एंटरटेनमेंट

VIDEO: एक- दूसरे को नापसंद करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ सामना, करीना ने मारा प्रियंका को ताना

Archana Chaturvedi  |  Feb 19, 2019
VIDEO: एक- दूसरे को नापसंद करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ सामना, करीना ने मारा प्रियंका को ताना

हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन -6 ‘ में बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने एक- दूसरे पर काफी छींटाकशी करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किये। दरअसल, इस एपिसोड के रिलीज़ होने से पहले ही शो मेकर्स ने इसका एक प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह- तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इस वीडियो में चैट शो के दौरान करीना कपूर नई नवेली दुल्हन प्रियंका निक जोनस के साथ नजर आईं। बता दें कि एक समय में दोनों एक- दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थीं। ऐसे में दोनों पहली बार एक साथ करण के शो पर कई नये खुलासे करते दिखीं। दोनों के बीच कई बातों को लेकर बहस भी हुई और साथ ही एक- दूसरे को नसीहत भी दे डाली कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

करीना ने दी प्रियंका को नसीहत

जब करण प्रियंका से पूछते हैं कि एक्टर वरुण धवन किसको डेट कर रहे हैं ? तो इसका जवाब प्रियंका नहीं बता पाती हैं। करीना ये देखकर हैरान हो जाती हैं और प्रियंका से कहती हैं , ‘क्या तुम्हें सच में नहीं पता कि वरुण किसे डेट कर रहे हैं ? वैसे अब तुम्हें सिर्फ हॉलीवुड के एक्टर- एक्टर्स के अफेयर के बारे में ही खबर होगी। ‘ सिर्फ यही नहीं करीना ने प्रियंका को ताना मारते हुए कहा, ‘क्या तुम बॉलीवुड को भी भूल चुकी हो? अपनी जड़ को तो मत भूलो।’ हालांकि ये बातें करीना ने प्रियंका से गलत नीयत से नहीं, बल्कि सिर्फ मजाक- मजाक में कही हैं।

शो के दौरान जब करण जौहर ने करीना से पूछा कि उन्हें सैफ अली खान ने कहां प्रप्रोज किया था? तो इसके जवाब में करीना ने बताया कि उनके पति सैफ ने उन्हें ग्रीस में लव प्रप्रोजल दिया था। इस पर तुरंत प्रियंका ने कहा ‘मी टू’। ये सुनकर करीना चौंक गई, पर प्रियंका ने बात को साफ- साफ बताते हुए कहा कि उन्हें भी निक ने ग्रीस में ही प्रपोज किया था।

शादी से पहले गूगल नहीं किया

क्विज राउंड के दौरान करण ने प्रियंका से उनके पति और देवर यानि जोनस ब्रदर्स के फर्स्ट एलबम का नाम पूछा लेकिन वो इसका जवाब नहीं जानती थी। इस पर करीना मजे लेते हुए कहती हैं कि प्रियंका को ये जवाब तो पता होना ही चाहिए। इस पर प्रियंका हंसते हुए कहती हैं कि उन्होंने निक से शादी करने से पहले उनके बारे में गूगल सर्च नहीं किया था।

एक- दूसरे से नफरत की थी ये वजह

बता दें कि शाहिद कपूर करीना के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। बाद में फिल्म कमीने के बाद प्रियंका और शाहिद के बीच अफेयर की बातें सामने आईं थीं। इसके बाद से ही दोनों एक्ट्रेस कोशिश करती रहीं कि वो एक- दूसरे के सामने न आएं।

ये भी पढ़ें –

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
अपनी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस आदत से नफरत करती हैं उनकी ननद, शो पर खोले कई राज
तैमूर बन जायेंगे बड़े भाई क्योंकि करीना कपूर कर रही हैं दूसरे बच्चे की तैयारी
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ

Read More From एंटरटेनमेंट