एंटरटेनमेंट

फातिमा सना शेख से जल्द शादी करने वाले हैं आमिर खान! एक्टर ने किया दावा

Archana Chaturvedi  |  May 25, 2023
फातिमा सना शेख से जल्द शादी करने वाले हैं आमिर खान! एक्टर ने किया दावा

अभिनेता आमिर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं.. अब भी अभिनेता एक खास वजह से चर्चा में हैं। आमिर खान इस समय अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की वजह से चर्चा में हैं। एक वीडियो के चलते फातिमा और आमिर एक बार फिर चर्चा में हैं। आमिर और फातिमा को मुंबई में पिकलबॉल खेलते देखा गया।

आपने भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि एक दावे में खुलासा हुआ है कि आमिर खान अब तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। जी हां, एक्टर और फिल्म क्रिटीक कमाल राशिद खान यानी केआरके ने आमिर खान के बारे में सनसनीखेज दावा कर के सभी को चौंका दिया।

केआरके ने ट्वीट किया, ‘ब्रेकिंग न्यूज…आमिर जल्द ही अपनी बेटी की उम्र की फातिमा सना शेख से शादी करेंगे। आमिर खान फिल्म ‘दंगल’ से फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं..’ केआरके के इस दावे ने फैंस को चौंका दिया। फिलहाल केआरके के ट्वीट की हर तरफ चर्चा हो रही है। 

फातिमा सना शेख और आमिर खान ने फिल्म दंगल में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। आमिर ने फिल्म में फातिमा के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके बाद दोनों बड़े पर्दे पर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में साथ नजर आए। दो फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों की डेटिंग की बातों ने जोर पकड़ा। लेकिन फातिमा और आमिर ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

वैसे इस बात में तो कोई शक नहीं है कि अक्सर आमिर और फातिमा दोनों फिल्मी इवेंट में साथ स्पॉट होते थे लेकिन डेटिंग अफवाहों के बाद रुमर्ड कपल एकसाथ दिखने पर कतराने लगे थे। आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया है। दोनों के एक बेटा भी है। वहीं पहली पत्नी रीना से आमिर खान एक बेटी इरा खान के पिता भी हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट