ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अंबानी फैमिली में बजने वाली है फिर से शहनाई, शुरू हुई बहू के स्वागत की तैयारी

अंबानी फैमिली में बजने वाली है फिर से शहनाई, शुरू हुई बहू के स्वागत की तैयारी

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और उनके घर में जल्द ही फिर से शहनाई बजने वाली है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

अंबानी परिवार में अब बेटी ईशा के बाद बेटे आकाश अंबानी की शादी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक आकाश और श्लोका की शादी मार्च तक हो सकती है। बता दें कि दोनों की सगाई 30 जून को मुंबई में काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें फिल्म जगत समेत देश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

श्लोका ने शुरू कर दी शादी की शॉपिंग

अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका इन दिनों कई बार शॉपिंग करते हुए स्पॉट हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें श्लोका मेहता एक डिजाइनर स्टोर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि आकाश और श्लोका एक- दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ने साथ में एक ही स्कूल से पढ़ाई भी की है। सिर्फ इतना ही नहीं, अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनकी होने वाली भाभी श्लोका मेहता के बीच भाभी- ननद का रिश्ता बनने से पहले भी एक रिश्ता रह चुका है और वह है दोस्ती का। दरअसल, ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं। उन दोनों ने काफी समय एक- दूसरे के साथ बिताया है। सिर्फ यही नहीं, हर फंक्शन में उन्हें ईशा और आकाश के साथ देखा भी जाता रहा है।

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड से हो सकती है आकाश की शादी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश की शादी इटली या पेरिस से नहीं, बल्कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण मंदिर से करेंगे। मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी मंदिर से हुआ था। मुकेश अंबानी की इस पहल के बाद उत्तराखंड के सीएम ने मार्च 2018 में ही इस जगह को वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित कर दिया था।

shloka mehta 6642420

जानिए कौन हैं श्लोका मेहता

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी श्‍लोका मेहता से होने जा रही है। श्‍लोका हीरा कारोबारी और रोजी ब्लू के मालि‍क रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी की पढ़ाई की है। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की है। इसके बाद उन्होंने 2014 में रोजी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला था। यही नहीं, श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। 2015 में उन्होंने ‘कनेक्ट फॉर’ नाम से एन.जी.ओ. शुरू किया था, जो ज़रूरतमंदों को एजुकेशन, फूड, शेल्टर जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

ननद- भाभी बनने के पहले से ही है ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच ये रिश्ता

अंबानी की बेटी की शादी में बच्चन परिवार ने ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

बेटी के प्री वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी ने की ऐसी शाही व्यवस्था, जिसे देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

01 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT