xSEO

100+ Slogans for Hindi Diwas | पढ़िए हिंदी दिवस पर नारे

Garima Anurag  |  Sep 12, 2022
Slogans for Hindi Diwas | हिंदी दिवस पर नारे

हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे बोलकर आप तुरंत किसी के साथ संवाद में कंफर्ट पा सकते हैं। इसलिए इसे दिलों को जोड़ने वाली भाषा कहा जाता है। आजादी के दो वर्ष बाद ही हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। अगर आप भी हिंदी बोलना, लिखना, पढ़ना पसंद करते हैं और अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करते हैं तो हिंदी दिवस पर परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ हिंदी दिवस के महत्व (Hindi Diwas ka Mahatva) को समझाते हुए  हिंदी दिवस पर नारे( hindi diwas par nara), हिंदी दिवस पर खूबसूरत स्लोगन (beautiful slogan on hindi diwas), हिंदी दिवस पर कोट्स (quote hindi diwas slogans) आदि शेयर करें। इस आर्टिकल में आपको हिंदी दिवस पर एक से बढ़कर एक स्लोगन(best slogans on hindi diwas), हिंदी दिवस पर नारे आदि मिल जाएंगे। 

Slogan on Hindi Diwas in Hindi | हिंदी दिवस के लिए स्लोगन

पहले जहां लोगों को पत्रिका या टीवी पर एक या दो हिंदी दिवस के स्लोगन (slogans for hindi diwas) पढ़ने-देखने मिलते थे, आज सोशल मीडिया में लोग हिंदी दिवस पर अनगिनत स्लोगन, नारे आदि पढ़ते देखते हैं जो कि वाकई बहुत अच्छी बात है।  हिंदी दिवस पर इन स्लोगन(slogan on hindi) को आप अपने स्टेटस से लेकर स्टोरी तक, हर जगह शेयर कर सकते हैं या इन्हें लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए यूज कर सकते हैं।

1. देश की शान है हिंदी, देश की पहचान है हिंदी, क्योंकि हर भारतीय के दिल में विराजमान हैं हिंदी

2. हिंदी भाषा को आगे बढ़ाना है हिंदी को उन्नति के रास्ते पर ले जाना है सिर्फ एक दिन नहीं हमेशा हिंदी दिवस मनाना है।

3. हमारी स्वतंत्रता वहां तक है, जहां तक हिंदी है।

4. भारत में हर भाषा का सम्मान है, पर हिंदी ईश्वर का वरदान है।

5. मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा।

6. शर्म नहीं सम्मान है, हिंदी ही हमारा अभिमान है।

7. ताल से ताल मिलाए जा, हिंदी को आगे बढ़ाए जा।

8. ईस्ट हो या वेस्ट, हिंदी इस द बेस्ट।

9. सबसे प्यारी सबसे न्यारी, हिंदी से हम, हिंदी है हमारी।

10. पढ़ना है पढ़ाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है।

11. हमारी भाषा कैसी हो, हिंदी भाषा जैसी हो।

12. हर भाषा का सम्मान करो, पर हिंदी से प्यार करो।

13. हर भाषा से जोड़ो रिश्ता, पर हिंदी से न तोड़ो रिश्ता।

14. क्या है हिंदी की परिभाषा, हिंदी तो है प्रेम की भाषा।

15. हिन्दी देश की एकता की कड़ी है, देखो ये आज मजबूत खड़ी है।

16. एक ही दिल है एक ही जान, हिंदी से है हिंदुस्तान।

17. अंग्रेजी भी आती है, लेकिन हिंदी दिल में बसी है

18. जब साहित्य हिंदी में डूबा तभी से रचनाएं लगने लगी महबूबा ।

19. मेरी ये छोट सी सफलता हिंदी की ही कमाई है, इसने ही तो मुझे बड़ा ख्वाब दिखाया है।

20. हिंदी से पूरा हिंदुस्तान भरा है, तभी तो दुश्मन हिन्दुस्तान से डरा है।

21. हिंदी भाषा बड़ी है सुरीली है अगर प्यार से बोलो तो दिलों को जोड़ देती है।

22. हम भारतीय सभी भाषाओं का करते हैं सम्मान, पर हिंदी ही है हमारी पहचान।

23. ऊंचाई के शिखर पर हिंदी को पहुंचाओ हिंदी की पहचान पूरी दुनिया में बनाओ।

24.हिंदी हर भारतीय के होठों की शान, तभी तो ये हर भारतीय का अभिमान है।

25. हिंदी भाषा है हर भाषा में सबसे खास क्योंकि हिंदी में है एक अलग ही एहसास।

26. भारत माता के माथे पर जो बिंदी का स्थान है, वैसा ही सभी भाषाओं में हिंदी का स्थान है।

27. हिंदी है प्रेम की भाषा यही है हिंदी की परिभाषा ।

28. जब तक सुरज चॉंद रहेगा हिंदी का हर भारतीय के दिल में सम्मान रहेगा ।

29. हिंदी में एक अलग ही बात है, क्योंकि हिंदी में जज्बात है।

30. हिंदी ही तो हमारी आजादी है इसके बिना सब बर्बादी है।

31. हिंदी का करते हैं हम अलग ही सम्मान, क्योंकि इसमें बसती है हर भारतीय की जान।

32.एकता की जान है हिंदी, भारत की शान है हिंदी।

33. आओ हम सब मिलकर हिंदी को अपनाएं, देश में एकता और भाईचारे को बढ़ाये।

34. पूरी दुनिया में हिंदी को फैलाओ, दुनिया में इसकी अलग पहचान बनाओ।

35. आओ हमसब मिलकर हिंदी का सम्मान करें, देश का मान करें।

36. हिंदी भाषा पर है हर भारतीय को अभिमान क्योंकि हिंदी ही है हमारे देश की पहचान ।

37. जब सभी देशवासी हिंदी का करेंगे सम्मान तभी तो बढ़ेगा भारत का मान।

38. हिंदी का करें सम्मान, तभी होगा देश का सम्मान ।

39. अपने दिल में हिंदी का स्थान दो सब मिलकर इसे सम्मान दो।

40. हिंदी में पढ़े, हिंदी में लिखे, आओ सब मिलकर हिंदी में बढ़े।

41. इस हिंदी दिवस पर हम सब ने ये ठाना है, सभी के मन में हिंदी के प्रति स्वाभिमान जगाना है।

42. चलो हम सब मिलकर इस हिंदी दिवस पर यह मुहीम चलाये आज से ही हम हिंदी को अपनाएं।

43. एक देश की एक राष्ट्रभाषा, हिंदी ही है हमारे एकता की आशा।

44. भाषा जो हमें प्रेम सिखाए, हिंदी के नाम से जाना जाए।

45. सीखो चाहे जो भी भाषा, याद रखना हिंदी है हमारी मातृभाषा।

46. हिंदी है हर भारतीय की पहचान, हिंदी से होता है लोगों से मिलना आसान।

47. हिंदी है जनजन की भाषा, ये है हमारी खुशियों की भाषा।

48. मान चुकी है पूरी दुनिया सारी, हिंदी भाषा है सबसे प्यारी।

49. बिना मातृभाषा के साहित्य भी वीरान है, हिंदी के बिना हिंदुस्तान भी वीरान है।

50. जिससे जुड़ी है हर भारतीय की आशा वही तो है हमारी हिंदी भाषा।

51. सब भाषाओं में सरल है हिंदी, प्रेम की पहचान है हिंदी ।

Quote Hindi Diwas slogans | हिंदी दिवस पर कोट्स स्लोगन 

हर जगह अंग्रेजी भाषा के बढ़ते इस्तेमाल के बाद एक समय ऐसा भी आया था जब लोग हिंदी में बोलने और बात करने वालों को कमतर आंकने लगे थे। लेकिन साल दर साल हिंदी दिवस पर दिए गए नारे (hindi diwas par nare) और हिंदी भाषा से जुड़े स्लोगन (slogan on hindi diwas in hindi) से लोगों की सोच बदलने में मदद मिली है। अब लोग गर्व से हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को सोशल मीडिया पर दर्शाते हैं और इसके लिए हिंदी दिवस से जुड़े स्लोगन, नारे के साथ हिंदी दिवस से जुड़े कोट्स (quote hindi diwas slogans) भी अपनाते हैं। आप चाहे को हिंदी दिवस पर कविता भी बच्चों के साथ शेयर कर सकते हैं।

1. वक्ताओं की ताकत भाषा,

लेखक का अभिमान हैं भाषा।

भाषाओं के शीर्ष पर बैठी

मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

2. भारत के गांव की शान है हिंदी

हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,

मेरे हिन्द की जान हिंदी

हर दिन नया आह्वान हिंदी

3. हिंदी थी वो जो लोगो के दिलों में उमंग भरा करती थी

हिंदी थी वह भाषा जो लोगों के दिलों मे बसा करती थी,

हिंदी को ना जाने क्या हुआ, रहने लगी हैरान परेशान

पूछा तो कहती है, अब कहां है मेरा पहले सा सम्मान

4. हिन्दी का सम्मान

देश का सम्मान है,

हमारी स्वतंत्रता वहां है

हमारी राष्ट्र भाषा जहां है

5. जैसे रंगों के मिलने से

खिलता है बसंत,

वैसे भाषाओं की मिश्री सी

बोली है हिन्दी

6. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे

क्‍या प्रेम देश से होगा उसे

वहीं वीर देश का प्‍यारा है

हिंदी ही जिसका नारा है

7. हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी, एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी, हर दिल का अरमान है हिन्दी। 

8. हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है, हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।

9. सरस, सरल मनोहारी है। अपनी हिंदी प्यारी है।

10. हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा,

हिंदी है हमें बड़ी प्यारी,

हिन्दी की सुरीली,

हमें लगे है हर पल प्यारी।

11. वक्ताओं की ताकत भाषा,

लेखक का अभिमान है भाषा,

भाषों के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा।

12. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे,

क्या प्यार देश से होगा उसे,

वही वीर देश का प्यारा है,

हिंदी ही जिसका नारा है।

13. हिन्दी हमारी मातृभाषा है

इसे हर दिन बोलें

और हिन्दी दिवस के इस दिन

सबको हिन्दी में बोलने के लिए उत्साहित करें।

14. सारे देश की आशा है

हिन्दी अपनी भाषा है

जात-पात के बंधन को तोड़ें

हिन्दी सारे देश को जोड़े।

15. हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी, एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी।

16. हिन्दी है तो हैं हम, बिन हिन्दी हम क्या हैं,

हिन्दी से बढ़ती देश की शान, इससे ही होगा हमारा समान।

17. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।

18. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे

क्‍या प्रेम देश से होगा उसे

वहीं वीर देश का प्‍यारा है

हिंदी ही जिसका नारा है।

19. भारत के गांव की शान है हिंदी

हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,

मेरे हिन्द की जान हिंदी

हर दिन नया वाहन हिंदी।

20. कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता. भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी है।

21. आज स्याही से लिख दो तुम अपनी पहचान, हिंदी हो तुम, हिंदी से सीखो करना प्यार।

22. एकता ही है देश का बल, जरूरी है हिंदी का संबल।

Hindi Diwas par Nara | हिंदी दिवस पर नारा 

हिंदी दिवस पर नारा शेयर करना है तो ये नारे आपके काम आएंगी। पढ़िए- 

1. हिंदी हमारा अभिमान, हिंदी हर भारतवासी का स्वाभिमान।

2. हिंदी की महत्ता को तुम कम ना आंको, भाषा के आधार पर देश को ना बांटो।

3. इस हिंदी दिवस बस यही है नारा, हिंदी अपनाकर लाओ देश में उजियारा।

4. हिंदी को सम्मान दो, अपने दिलो में स्थान दो।

5. हिंदुस्तान की है अभिलाषा, हिंदी ही बने राष्ट्रभाषा।

6. बढ़ा रही है मेरी शान, हिन्दी ही है मेरी पहचान।

7. आओ सब आगे बढ़े, हिंदी लिखें, हिंदी पढ़े।

8. कोई पूछे जो कैसी है, हिंदी मेरी मां जैसी है।

9. सबको करती एक समान, हिंदी भाषा बड़ी महान।

10. देश की ऊंची शान करें, हम हिंदी में काम करें।

11. अपना देश महान है, हिंदी से हिंदुस्तान है।

12. जन जन को जो मिलाती है, वो हिंदी भाषा कहलाती है।

13. देखो समझो बात हमारी, हिंदी भाषा है सबसे प्यारी।

14. हिंदी देश की भावना है, स्नेहिल शुभकामना है।

15. कोटि-कोटि कंठों की मधुर स्वरधारा है, हिंदी है हमें प्यारी, हिन्दुस्तान हमारा है।

16.हिंदी जिसका नारा है, वह देश हमको प्यारा है।

17. हिंदी को सम्मान दो, हिंदी गुणों की खान है, हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है।

