वेलनेस

रेड वाइन के फायदे सौंदर्य, स्वास्थ्य और सेक्स के लिए – Red Wine ke Fayde

Deepali Porwal  |  Sep 28, 2018
रेड वाइन के फायदे सौंदर्य, स्वास्थ्य और सेक्स के लिए – Red Wine ke Fayde

आमतौर पर एल्कोहॉल न पीने की सलाह दी जाती है पर कुछ ड्रिंक्स सेहत के लिहाज़ से काफी फ़ायदेमंद मानी जाती हैं। उन्हीं में से एक है रेड वाइन (red wine in hindi), जिसके फायदे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। कई शोधों में यह पता चला है कि अगर लिमिट में रेड वाइन (wine) का सेवन किया जाए तो वह नुकसान करने के बजाय आपके लिए फ़ायदे का सौदा भी साबित हो सकती है।

रेड वाइन बेनिफिट्स  – Red Wine Benefits in Hindi

1. रेड वाइन में आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें कई एक्टिव एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कि इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण रेड वाइन तनाव कम करने और फ्री रैडिकल से बचने में भी मदद करती है। इससे आपकी त्वचा जवां नज़र आती है।
3. रेड वाइन कैसे बनती है? रेड वाइन काले अंगूर से बनती है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है, जिससे दिल सेहतमंद और वजन संतुलित रहता है।


4. एरिजोना यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च के लिए मधुमक्खियों को रेड वाइन में मौजूद रेजवेराट्रॉल नामक तत्व का सेवन करवाया था। हैरानी वाली बात थी कि इससे मधुमक्खियों की उम्र बढ़ गई थी।
5. रेड वाइन का सेवन करने से पाचन शक्ति मज़बूत होती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से पेट के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और पेट का अल्सर भी कम होता है।

मानसिक तनाव से मुक्ति के उपाय – How to Relieve Stress in Hindi

6. रेड वाइन क्लॉटिंग यानि खून का थक्का बनने से होने वाली समस्या या खतरों को कम करती है। इससे हृदयाघात, स्ट्रोक और पल्मनरी एम्बोलिज्म का खतरा कम होता है।
7. हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि रेड वाइन के सेवन से याददाश्त संबंधी समस्या का निवारण होता है।
8. डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी रेड वाइन को फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड में शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
9. रेड वाइन का सेवन सौंदर्य के लिहाज़ से भी अच्छा माना गया है। कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी त्वचा की रंगत खोने लगती है। ऐसी स्थिति में रेड वाइन का फेस पैक मददगार साबित हो सकता है।
10. वर्जीनिया यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में एक गिलास रेड वाइन पीने से कैंसर का खतरा कम होता है। यह कैंसर कोशिकाओं के पनपने की आशंका को कम करती है।

रेड वाइन पीने के फायदे – Red Wine Pine ke Fayde

11. रेड वाइन का सेवन करने वाले लोगों को दांतों की कैविटी से बचने में मदद मिल सकती है।
12. एल्कोहॉल के सेवन से गर्भधारण की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है लेकिन रेड वाइन एक अपवाद है। रेड वाइन से महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता बढ़ती है और यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करती है।
13. रेड वाइन से मसूढ़ों की सूजन कम होती है, दांतों के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दांत पहले से ज्यादा मज़बूत हो जाते हैं।

                                           वजन कम करने से लेकर डायबिटीज तक में बेहद फायदेमंद है अदरक का पानी

14. अगर रात को नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो रेड वाइन आपकी अच्छी दोस्त साबित हो सकती है। हफ्ते में एक बार इसका सेवन करने से नींद अच्छी आने लगती है।

15. रेड वाइन का सेवन महिलाओं में (red wine benefits for female in hindi) सेक्स हॉर्मोन को बढ़ाता है, जिससे उनकी कामेच्छा बढ़ जाती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक नाइट प्लान कर रही हैं तो डिनर के साथ रेड वाइन को न भूलें!


माना कि रेड वाइन पीने के फायदे (red wine pine ke fayde) बहुत हैं पर यह भी ध्यान रखें कि यह एल्कोहॉल का ही एक प्रकार है। किसी भी चीज़ की अति सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। केक व चॉकलेट में भी रेड वाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसका सेवन न करना चाहें तो अपने खाने में अंगूर शामिल कर लें।

ये भी पढ़ें :

सांस की बदबू का इलाज

सौंदर्य व स्वास्थ्य के लिए जानें कैस्टर ऑयल के फायदे

सेक्स लाइफ और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बेहतर बनाएंगे ये टिप्स

छोटे पर्दे की प्लस साइज़ एक्ट्रेसेस, जिन्हें वज़न से ज्यादा है टैलेंट का ख्याल

Read More From वेलनेस