Mental Health

पीरियड के दौरान दिखना चाहती हैं खुश तो फॉलो करें ये एक्सपर्ट Tips

Archana Chaturvedi  |  Nov 11, 2020
Periods, Mental Health, How to Be Happy During on Your Period, Happy Period

ऐसा क्यों है कि पीरियड्स का नाम आते ही हर लड़की के मन में सबसे पहले ब्लीडिंग, क्रैम्प्स, दर्द, आदि का ख्याल आता है? ऐसा इसलिए है क्यूंकि हमने पीरियड्स को इन सब चीज़ों से जोड़ दिया है। हर महिला को इन असुविधाओं का सामना हर महीने करना पड़ता है। पीरियड्स आपकी शारीरिक सेहत के साथ-साथ आपकी मानसिक सेहत को भी प्रभावित करते हैं। लेकिन आप चाहें तो पीरियड्स के दौरान खुद (How to Be Happy During on Your Period) को खुश रख सकते हैं। 

पीरियड के दौरान खुश कैसे रहें? How to Be Happy During on Your Period Tips in Hindi

दरअसल, पीरियड में मूड स्विंग होना आम बात है। जब आपका यूटेरस अपनी लाइनिंग को बाहर निकालता है, तब हर महीने आपको पीरियड्स होते हैं। प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक एक हॉर्मोन पीरियड्स के दौरान रिलीज़ होता है जिससे आपको दर्द का अनुभव होता है। यह क्रैम्प्स काफी दर्द भरे होते हैं और आपके मूड को भी प्रभावित करते हैं। इनके कारण आपका डेली रूटीन भी खराब हो जाता है और आपको एनर्जी की भी कमी महसूस होती है। लेकिन कुछ नुस्खे ऐसे हैं जिनसे आप पीरियड्स के दौरान भी अपने मूड को हैप्पी रख सकती हैं और आपकी मेंटल हेल्थ भी बनाये रख सकती हैं। यहां डॉ. अरुणा कालरा से बातचीत के आधार पर हम बता रहे आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स हैं जो आपको पीरियड्स के दौरान खुश (How to Be Happy During on Your Period) महसूस करने में मदद कर सकते हैं – 

पीरियड के दौरान हाइजीन

पीरियड के दौरान आपका साफ-सफाई बरतना बेहद आवश्यक होता है। इसे हम पीरियड हाइजीन भी कहते हैं। पीरियड हाइजीन बरक़रार रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके स्वस्थ को सही रखता है  इसलिए आप अपने सेनेटरी नैपकिन या तंपन या मेंस्ट्रुअल कप को समय समय पर बदलते या साफ़ करते रहें। वैजिनल वाश का बार बार उपयोग न करें क्यूंकि यह प्रोटेक्टिव वैजिनल फ़्लोरा को नष्ट क्र देता है और इससे वैजिनल और यूरिन इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें – ये घरेलू तरीके आपको देंगे पीरियड के दर्द से राहत
https://hindi.popxo.com/article/how-to-clean-private-parts-in-hindi

पीरियड के दौरान एक्सरसाइज

व्यायाम करने से आपका मूड तुरंत शानदार हो जाता है। यह एक बहुत अच्छा तरीका है जिससे आप अपने आप को और अपनी बॉडी को हैप्पी रख सकती हैं। व्यायाम न केवल आपके शरीर को स्वस्थ रखता है परन्तु साथ ही साथ आपके मूड को भी स्वस्थ रखता है। पीरियड के दौरान योगा, पैदल चलना या स्ट्रेचिंग जैसे आसान व्यायाम आपको अच्छा महसूस करने में मदद कर सकते हैं। अच्छे परिणामों के लिए, हमेशा इन दो तरकीबों को याद रखें –
– व्यायाम के रूटीन को बरक़रार रखें
– व्यायाम के दौरान गहरी सांस लें और ध्यान लगाएं
ये भी पढ़ें – अगर आपके पीरियड भी समय पर नहीं आते तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
https://hindi.popxo.com/article/best-yoga-asanas-to-stop-hair-fall-and-promote-hair-growth-in-hindi

पीरियड दौरान डाइट

पौष्टिक तत्वों से भरा भोजन आपके क्रैम्प्स के दर्द को मिटने में बहुत सहायता करता है। पीरियड्स के दौरान खुश रहने के लिए इन डाइट टिप्स का पालन करें।
– ढेर सारे ताज़े फल और हरी सब्जियां खाएं। 
– सूप और स्मूथीज भी काफी फायदा कर सकती हैं। इनके सेवन से आप स्वस्थ महसूस करेंगी और आपका मूड भी अच्छा बना रहेगा।
– हाई फाइबर फूड खाएं। 
– अपने भोजन में पकी हुई सब्जियां, रायता, दलिया आदि शामिल कर सकती हैं।
– यदि जरूरत हो तो एनल्जीसिक ड्रग (Analgesic Drug) लें। पेन किलर्स लेने से आपकी प्रजनन क्षमता को कोई नुकसान नहीं है।
ये भी पढ़ें – पीरियड के ब्लड कलर से जानिए क्या बीमारी है आपको
https://hindi.popxo.com/article/daily-skin-care-routine-for-glowing-skin-tips-in-hindi

पीरियड के दौरान सेक्स

पीरियड्स के दौरान भी हेल्दी लव मेकिंग बनाए रखने की कोशिश करें। लव मेकिंग हैप्पी हार्मोन्स को रिलीज करने में मदद करती है जिसके परिणामस्वरूप पीरियड्स के दौरान मूड फ्रेश रहता है। यदि आप मन में पीरियड्स के दौरान लव मेकिंग को लेकर कई विचार उत्पन्न होते हैं जिसकी वजह से आप खुद को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाती तो यह सामान्य बात है।
अब आप अपनी अगले पीरियड के लिए इन टिप्स को दिमाग में रखें और पीरियड्स के दौरान भी खुद को हैप्पी रखें।
(लेख साभार – डॉ. अरुणा कालरा, ऑब्स्टट्रिशन एंड गयनेकोलॉजिस्ट, सी.के बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम)
https://hindi.popxo.com/article/everything-you-should-know-about-white-discharge-hindi

POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Mental Health