Fitness

सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार | Sardi Jukam ke Gharelu Upay

Archana Chaturvedi  |  Nov 18, 2022
सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार

बदलता मौसम और खासतौर पर सर्दियों में खांसी और जुकाम की समस्या होना आम बात है। खांसी और जुकाम आपको बुखार जैसा लगता है और कभी-कभी दर्द भी महसूस होता है। ऐसे मामलों में सिरदर्द, दांत दर्द, बुखार और सांस लेने में समस्या आदि भी हो सकती हैं। बहुत से लोग इस हालत में या तो सामान्य दवाइयां ले लेते हैं या फिर कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। वैसे आमतौर पर देखा गया है कि खांसी जुकाम के घरेलू नुस्खे ज्यादा असरदायक होते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसके लक्षणों, कारणों और उपचार से अंजान होते हैं। 

सेल्फ आइसोलेशन ज़ोन के लिए क्रिएटिव स्किल्स

सर्दी जुकाम होने के कारण – Sardi Jukam ka Karan

 

ज्यादातर लोग खांसी और नाक बहने को ही सर्दी-जुकाम (sardi jukham) का लक्षण मान लेते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि सिर्फ ठंड लगने की वजह से नहीं, बल्कि कई अन्य कारणों से भी ये समस्याएं हो जाती हैं। ज्यादातर मामलों में खांसी और जुकाम एक वायरस के कारण होता है। वैसे तो 200 से ज्यादा वायरस इस बीमारी के लिए जिम्मेदार होते हैं, लेकिन उनमें से रेस्पिरेटरी सिनसिशल वायरस, इन्फ्लूएंजा और पैराइनफ्लूएंजा का योगदान कुछ ज्यादा ही रहता है। ये वायरस छूने से और पीड़ित व्यक्ति के साथ संपर्क में आने से भी फैलते हैं। किसी संक्रमित व्यक्ति के छींकने पर ये वायरस हवा के कणों के संपर्क में आते हैं और किसी दूसरे व्यक्ति के सांस लेने पर उसकी सांस के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं।                                                                                                         जानिए छींक रोकने के घरेलू उपाय 

सर्दी जुकाम के लक्षण – Sardi Jukham ke Lakshan

 

यह आमतौर पर गले में खराश के साथ शुरू होता है। इससे पहले कि ये महसूस हो कि आप इसकी चपेट में आ गए हैं, इसके लक्षण भी दिखने शुरू हो जाते हैं –

  • बहती नाक (नाक से पानी आना)
  • बहुत छींकें आना।
  • थकान होना।
  • गले में खराश होना।
  • खांसी आना।
  • सिर में भारीपन का बने रहना।
  • ठंड लगना।
  • सीने में तकलीफ महसूस होना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।
  • पूरे शरीर में ऐंठन या दर्द का रहना।
  • आंखों से पानी बहना।
  • साइनस पर दबाव।

आमतौर पर सर्दी के साथ बुखार नहीं आता है, लेकिन अगर ऐसा है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको फ्लू हो गया है या बैक्टीरियल इंफेक्शन। ये लक्षण आमतौर पर 1 और 3 दिनों के बीच दिखने या महसूस होने शुरू हो जाते हैं। ये समस्या लगभग 3 से 7 दिनों तक रहती हैं। शुरुआत के तीन दिनों में शरीर में कमजोरी बहुत महसूस होती है और दिमाग भी शरीर को बीमार सा महसूस कराता है।

सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार – Sardi Jukam ke Gharelu Upay

 

सर्दी-खांसी और जुकाम सामान्य तौर पर सक्रमंण के कारण होता है, इसीलिए इस दौरान खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना चाहिए। इससे आप जल्दी ठीक हो सकते हैं। हालांकि ऐसे में खाने-पीने का मन नहीं करता है और नतीजा ये होता है कि शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार और इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

सर्दी-जुकाम में क्या खाएं –

सर्दी-जुकाम में क्या न खाएं –

कुछ घरेलू उपचार 

जुकाम के घरेलू उपाय – Jukam ka Ilaj

 

खांसी-जुकाम में शरीर टूटने सा लगता है। ऐसा लगता है कि बस अब कोई जल्दी से चमत्कार हो जाए और इस समस्या से छुटकारा मिल जाए। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सहारा लेते हैं। इन दवाइयों से तुरंत आराम तो मिल जाता है, लेकिन सेहत पर इसका बहुत गलत असर पड़ता है। बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जुकाम के घरेलू उपाय ज्यादा असरदायक होते हैं और वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। आइए जानते हैं खांसी जुकाम के घरेलू नुस्खे कौन से अपनाने चाहिए –पैनिक अटैक क्या होता है

जानिए, निमोनिया के लक्षण

 

सर्दी जुकाम से जुड़े सवाल जवाब

नॉर्मल खांसी और काली खांसी में क्या अंतर है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो काली खांसी और सामान्य खांसी में फर्क करना आसान नहीं है, क्योंकि दोनों के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं। बस अंतर यही है कि काली खांसी दो-तीन हफ्ते से भी ज्यादा लंबे समय तक बनी रहती है।

क्या सर्दी-जुकाम में सिर धोकर नहीं नहाना चाहिए?

कोशिश करनी चाहिए कि सर्दी-जुकाम के दौरान कम से कम एक हफ्ते तक सर न धोएं। अगर बहुत जरूरी है तो गुनगुने पानी से सिर धो लें, लेकिन बहुत ज्यादा देर तक बालों को गीला रहने न दें। ऐसे में समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। 

 क्या जुकाम में कोई दवा लेनी चाहिए ?

वैसे तो ये समस्या ज्यादातर अपने-आप ही ठीक हो जाती है, लेकिन अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो दवाएं ले सकते हैं। बिना डॉक्टर के परामर्श के ली गई दवा को खाने से पहले उसके पैकेट पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें।

अगर किसी को लंबे समय से खांसी की समस्या है तो उसे क्या करना चाहिए?

हालांकि यह साबित हो चुका है कि तीन हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर टीबी की जांच करवा लेनी चाहिए, क्योंकि लापरवाही बरतने से खांसी बढ़कर टीबी का रूप ले सकती है।

 

अगर आपको यहां दिए गए Jukam ka Ilaj सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें।

Read More From Fitness