Make Up Products

गर्मियों के लिए बेस्ट रहेंगे ये लिपस्टिक शेड्स, लुक लगेगा फ्लॉलेस

Supriya Srivastava  |  Apr 22, 2021
lipstick shades for summer, Summer Lipstick Shades
ब्यूटी ट्रेंड्स समय के साथ बदलते रहते हैं लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे होते हैं, जिनकी डिमांड कभी कम नहीं होती। जी हां, हम बात कर रहे हैं लिपस्टिक शेड्स की। लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो हर लड़की के मेकअप बॉक्स में जरूर होता है। अगर आपको ज्यादा मेकअप करना नहीं भी पसंद है तो सिर्फ एक लिपस्टिक आपके लुक को कम्पलीट कर सकती है। बदलते मौसम के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट और मेकअप प्रोडक्ट भी बदल जाते हैं। यहां तक कि लिपस्टिक शेड्स भी। 
https://hindi.popxo.com/article/want-a-perfect-selfie-then-follow-these-makeup-tips-for-a-perfect-selfie-in-hindi
आपको बता दें कि विंटर और समर लिपस्टिक शेड्स में काफी अंतर है। जहां एक और विंटर में ज्यादातर डार्क लिपस्टिक शेड्स पसंद किये जाते हैं वहीं गर्मियों में लाइट लिपस्टिक शेड्स की डिमांड बढ़ जाती है। मगर जो लोग ज्यादातर रेड लिपस्टिक लगाना पसंद करते है, उनके दिमाग में अक्सर यह सवाल घूमता रहता है कि अगर गर्मियों में रेड लिपस्टिक शेड नहीं तो क्या। इसका जवाब हम यहां आपको देने जा रहे हैं। जानिए गर्मियों में कौन से लिपस्टिक शेड्स ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं।  

न्यूड लिपस्टिक शेड

गर्मियों में डार्क शेड्स आपके लुक को ख़राब कर सकते हैं। पसीने की वजह से अगर आपकी लिपस्टिक स्मज हो गई तो बिना बात के मजाक का कारण बनना पड़ता है। यही वजह है कि न्यूड लिपस्टिक शेड गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शेड है। ये होंठों पर ज्यादा सूदिंग लगता है। साथ ही हर तरह की ड्रेस के साथ मैच भी कर जाता है। इसके अलावा न्यूड लिपस्टिक शेड आपके मेकअप को नेचुरल लुक भी देता है।  

ब्लॉटेड रेड

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि क्लासिक बोल्ड रेड लिपस्टिक से बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। अगर आपको रेड लिपस्टिक लगाने की आदत है तो गर्मियों के मौसम में आप ब्लॉटेड रेड शेड की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। यह आपके होंठों को आपका पसंदीदा रेड शेड देने के साथ आपका लुक ओवर भी नहीं होने देगी।  

लाइट पिंक

लाइट पिंक शेड हमेशा से लड़कियों की पसंद रहा है। टीनएजर्स खासतौर पर पिंक शेड का इस्तेमाल अपने होंठों पर करती हैं। अगर आपको बोल्ड पिंक शेड ज्यादा पसंद है तो गर्मियों में आप लाइट पिंक शेड लगा सकती हैं। यह काफी हद तक आपको नेचुरल लुक देगा और गर्मियों में ख़राब भी नहीं लगेगा। आप चाहें तो निया शर्मा के इस लिपस्टिक शेड से प्रेरणा ले सकती हैं।  

पीच कलर

पीच कलर गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये होंठों को नेचुरल लुक भी देता है। गर्मियों में कोई भी डार्क शेड चुनने से पहले एक बार पीच कलर को जरूर याद रखें। इससे दिन के समय फोटो भी काफी अच्छी आती है। इसलिए अगर आप गर्मियों में लिपस्टिक शेड की तलाश कर रही हैं तो पीच लिपस्टिक पर आकर आपकी तलाश जरूर खत्म हो जाएगी। 

Read More From Make Up Products