Periods

Periods की कई Problems को दूर करती है कलौंजी

POPxo Hindi  |  May 8, 2016
Periods की कई Problems को दूर करती है कलौंजी

Periods के दिनों में महिलाओं को थोड़ा बहुत दर्द होना आम बात है, लेकिन कुछ महिलाओं को ज़्यादा समस्या होती है, जैसे नियमित रूप से पीरियड नहीं आना (2 या 3 महीने बाद आना या एक ही महीने में 1 से ज़्यादा बार आना), पीरियड बंद हो जाना, बहुत ज़्यादा दर्द होना etc लेकिन अब इन सबसे परेशान ना हों…क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चीज़ बताएंगे जिससे आपकी पीरियड की समस्या दूर हो जाएगी ! और वो जादूई चीज़ है “कलौंजी” (Nigella sativa)! जी हाँ, ये चोटी सी चीज़ बड़ी फायदेमंद है और सभी समस्यों को दूर करती है। तो चलिये जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है!! इन नुस्खों को इस्तेमाल करते वक़्त आचार, नॉन-वेज, फिश, अंडे व आलू को अपनी डाइट में शामिल ना करें तो बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।  

नुस्खा #1 पीरियड के कितने दिन बाद बाल धोना चाहिए? ये नुस्खा amenorrhea (menstrual ब्लीडिंग कम होना या लंबे समय तक ना होना) की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा असरदार है। इसके लिए 3 ग्राम कलौंजी पाउडर को स्वादनुसार शहद के साथ मिक्स करें व खा लें और फिर ऊपर से गुनगुना पानी पी लें।

नुस्खा #2 पीरियड बहुत लंबे gap में आता है या बंद हो जाता है, तो ये नुस्खा आज़माएं – सुबह एक चम्मच कलौंजी पाउडर पानी के साथ खा लें। कभी-कभार किसी को इससे पेट दर्द हो सकता है, तो चुटकी भर हिंग पानी के साथ खा लें, दर्द बंद हो जाएगा और पीरियड भी आ जाएगा।

नुस्खा #3 ये उपाय कई समस्याओं को दूर करने में बड़ा असरदार है, जैसे अनियमित पीरियड्स, व्हाइट डिस्चार्ज होना, पेट व कमर में ज़्यादा दर्द होना जैसी कई समस्यों से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए दो ग्लास पानी में लगभग 50 ग्राम ताज़ी पुदीने की पत्तियां तब तक उबालें, जब तक पानी आधा कप ना रह जाए। फिर इसे छान लें और इसमें दो चम्मच मिश्री व आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिला लें। इस पानी को सुबह खाली पेट और रात को सोते समय पिएं। इसे 40 दिन तक करने से आपकी ज्यादातर problems solve हो जाएंगी।  

नुस्खा #4 पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या को दूर करने के लिए ये कारगर उपाय है। लेकिन इस उपाय को पीरियड आने के 15 दिन पहले शुरू करें और दो सप्ताह तक लें। पीरियड के दौरान इसका सेवन ना करें। आधा चम्मच कलौंजी के तेल में एक चम्मच शहद मिलाएं और सुबह खाली पेट व रात को सोते समय लें।

नुस्खा #5 अगर आपको पीरियड आए हुए 3 या ज़्यादा महीने हो गए हैं और पेट में भी दर्द रहता है तो ये नुस्खा आपके लिए है। एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच शहद मिलाकर, सुबह खाली पेट और रात को सोते समय लें। इस उपाय को एक महीने तक करने से आराम आएगा। Images: shutterstock.com

यह भी पढ़ेंः

आपके चेहरे पर Long Lasting Glow लाएंगे दालचीनी के ये 6 गुण
Irregular Periods से परेशान? आज़माएं ये 8 घरेलू नुस्खे
प्रेगनेंसी के कितने दिन बाद पीरियड आता है
जायफल से जुड़े फायदे और नुकसान

Read More From Periods