xSEO

ट्राई करें महिलाओं की कमजोरी के लिए सबसे अच्छा टॉनिक

Garima Anurag  |  Aug 24, 2022
महिलाओं की कमजोरी के लिए सबसे अच्छा टॉनिक

घर और बाहर की जिम्मेदारियां संभालते हुए अकसर महिलाएं अपने खानपान का ध्यान नहीं रख पाती हैं। ऐसे में महिलाओं में कमजोरी होना बहुत ही आम समस्या है। हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए मार्केट में कई तरह के टॉनिक और सालों से इस्तेमाल होने वाले घरेलू उपाय जैसे मुलेठी( mulethi) का इस्तेमाल भी शामिल हैं। अगर आप सोच रहे हैं महिलाओं की कमजोरी के लिए सबसे अच्छा टॉनिक कौन सा है तो इस आर्टिकल में आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।

महिलाओं में कमजोरी के लिए घरेलू उपाय

साभार- इंस्टाग्राम

कमजोरी से निपटने के लिए खान पान में कुथ चीजें शामिल करके इस स्थिति से निपट सकते हैं।

1. मुलेठी

2. आंवला

3. टॉनिक दूध

4. बादाम

5. केला

6. अंडा

1.  मुलेठी

मुलेठी के सेवन से थकान व कमजोरी दूर होता है। इसके लिए मुलेठी पाउडर को दूध में डालकर पीएं। मुलेठी को शहद में मिलाकर पीने से भी थकान कम होता है।

2. आंवला

आंवला में विटामिन सी के साथ-साथ कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी होता है जो शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। नियमित आंवले का जूस पीने या ताजा आंवले की चटनी, मुरब्बा आदि का सेवन करने से कमजोरी की शिकायत धीरे-धीरे कम होने लगती है। मार्केट में आंवले का जूस मिलता है जिसे सीधे गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं या शहद के साथ मिक्स करके पी सकते हैं।

3. दूध

हमेशा कमजोरी या थकान रहने पर डाइट में दूध का सेवन शामिल करने से बहुत फायदा मिलता है। महिलाओं के लिए दूध उतना ही फायदेमंद है जितना किसी बढ़ते बच्चे के लिए। मार्केट में कई तरह के हेल्थ सप्लीमेंट्स मौजूद हैं जिन्हें दूध में मिलाकर पीने से शरीर के कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। इनके अलावा छुहाड़ा और मखाना मिलाकर दूध पीने से शरीर में जिंक, आयरन और कैल्शियम की कमी दूर होती है। मखाना हड्डियों को मजबूत करता है। ये ड्रिंक कमजोरी, थकान तो दूर करता ही है, इसे रात में पीने पर नींद भी अच्छी आती है।

4. बादाम

महिलाओं के लिए बादाम का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। बादाम से मिलने वाला प्लांट प्रोटीन अधिक उम्र की महिलाओं के शरीर को उर्जा देने में उपयोगी पाया गया है। बादाम आयरन, जिंक, फोलेट और कॉपर का अच्छा स्रोत है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसे आप सीधे खाएं या ओट्स, सलाद आदि में मिक्स करके खा सकते हैं। बादाम का पाउडर तैयार करके दूधे में मिक्स करके पी सकते हैं।

5. केला

केला में पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स की अधिकता होती है। ये शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करता है और इससे हर तरह की शारीरिक कमजोरी कम महसूस होती है।

6. अंडा

अंडे में राइबोफ्लेविन, विटामिन ए और फॉलिक एसिड होता है। थकान मिटाने से लेकर वेट लॉस तक अंडा खाने के कई फायदे हैं। जिन लोगों को हमेशा कमजोरी या थकान महसूस होती है, उन्हें अपनी डायट में एक से दो अंडा खाना चाहिए। अंडा पीरियड के दौरान होने वाली अत्यधिक ब्लूडिंग से होने वाली कमजोरी को भी कम करता है।

महिलाओं की कमजोरी के लिए टॉनिक

साभार- इंस्टाग्राम

मार्केट में कई तरह के आयुर्वेदिक दवा मिलते हैं जिन्हें महिलाओं की कमजोरी के लिए सबसे अच्छा टॉनिक कहा जा सकता है। महिलाओं की कमजोरी के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक में कई तरह के हैं विकल्प उपलब्ध हैं। 

1.अशोकारिष्ठ

2. सच्ची सहेली

3. एम 2 टोन सिरप

4. स्त्रीरत्न सिरप

5. दिव्य नारी सिरप

6. सुंदरी सखी

1.अशोकारिष्ठ

अशोकारिष्ठ अशोक, मुस्ता, विभिताकी, जीरका, वासा, धाताकी आदि औषधीय चीज़ों से बना है और मूल रूप से इसका इस्तेमाल शरीर में पीरियड के दौरान होने वाले परेशानियों से निपटने में मदद करता है। इसके सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता सही होती है और थकान जैसी समस्या भी कम होती है।

2. सच्ची सहेली

आंवला, अशोक, अश्वगंधा, अर्जुन, हरीतकी (हरड़), शतावरी, शंखपुष्पी, दशमूल से बना ये आयुर्वेदिक दवा माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों के साथ-साथ एनीमिया, पेडू में दर्द, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, कमर दर्द के लिए भी फायदेमंद होता है।

3. एम 2 टोन सिरप

ये सिरप हार्मोनल स्तर को सही करता है और गैस, एनीमिया जैसी परेशानियों से लेकर कमजोरी तक ठीक करने में कारगर माना जाता है।

4. स्त्रीरत्न सिरप

अशोका छाल, अश्वगंधा, बाल चाड, नीलोफर, लोड, जिया पोटा, सतवर आदि सहित कई मूल्यवान जड़ी-बूटियों से बना ये आयुर्वेदिक सिरप महिलाओं के शरीर में हार्मोन के स्तर को सही रखता है। इसके नियमित सेवन से हर तरह की कमजोरी दूर होती है।

5. दिव्य नारी सिरप

ये आयुर्वेदिक सिरप शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर में उर्जा का स्तर भी बढ़ाता है।

6. सुंदरी सखी

सुंदरी सखी बिना डॉक्टर के पर्चे की मिलने वाली आयुर्वेदिक दवा है जो गोखरू, अनंतमूल, अमलतास, अशोक, दारुहल्दी, मंजिष्ठा, पुनर्नवा, गाजर के बीज, धातकी से बनाई गई है। इसके नियमित सेवन से हर तरह की कमजोरी कम होती है।

महिलाओं में कमजोरी होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन मुलेठी, आंवले जैसी प्राकृतिक जड़ी बूटियों के साथ-साथ अगर नियम से रुटीन में महिलाओं की कमजोरी के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक का इस्तेमाल किया जाए तो कमजोरी से दूर और हर समय ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा रहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें 

Daily Exercise for Women in Hindi –  यह जानना जरूरी है कि अपने फिटनेस के स्तर के अनुसार कौन-सी एक्सरसाइज कितनी देर तक करने की जरूरत है।

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे – शिलाजीत (shilajit ke fayde) एक प्रकार का खनिज है, जो हिमालय क्षेत्रों में पाया जाता है

Body Mist For Women in Hindi – perfumes के मुकाबले body mist की खुश्बू हल्की होती है जो सारा दिन नहीं रहती, लेकिन आप इन्हें दिन में कई बार apply कर सकते हैं।

Read More From xSEO