एस्ट्रो वर्ल्ड

नंवबर में लग रहा है साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और प्रभाव के बारे में

Archana Chaturvedi  |  Oct 27, 2022
नंवबर में लग रहा है साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और प्रभाव के बारे में

इस साल की दिवाली सूर्य ग्रहण में बीत गई लेकिन आपको बता दें कि इस साल की देव दीपावली भी चंद्र ग्रहण के साये में रहेगी। क्योंकि साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 8 नवंबर को लगेगा और इसी दिन देव दीपावली भी है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के कई जानकार देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं। 

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि भले ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव शून्य होगा। इसी के चलते कोई असर न होने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि सूतक काल का प्रभाव कम होने से कोई लेना-देना नहीं है इसीलिए ये मान्य होगा। इसके हिसाब से हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे प्रांरभ हो जायेगा।

चंद्रग्रहण का समय Chandra Grahan 2022 Timing

भारत में कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा। वहीँ दुनिया में देव दीपावली के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। 

ग्रहण काल में बरतें ये सावधानियां –

– चंद्रग्रहण के दौरान यात्रा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण काल में यात्रा से बचना चाहिए।

– सूतक काल प्रारंभ होने के बाद पूजा-पाठ आदि शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

– प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भ पर बुरा असर पड़ता है।

– ग्रहण के समय कुछ खाना- पीना नहीं चाहिए। क्योंकि ग्रहण के समय प्रकाश की किरणों मे विवर्तन (Diffraction) होता है। इसकी वजह से कई हजार सूक्ष्म जीवाणु मरते हैं और कई हजार पैदा होते हैं।

– कहते हैं ग्रहण काल में शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।

– ग्रहण काल के दौरान अगर कोई घर से बाहर रहता है तो उसे ग्रहण खत्म होते ही नहा लेना चाहिए।

– इस दौरान चाकू या तेज धार वाली कोई भी चीज इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के समय में इस तरह की वस्तुओं का प्रयोग वर्जित माना जाता है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड