एंटरटेनमेंट

IMDb ने जारी की 2023 के मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की पूरी लिस्ट, जानिए किसने मारी बाज़ी

Archana Chaturvedi  |  Nov 23, 2023
Shah Rukh Khan tops 2023 IMDb list

हाल ही में IMDb ने मोस्ट पॉपुलर इंडियन एक्टर्स की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में 2023 के टॉप 10 स्टार्स के नाम सामने आये हैं। इस लिस्ट में एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही शामिल हैं। आपको बता दें कि 2023 में IMDb की लिस्ट के मुताबिक इंडियन एक्ट्रेसेस ने बाज़ी मार ली है। 

आईएमडीबी मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स ऑफ 2023 | IMDb’s 10 Most Popular Indian Stars list

यहां IMDb द्वारा मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स ऑफ 2023 की पूरी लिस्ट और रैंकिंग दी गई है। इसमें आप चेक कर सकते हैं कि आपके चहेते सितारे को इस रेटिंग में कौन सी जगह मिली है।

1. शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान IMDb की 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में पहले पायदान पर हैं। वैसे भी किंगखान के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है, उनकी दो फिल्मों पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन काम किया है और अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म ‘डंकी’ भी अपना डंका बजाने वाली है। 

2. आलिया भट्ट

2023 में दो बड़ी रिलीज़, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ में अभिनय करने वाली आलिया भट्ट लगातार दूसरे साल नंबर 2 पर हैं। आलिया भट्ट ने इस लिस्ट को शेयर करते हुए सबका धन्यवाद भी दिया है।

3. दीपिका पादुकोण

दीपिका इस साल ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आईं। लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर हैं। दीपिका कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और हाल ही में वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ कॉफी विथ करण सीजन 8 में आने की वजह से बेहद सुर्खियों में रहीं।

4. वामिका गब्बी

विशाल भारद्वाज की जासूसी थ्रिलर और विक्रमादित्य मोटवाने की पीरियड ड्रामा जुबली से लेकर दिल छू लेने वाली वेब सीरीज मॉडर्न लव चेन्नई, खूफिया और साथ ही कई पंजाबी फिल्म करने वाली एक्ट्रेस वामिका गब्बी इस रेटिंग में चौथे नंबर पर हैं। वामिका गब्बी इन दिनों भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम बनती जा रही हैं।

5. नयनतारा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा जवान फिल्म से अपनी कमाई को लेकर काफी सुर्खियों बटोरीं। वो आईएमबीडी की रेटिंग में पांचवे पायदान पर हैं। आपको बदा दें नयनतारा टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हैं।

6. तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया स्ट्रीमिंग फिल्मों लस्ट स्टोरीज 2, जी करदा और आखिरी सच में अभिनय किया, भोला शंकर में भी दिखी, और जेलर में एक कैमियो किया। तमन्ना बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस बन गई है। यही वजह है कि उन्हें रेटिंग में छठवां स्थान मिला है।

7. करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो को IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स ऑफ 2023 की लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है। करीना कपूर खान जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही करीना कपूर के हॉलीवुड में एंट्री करने की खबरें आने लगी हैं।

8. शोभिता धुलिपाला

‘मेड इन हेवन’ से लेकर ‘पीएस 1’ और ‘पीएस 2’ के बाद ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की जबरदस्त फैनफॉलोइंग हैं। शोभिता ने फ़ेमिना मिस इंडिया 2013 में दूसरा पायदान हासिल किया था और इसके साथ ही इन्होंने मिस अर्थ 2013 में अपने देश को रिप्रेजेंट भी किया था। शोभिता का नाम बीते दिनों से अभिनेता और सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ भी जुड़ा।

9. अक्षय कुमार

हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी की लिस्ट से लेकर मोस्ट पॉपुलर स्टार की तक लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम जरूर रहता है। वैसे आपको बता दें कि इस लिस्ट में वो नवें पायदान पर हैं। भले उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर रही हैं लेकिन इससे उनके स्टारडम पर रत्ती भर भी फर्क नहीं आया है।

10. विजय सेतुपति

विजय सेतुपति तमिल सिनेमा के उम्दा अभिनेता माने जाते हैं, जो किसी भी किरदार को बड़ी सरलता के साथ निभाते हैं। हिंदी सिनेमा में विजय का डेब्यू फर्जी वेब सीरीज और मुंबईकर फिल्म से हो चुका है। हाल ही में उन्हें हम सबने जवान फिल्म में भी निगेटिव रोल निभाते देखा है। वो इस रेटिंग लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट