वेडिंग

जानिए आखिर कौन हैं श्लोका मेहता जो बनीं हैं अंबानी खानदान की बड़ी बहू

Archana Chaturvedi  |  Mar 1, 2019
जानिए आखिर कौन हैं श्लोका मेहता जो बनीं हैं अंबानी खानदान की बड़ी बहू

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबान रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं। दोनों का प्री वेडिंग फंक्शन दुनिया का स्वर्ग कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड में रखा गया था, जहां अंबानी परिवार के अलावा उनके खास रिश्तेदार, दोस्त और बॉलीवुड जगत की कुछ हस्तियां भी शामिल हुईं। इसके बाद से गूगल में श्लोका काफी ट्रेंड कर रही हैं। हर कोई अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका के बारे में जानना चाहता है कि आखिर वो हैं कौन और आकाश अंबानी से उनकी मुलाकात कैसे हुई ? तो आइए जानते हैं श्लोका मेहता के बारे में …

पर्सनल लाइफ और एजुकेशन

श्लोका रसेल मेहता और मोना मेहता की तीन बेटियों में सबसे छोटी हैं। उनका जन्म साल 1990 में हुआ था। वर्तमान में वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। श्लोका ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने 2009 में पढ़ाई के अंतिम वर्ष में कैम्ब्रिज बोर्ड में 95% अंक हासिल किए थे। साल 2013 में श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलोजी की पढ़ाई की थी। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की और साल 2014 में भारत लौट आईं।

फैमिली बैकग्राउंड

श्‍लोका हीरा कारोबारी और रोजी ब्लू के मालि‍क रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। मेहता $ 2 बिलियन के डायमंड कटिंग, पॉलिशिंग और ट्रेडिंग कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं, जिनका छह देशों में कारोबार है। रसेल ओरा ज्वेलरी ब्रांड के मालिक भी हैं। उनका परिवार हार्डकैसल रेस्तरां से भी जुड़ा हुआ है, जो दक्षिण और पश्चिम भारत में मैकडॉनल्ड्स की फ्रैंचाइज़ी के मालिक हैं। मुंबई में ही मेहता परिवार के 5 से ज्यादा लग्जरी हाउस हैं। श्लोका की बड़ी बहन दिव्या की शादी अमित जटिया के बेटे से हुई है।

प्रोफेशनल लाइफ

लंदन से लौटने के बाद श्लोका ने अपने पिता की कंपनी में एक निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने साल 2015 में कनेक्ट फॉर (ConnectFor) नाम से एन.जी.ओ. शुरू किया था, जो जरूरतमंदों को एजुकेशन, फूड, शेल्टर जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसके अलावा श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं।

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी

आकाश और श्लोका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दरअसल दोनों ही धीरूभाई अंबानी स्कूल में सहपाठी थे। इसमें कोई शक नहीं है कि श्लोका स्कूल के समय से ही आकाश का क्रश थीं। फेयरवेल के समय आकाश ने उन्हें अपने दिल की बात कह दी और श्लोका ने इस प्रपोजल को स्वीकार भी कर लिया क्योंकि कहीं न कहीं श्लोका भी आकाश को पसंद करती थीं। दोनों ने अपने माता-पिता को अपने रिश्ते के बारे में भी बताया लेकिन परिजनों ने उन्हें मीडिया से ये बात छुपाने की सलाह दी। इसके बाद एक ऐसा समय आया जब दोनों को ही एक दूसरे से अलग होना पड़ा। आकाश अमेरिका चले गये और श्लोका लंदन। इसके बाद जब दोनों इंडिया वापस आये तो इनका प्यार फिर से परवान चढ़ने लगा। साल 2018 मार्च में आकाश ने श्लोका को गोवा में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में बॉलीवुड स्टाइल में शादी के लिए प्रपोज किया उसके बाद श्लोका ने शादी के लिए हां कर दी और फिर दोनों परिवारों ने ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन किया।

ननद- भाभी के अलावा भी है ईशा- श्लोका का ये रिश्ता

शायद आपको पता नहीं होगा कि अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनकी होने वाली ननद श्लोका मेहता के बीच भाभी- ननद का रिश्ता बनने से पहले भी एक रिश्ता रह चुका है और वह है दोस्ती का। दरअसल, ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं। उन दोनों ने काफी समय एक- दूसरे के साथ बिताया है। सिर्फ यही नहीं, हर फंक्शन में उन्हें ईशा और आकाश के साथ देखा भी जाता रहा है। 

ये भी पढ़ें –

अंबानी घर की होने वाली बहू के संग आमिर खान ने लगाए ठुमके, देखिए वीडियो
अंबानी फैमिली में बजने वाली है फिर से शहनाई, शुरू हुई बहू के स्वागत की तैयारी
अंबानी की बेटी की शादी में बच्चन परिवार ने ढाया कहर, देखिए तस्वीरें
बेटी के प्री वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी ने की ऐसी शाही व्यवस्था, जिसे देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

Read More From वेडिंग