एंटरटेनमेंट

वायरल तस्वीरः माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने का बदला अंदाज़, बने धक- धक गर्ल के महाराजा

Supriya Srivastava  |  Jun 12, 2019
वायरल तस्वीरः माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने का बदला अंदाज़, बने धक- धक गर्ल के महाराजा

माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज़ में शुमार है। 35 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा माधुरी की एक मुस्कान पर आज भी सारा देश फिदा है। 50 की उम्र पार करने के बाद भी फैन्स उनकी हर अदा के दीवाने हैं। डांस और फेशियल एक्सप्रेशन में आज भी माधुरी दीक्षित को कोई एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाती। कई दिनों से लगातार एक डांस रियलिटी शो में बिज़ी रहने के बाद अब माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताने पहुंच चुकी हैं इटली। वहां से वे लगातार खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं।  

पति श्री राम नेने बने माधुरी के महाराजा

माधुरी दीक्षित इन दिनों परिवार के साथ इटली में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। वे लगातार इस हॉलिडे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर रही हैं। इसी दौरान उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में श्रीराम नेने महाराजा के लुक में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने दाढ़ी रखने के साथ ही सिर पर महाराजा की पगड़ी भी बांधी हुई है।

माधुरी दीक्षित ने इस तस्वीर को शेयर कर एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “अपने महाराजा के साथ इटली में।” माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसा पहली बार है, जब सीधी- सादी छवि वाले डॉक्टर श्रीराम नेने एक अलग अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उनका यह नया लुक एक ऐप के ज़रिए क्रिएट किया गया है।

इटली से शेयर हुईं तस्वीरें

अपने पति श्रीराम नेने और दोनों बेटों- एरिन और रेयान के साथ छुट्टियां मना रहीं माधुरी दीक्षित ने इटली के रोम से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका पूरा परिवार साथ नज़र आ रहा है। आप भी देखिए माधुरी दीक्षित की फैमिली हॉलिडे की कुछ तस्वीरें …

जब सबका दिल तोड़कर माधुरी ने की नेने से शादी

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के पीक पॉइंट पर डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। दोनों की शादी को अक्टूबर 2019 में 20 साल पूरे हो जाएंगे। बता दें कि यह माधुरी दीक्षित की अरेंज मैरिज थी। एक फैमिली फंक्शन के दौरान माधुरी के परिवार वालों ने डाॅक्टर श्रीराम नेने की मुलाकात उनसे करवाई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों को एक- दूसरे का साथ भा गया था और उन्होंने शादी कर ली थी।  

शादी के बाद माधुरी कई साल तक अपने पति के साथ अमेरिका में रहीं। मगर कुछ सालों पहले वे अपने देश और बाॅलीवुड में वापस लौट आईं। डाॅक्टर नेने भी अपना करियर छोड़कर माधुरी का साथ देने आ गए। फिलहाल माधुरी कलर्स चैनल पर आ रहे डांस रियलिटी शो “डांस दीवाने” को जज कर रही हैं।

इमेज सोर्सः Instagram 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें-

सुष्मिता सेन ने किया खुलासा, जब उनकी एक गलती से ऐश्वर्या राय बन जातीं मिस यूनिवर्स

जब प्रियंका चोपड़ा के ज़ोर- ज़ोर से हंसने पर एक बंदरिया ने मार दिया उन्हें थप्पड़, जानिए पूरा वाकया

रवीना टंडन की बेटी ने किया कुछ ऐसा कि कायल हुआ पूरा सोशल मीडिया, वीडियो वायरल

Read More From एंटरटेनमेंट