18. मधुर मधुरतम भाव है, कोमल हमारा स्वभाव है, हिंदी विराट वृक्ष की सघन छांव है।

19. ताल से ताल मिलाए जा, हिंदी को आगे बढ़ाए जा।

20.  हिंदी है बेस्ट, इससे ज्यादा कोई ना है श्रेष्ठ।

21. दीप से दीप जलाए जा, हिंदी भाषा का ज्ञान फैलाए जा।

22. कभी अंग्रेजी आई कभी फार्शी आयी, हमारे समझ में तो बस हिंदी आयी।

Beautiful Slogan on Hindi Diwas | हिंदी दिवस पर कुछ सुन्दर स्लोगन 

हिंदी भाषा पर देश के कई महान लोगों ने भी अपने विचार सालों पहले व्यक्त किए हैं। हिंदी दिवस पर महान व्यक्तित्वों द्वारा हिंदी भाषा पर कही बातों (hindi slogan on hindi language) को दोहराने का सबसे खूबसूरत मौका है। 

1. हमारी भाषा कैसी हो, सरल सुंदर हिंदी भाषा जैसी हो।

2. हिंदी पर विचार करे, आओ फिर एक बार हिंदी में संवाद करें।

3. “हिंदी हृदय की भाषा है, जिसकी वजह से हमारे शब्द हृदय से निकलते हैं और हृदय तक पहुँचते हैं।”

– अज्ञात

4. “निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।”

– भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

5. “जब तक इस देश का राजकाज अपनी भाषा (हिन्दी) में नहीं चलता, तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।”

– मोरारजी देसाई

6. “मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिन्दी भाषा के अध्ययन में लगावें। हम यही समझे कि हमारे प्रथम धर्मों में से एक धर्म यह भी है।”

– विनोबा भावे

7. “हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है।”

– सुमित्रानंदन पंत

8. “जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन हिंदी बोलने से आता है, वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है।”

– अज्ञात

9. “हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।”

– लालबहादुर शास्त्री

10. “हिन्दी सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में महानतम स्थान रखती है।”

– डॉ. अमरनाथ झा

11. “परदेशी वस्तु और परदेशी भाषा का भरोसा मत रखो अपने में अपनी भाषा में उन्नति करो।”

– भारतेंदु हरिश्चन्द्र

12. “हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।”

– मैथिलीशरण गुप्त

13. “जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।”

– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

14. “हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।”

– पंडित गोविंद बल्लभ पंत

15. “हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।”

– डॉ. जाकिर हुसैन

16. “देश की किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और वह (भारत में) केवल हिन्दी ही हो सकती है।”

– श्रीमती इंदिरा गांधी

Hindi Bhasha par Slogan | हिंदी भाषा के लिए अच्छे नारे 

1. जिसमें है मैंने ख्वाब बुने,

जिस से जुड़ी मेरी हर आशा,

जिससे मुझे पहचान मिली,

वो है मेरी हिंदी भाषा।

2. हिंदी भाषा नही भावों की अभिव्यक्ति है,

यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।

3. विविधताओं से भरे इस देश में

लगी भाषाओं की फुलवारी है,

इनमे हमको सबसे प्यारी

हिंदी राष्ट्र भाषा हमारी।

4. सम्मान जो खोया है हमने

हमे उसको वापस लौटना है,

अस्तित्व न खो दे ये अपना

हिंदी भाषा को हमें बचाना है।

5. एक दिन ऐसा भी आएगा

हिंदी परचम लहराएगा,

इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता

भारतवासी कहलाएगा।

6. बड़ों को सम्मान देना सिखाया,

हिंदी भाषा ने ही मान बढ़ाया।

हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा का प्रसार-प्रचार राष्ट्रभाषा के प्रति युवा जेनरेशन को जागरुक करने का एक अच्छा तरीका है। आप भी अपने व्हाट्स एप स्टेटस से लेकर इंस्टास्टोरी, फेसबुक स्टोरी समेत हर जगह हिंदी दिवस पर स्लोगन (slogans for hindi diwas), श्लोक (hindi diwas par shlok) और नारे शेयर करे सकते हैं। 

ये भी पढ़े-

Hindi Diwas Par Dohe– हिन्दी दिवस पर कोट्स, स्लोगन और नारे के अलावा एक से बढ़कर एक दोहे हैं जिन्हें हर किसी को पढ़ना चाहिए।
Important Things about Hindi Diwas– प्रतिस्पर्धा के इस युग में अंगेजी भाषा की मांग भले बढ़ गयी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अपनी राष्ट्रभाषा की हमें जानकारी न हो।

Read More From xSEO