Diet

लहसुन के फायदे आपकी सेहत और त्वचा के लिए – Lahsun ke Fayde

Deepali Porwal  |  Oct 31, 2019
लहसुन के फायदे और नुकसान  - Lahsun Khane ke Fayde, Lahsun ke Fayde

आयुर्वेद में औषधि के तौर पर प्रसिद्ध लहसुन (garlic) खाने का ज़ायका बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। (lahsun ke fayde in hindi) अब तक आपने साग-सब्ज़ी, सूप, चटनी व खान-पान की अन्य चीज़ों में लहसुन का इस्तेमाल ज़रूर किया होगा, पर क्या आप जानते हैं कि इसे कच्चा या भून कर भी खा सकते हैं? लहसुन के फायदे (lahsun ke fayde) आपकी सेहत के लिए इतना ज्यादा हैं कि इसके लाभ जानकर आप इसे अपनी डाइट में शामिल किए बिना रह नहीं पाएंगे।

लहसुन के पोषक तत्व

लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इसे बेहद पौष्टिक बनाते हैं। लहसुन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी फ्लैवोनोइड्स, एलिन, एलिसिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुणों की खान लहसुन में सल्फर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। (lahsun ke fayde in hindi) इन सबके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, एनर्जी, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, पायरीडॉक्सिन, सोडियम और पोटैशियम भी उचित मात्रा में पाए जाते हैं। बात करें मिनरल्स की तो लहसुन में कैल्शियम, सेलेनियम, ज़िंक, मैंगनीज़, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं। लहसुन बीटा क्रिप्टोजैन्थिन और बीटा कैरोटीन जैसे फाइटो न्यूट्रिएंट्स का भी अच्छा स्त्रोत है।लहसुन में अल्कालाइन अच्छी मात्रा में होता है, यह शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद करती है।

https://hindi.popxo.com/article/foods-to-eat-on-a-ketogenic-diet-in-hindi

लहसुन के औषधीय गुण – Properties of Garlic in Hindi

दवाइयों की कड़वाहट और अस्पतालों के चक्कर लगाने से पहले का दौर दादी-नानी के नुस्खों और घरेलू औषधीयों का था। इनके साइड इफेक्ट्स न के बराबर होते थे और फायदों का तो बस पूछिए भी मत। (lahsun ke fayde in hindi) हमारे किचन में पाई जाने वाली ज्यादातर सामग्रियों को उनके औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन में भी ऐसे बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत का ख्याल रखने के लिए काफी हैं। दरअसल यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। लहसुन अपनी कड़वाहट के कारण एक असरदार औषधि बन गया है। इसमें एजोइन जैसा तत्व और एलीन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनसे लहसुन का स्वाद कड़वा होता है।

लहसुन खाने के फायदे – Lahsun Khane ke Fayde

हमारे किचन में ऐसी कई तरह की सामग्रियां मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी साबित होती हैं। अनेक फायदेमंद फल-सब्जियों की तरह लहसुन के फायदे (lahsun ke fayde) को भी नकारा नहीं जा सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जिस वजह से लोग इसे सर्दियो में खाने पर जोर देते हैं, जबकि सच तो यह है कि इसे हर मौसम में खाया जा सकता है। जानिए लहसुन के फायदे। (lahsun ke fayde)

https://hindi.popxo.com/article/olive-oil-benefits-health-hair-and-skin-in-hindi

नियंत्रित होगा ब्लड प्रेशर

आजकल सभी उम्र के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, यानी कि उच्च रक्तचाप की समस्या होना बेहद आम बात हो गई है। इसे नियंत्रित करना मुश्किल भी हो जाता है, जिसके लिए लोग कभी दवाइयों का सहारा लेते हैं तो कभी घरेलू नुस्खों का। लहसुन में बायोएक्टिव सल्फर कंपाउंड पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को 10mmhg (सिस्टोलिक प्रेशर) और 8mmhg (डायलोस्टिक प्रेशर) तक कम करता है। दरअसल, सल्फर की कमी से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के लिए ऑर्गनोसल्फर कंपाउंड से युक्त आहार लेने से फायदा मिल सकता है।

कम होगा वजन

आज की व्यस्त जीवनशैली में एक्सरसाइज़ या योग के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से कम उम्र में ही लोग न सिर्फ लाइफस्टाइल डिसॉर्डर्स के शिकार हो रहे हैं, बल्कि बढ़ते वजन की समस्या से भी ग्रस्त हैं। लहसुन का सेवन बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, एडिपोजेनिक टिश्यू को बढ़ने से रोकता है और थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है। लहसुन के ये अनोखे गुण आपको मोटापे से राहत दिला सकते हैं। हालांकि इसके सेवन के साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज़ को भी जगह दें।

https://hindi.popxo.com/article/inexpensive-options-for-dry-fruits-in-hindi

सर्दी-जुकाम से बचाव

लहसुन में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों की भरमार होती है, जिनकी वजह से सर्दी-जुकाम जैसी आम समस्याओं से राहत मिलती है। लहसुन में एलियानेस नाम का एक एंजाइम भी मौजूद होता है, जो एलिसिन नामक सल्फर युक्त कंपाउंड में बदल जाता है। यह कंपाउंड सफेद रक्त कोशिकाओं (व्हाइट ब्लड सेल्स), जो सर्दी-जुकाम के मुख्य वायरस हैं, से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।

डायबिटीज़ से लड़ने में मददगार

डायबिटीज़ यानी मधुमेह अब एक आम बीमारी हो चुकी है, जिसके इलाज में काफी समय और पैसा खर्च हो जाता है। असंतुलित जीवनशैली की वजह से अब कम उम्र से ही लोग इस घातक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, घरेलू इलाज की बात करें तो लहसुन का सेवन करने से डायबिटीज़ से लड़ा जा सकता है।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-deal-with-anxiety-stress-in-hindi

दिल रहेगा स्वस्थ

अब कम उम्र से ही लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सीधा असर हृदय पर पड़ता है और उन्हें हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लहसुन का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों को रोकने में मदद मिलती है।

https://hindi.popxo.com/article/health-benefits-of-anjeer-in-hindi

कैंसर से बचाव

लहसुन में सेलेनियम की मौजूदगी से वह ट्यूमर और पेट के कैंसर की आशंका को कुछ हद तक कम कर सकता है। (garlic ke fayde) दरअसल, सेलेनियम में कैंसर से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह डीएनए उत्परिवर्तन और अनियंत्रित सेल प्रसार और मेटास्टेटिस को भी रोकता है।

https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-alum-fitkari-in-hindi

एसिडिटी से राहत

आमतौर पर गैस या एसिडिटी की गंभीर समस्या होने पर लहसुन से परहेज करने की सलाह दी जाती है, पर अगर यह समस्या एक सीमा तक ही हो तो आप सब्ज़ी पकाते समय उसमें ज़रा सा लहसुन डाल सकते हैं। (garlic ke fayde) इससे आपको गैस या एसिडिटी की हल्की परेशानी में राहत मिल सकती है।

https://hindi.popxo.com/article/constipation-prevention-and-treatment-or-home-remedies-in-hindi

बुखार में मालिश

मौसम में बदलाव होने पर बुखार होने व ठंड लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में रोगी को कच्चा लहसुन खिलाने से उसे फायदा मिल सकता है। अगर कच्चा लहसुन पसंद न हो तो गर्म सरसों के तेल में लहसुन की एक-दो कलियां डालकर उससे शरीर की मालिश करने से भी राहत मिल सकती है।

दांत दर्द में मिले आराम

क्या आप जानते हैं कि माउथवॉश के तौर पर भी लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है? लहसुन के गुणों वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना भी काफी लाभदायक साबित होता है। (garlic benefits in hindi) दांत दर्द की शिकायत होने पर हर रोज़ एक कच्चे लहसुन की कली चबाने से फायदा मिल सकता है। लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। (garlic cloves in hindi) इस पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर में आराम मिल जाएगा।

त्वचा रखे स्वस्थ

लहसुन का नियमित सेवन करने से चेहरे के कील-मुंहासे कम होते हैं और झुर्रियों भी खत्म होती हैं। लहसुन (garlic in hindi) में एस-एलिल सिस्टीन पाया जाता है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों और झुर्रियों से त्वचा का बचाव करता है। लहसुन के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी झुर्रियां कम करने में मदद करते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/best-creams-for-your-skin-in-hindi

लहसुन के फायदे बालों के लिए – Garlic Benefits for Hair in Hindi

बदलती लाइफस्टाइल में बालों के रूखे-बेजान होने और झड़ने की समस्याएं भी बेहद आम हो गई हैं। अगर आप अपने बालों को स्वस्थ बनाने के लिए कई तरह के केमिकल प्रोसीजर और शैंपू-कंडीशनर, स्पा आदि ट्राई कर चुके हैं तो अब एक चांस लहसुन (garlic in hindi) को देकर देखिए। अपने खास गुणों के लिए मशहूर लहसुन (garlic in hindi) आपके बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है।

डैंड्रफ से छुटकारा

बालों में डैंड्रफ की समस्या होना बेहद आम है और इससे बाल बेहद खराब नज़र आने लगते हैं। हालांकि लहसुन के सेवन से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। दरअसल, लहसुन (garlic meaning in hindi) में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-बायोटिक गुण बालों को डैंड्रफ से बचाने का काम करते हैं।

रुकेगा बालों का झड़ना

बालों को झड़ने से बचाने के लिए हम लोग हर दिन क्या कुछ नहीं करते हैं! कभी महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं तो कभी स्पा सेंटर्स के चक्कर लगाते हैं। आपको यह बात जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि लहसुन (garlic meaning in hindi) से बने जेल से बाल झड़ने की इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लहसुन के प्रकार – Types of Garlic in Hindi

आमतौर पर लहसुन के दो प्रकार पाए जाते हैं। दोनों ही गर्म तासीर और औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं।

1. सामान्य लहसुन – यह लहसुन का वही प्रकार है, जिसका हम रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं। यह आसानी से उपलब्ध होता है और आप सभी इससे परिचित हैं।

2. कश्मीरी लहसुन – इस लहसुन को उगाने के लिए वातावरण का शुद्ध होना बेहद ज़रूरी है। इसकी खेती हिमालय के तराई वाले इलाकों में की जाती है।

लहसुन खाने का तरीका – How to Eat Garlic in Hindi

गुणों की खान लहसुन के इतने फायदे (lahsun ke fayde) जानकर आप इसे अपने खान-पान में शामिल करने का मन तो ज़रूर बना चुके होंगे। ऐसे में बेहतर होगा कि इसके फायदों पाने के लिए आपको लहसुन के सेवन का सही तरीका (lahsun khane ka tarika) भी मालूम हो। जानिए, लहसुन के सेवन से जुड़ी कुछ बातें।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-stop-snoring-causes-prevention-and-cure-in-hindi

लहसुन को सुरक्षित रखने का तरीका – How to Preserve Garlic in Hindi

अगर आप ज्यादा मात्रा में लहसुन खरीद कर लाते हैं और वह जल्दी खराब हो जाता है तो हो सकता है कि आपको लहसुन (lahsun in hindi) संभालकर रखने का सही ढंग न पता हो। उसे स्टोर करने का सही तरीका जान लें। 

लहसुन के नुकसान – Lahsun ke Nuksan

तमाम औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन के कुछ नुकसान भी हैं। (lahsun ke nuksan) कहते हैं न कि ज़रूरत से ज्यादा किसी भी चीज़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक (lahsun ke nuksan) साबित हो सकता है। 

https://hindi.popxo.com/article/maternity-clothing-brands-and-buying-suggestions-in-hindi

लहसुन के इस्तेमाल से जुड़े सवाल-जवाब (FAQ’s)

क्या लहसुन का सेवन सिर्फ सर्दी के मौसम में किया जाना चाहिए?

लहसुन की तासीर काफी गर्म होती है और इसे खाने से बुखार में राहत मिलती है। (lahsun khane ke fayde )गर्मी में इसका सेवन कम ही किया जाना चाहिए।

क्या गर्भवती स्त्रियां भी लहसुन का सेवन कर सकती हैं?

गर्भवती स्त्रियां अपने डॉक्टर की सलाह पर सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन कर सकती हैं।

मेरा ब्लड प्रेशर कभी-कभी लो हो जाता है। क्या मैं लहसुन का सेवन कर सकती हूं?

ब्लड प्रेशर लो होने की अवस्था में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि लहसुन रक्तचाप को कम करने के लिए ही जाना जाता है।

क्या फ्रिज में रखने से लहसुन खराब हो सकता है?

जी हैं, लहसुन को फ्रिज में न रखकर हवादार जगह पर रखना चाहिए।

क्या लहसुन का पेस्ट बनाकर रखा जा सकता है?

जी हां, लहसुन का पेस्ट बनाकर स्टोर किया जा सकता है। अगर आपको साबुत लहसुन खाना पसंद न हो तो पेस्ट आपके काफी काम आ सकता है।

… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From Diet