एंटरटेनमेंट

अब जल्दी ही शादी करने वाले हैं बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटी कपल्स भी…

Richa Kulshrestha  |  Oct 1, 2018
अब जल्दी ही शादी करने वाले हैं बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटी कपल्स भी…

बॉलीवुड के फिल्मी सितारों से सजी सोनम कपूर, नेहा धूपिया और दीपिका पादुकोण की अचानक हो चुकी शादी के बाद लगता है कि यह सिलसिला आगे भी चलने वाला है। हमारे बॉलीवुड की बहुत सी सेलेब जोड़ियों ने बहुत जल्दी शादी करके अपने फैन्स को चौंकाने का फैसला किया हुआ है। तो आप भी हो जाइये तैयार इन जोड़ों की सितारों से सजी या फिर अचानक आपको चौंका देने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग की खबर सुनने के लिए, जिन्होंने यूं तो अपनी जिंदगी के इस बड़े दिन के लिए सारी तैयारियां कर रखी हैं, लेकिन पब्लिक को अभी खबरों से दूर ही रखा है। बॉलीवुड के इन कपल्स में पहला नंबर किसका है, यह तो आप जानते ही होंगे –

1. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अलिया भट्ट भी काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं और पिछले दिनों रणबीर कपूर के जन्मदिन 28 सितंबर के बाद से बॉलीवुड में यह खुशखबरी गूंज रही है कि यह डेटिंग रिश्तेदारी में बदलने वाली है। कहा जा रहा है कि इंडस्ट्री के दो बड़े परिवारों कपूर और भट्ट ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला कर लिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी आलिया भट्ट से गुपचुप सगाई भी हो गई है। और रणबीर-आलिया ने अपनी रिलेशनशिप को पक्का करने का फैसला कर लिया है।

रणबीर-आलिया की सगाई की चर्चा के पीछे वह तस्वीर है जिसमें ये दोनों अपनी- अपनी मां के साथ हैं। इस तस्वीर को रणबीर के जन्मदिन पर नीतू सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बताया जाता है कि नीतू कपूर का कहना है कि इन दोनों को अब इस रिलेशनशिप को और मजबूत कर लेना चाहिए। नीतू को आलिया अपने बेटे के लिए सबसे ज्यादा पसंद आई हैं और वह नहीं चाहतीं कि आलिया भी रणबीर के जीवन में उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड्स की तरह आकर चली जाएं। बताया जाता है कि रणबीर के जन्मदिन के मौके पर नीतू सिंह ने आनन-फानन में दोनों परिवारों को बुलाकर दो्नों की सगाई कर दी। खास बात यह भी है कि रणबीर कपूर को आलिया के पिता महेश भट्ट भी काफी पसंद करते हैं। रणबीर- आलिया दोनों के परिवार इस रिश्ते से काफी खुश हैं और जल्द ही अब हम इन दोनों की शादी होते हुए भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – लो, अब आलिया ने भी ज़ाहिर कर दिया रनबीर कपूर के लिए अपना बेइंतेहा प्यार

2. अली फज़ल और रिचा चड्ढा

बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और बॉलीवुड के एक्टर अली फजल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मुंबई में आयोजित वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में कुछ ही दिन पहले ऋचा चड्ढा और अली फजल को बेस्ट ब्यूटीफुल कपल अवॉर्ड दिया गया है। पिछले दिनों जब एक इंटरव्यू में अली फजल से रिचा चड्ढा से उनकी रिलेशनशिप और शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि क्या वो भी दूसरे सेलेब कपल्स की तरह चुपचाप शादी कर लेंगे तो उन्होंने कहा कि चुपचाप नहीं, खुलकर धूमधाम से होगी शादी।

अली फज़ल ने कहा उन्हें यह नहीं पता कि उनकी शादी कब होगी, लेकिन यह जरूर पक्का है कि यह शादी सीक्रेट वेडिंग नहीं होगी। अली फज़ल ने कहा कि वो अपने खास पलों को अपने साथ ही रखना चाहते हैं और इस बारे में ज्यादा चर्चा करना पसंद नहीं करते। उन्होंने बताया कि रिचा चड्ढा उनके दिल के बहुत करीब हैं। क्या अब आपको इन दोनों की शादी के बारे में कोई शक है? जी हां, हम भी चाहते हैं कि यह बॉलीवुड कपल जल्द से जल्द शादी करके अपने इस रिश्ते को पक्का कर दे।

इसे भी पढ़ें – बचपन की फोटो शेयर करके ऋचा चड्ढा ने सुनाई बॉलीवुड पहुंचने तक की दास्तान

3. राजकुमार राव और पत्रलेखा

बरेली की बरफी के राजकुमार राव भी पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा से डेटिंग कर रहे हैं। राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का रिलेशनशिप बॉलीवुड में एक मिसाल की तरह माना जाता है। इस कपल ने हालांकि अब तक शादी नहीं की है, लेकिन अपनी रिलेशनशिप को लेकर वो कुछ छिपाते भी नहीं हैं। दोनों ही अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

हाल ही में जब एक टॉक शो के दौरान राजकुमार राव से उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पत्रलेखा उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हम एकदूसरे के साथ ज्यादातर फिल्मों की बात करते हैं, एक्टिंग की बात करते हैं और घूमने की बात करते हैं। लेकिन हमने अब तक कभी अपनी शादी और बच्चों के बारे में बात नहीं की है। राजकुमार राव ने कहा कि जब उनकी मां पत्रलेखा से पहली बार मिली थीं तो उन्होंने कहा था कि ये उनकी जिंदगी की आखिरी लड़की है। राजकुमार राव ने कहा कि वो बहुत ज्यादा रोमांटिक हैं। अब ये बातें सुनकर हम तो उनकी शादी की खबर जल्दी ही सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

4. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

जल्दी ही शादी करने वालों की लिस्ट में फरहान अख्तर और वीजे शिबानी दांडेकर के नाम भी काफी ऊपर हैं। जी हां, पिछले काफी समय से दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एकदूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले फरहान ने शिबानी के साथ एक फोटो शेयर करके इस रिलेशनशिप की बात पर अपनी मोहर भी लगा दी है और इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर दोनों का एकसाथ आना इनकी रिलेशनशिप की कहानी कह रहा है।

मिली खबरों के मुताबिक यह कपल भी अपनी इस रिलेशनशिप को जल्दी है अगले लेवल यानि कि शादी में बदलने वाला है। यहां तक कि फरहान अख्तर के बच्चे भी शिबानी को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर और शिबानी इस नये साल में सेटल होने के लिए जगह फाइनल करने में लगे हैं, जिसके बाद उनकी शादी की खबर भी आपको जल्द ही मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें – श्रद्धा कपूर के बाद क्या इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं फरहान अख्तर?

5. वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन लंबे समय से अपनी स्कूल की मित्र और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ डेटिंग कर रहे हैं। उन्हें अक्सर पार्टियों, फिल्मों, रात्रिभोज और पारिवारिक कार्यों में एक साथ देखा जाता है। वैसे वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से दूर ही रखते हैं और कभी भी इस रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन पिछले दिनों हमें पता लगा कि वरुण धवन जल्‍द ही शादी करने वाले हैं। यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद वरुण धवन ने ही एक इंटरव्‍यू में दी। वरुण धवन ने बताया क‍ि वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करना चाहते हैं।

बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी अच्‍छी बॉन्डिंग है और वरुण नताशा को लेकर काफी सीर‍ियस भी हैं। पिछले दिनों सोनम कपूर की शादी में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ ही पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें जब भी समय मिलता है, तो वह नताशा के साथ घूमने या डिनर पर जाते हैं। अपने इस इंटरव्‍यू में वरुण धवन ने कहा कि मेरा पहला प्‍यार मेरी फ‍िल्‍में हैं और उसके बाद मैं सिर्फ नताशा का हूं। वरुण ने कहा कि नताशा मुझे बेहतर ढंग से समझती हैं और उनसे बेहतर मुझे कोई नहीं समझ सकता। अब हमें पता लगा है कि यह सेलिब्रिटी जोड़ा भी जल्द ही शादी कर सकता है। हम शादी का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड के इन नये शादीशुदा जोड़ों ने बताया कि बच्चों के बारे में क्या है उनका प्लान

Read More From एंटरटेनमेंट