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस को दोनों की शादी का अब बेसब्री से इंतजार है। अक्सर दोनों को एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार खुलकर करते देखा जाता है। लेकिन हाल ही में दोनों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस आलिया को रणबीर कपूर से शादी न करने की सलाह दे रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जोकि दिवाली के समय का है। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट देवी काली का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तरी बॉम्बे सर्बोजेनिन दुर्गा पंडाल गए थे। उनके साथ  ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। इस दौरान रणबीर कपूर जहां ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामे में काफी हैंडसम लग रहे हैं वहीं  आलिया ब्लू कलर के लहंगा-चोली सेट में कहर ढा रही थी। 

इस वीडियो में आलिया आगे चल रही हैं और उनका लहंगा रणबीर के पैर के आगे आ जाता है।  रणबीर ने लहंगे को हाथ से हटाने की बजाय उसे जोर से पैर मारा। रणबीर का ऐसा रिएक्शन देख फैंस काफी नाराज हुए। उनका मानना है कि रणबीर ने ‘अपमानजनक’ व्यवहार किया है। 

आप भी देखिए ये वीडियो –

लोग रणबीर कपूर को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस से तमीज सीखने के लिए कह रहे हैं। क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा का गाउन अपने हाथों से साइड करके संभाला था। एक यूजर ने लिखा-‘रणबीर कपूर किस तरह का व्यक्ति है और अपने गर्लफ्रेंड के लिए कितना सम्मान करता है।’ वहीं रणबीर का इस तरह का रिएक्शन देखकर फैंस भी आलिया भट्ट को उनसे शादी न करने की सलाह दे रहे हैं। 

ADVERTISEMENT

वैसे आपको बता दें कि दोनों की शादी को लेकर पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल दिसंबर में कपल की शादी होनी थी। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस जोड़े ने अपनी शादी को लगभग एक साल के लिए दिसंबर 2022 तक के लिए टाल दिया है। क्योंकि कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया दोनों इस साल अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी होंगे। ऐसे में दोनों ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते ये फैसला लिया है।

02 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT