एंटरटेनमेंट

नामकरण में दिखी एकता कपूर के बेटे की झलक, पहुंचे टीवी और बाॅलीवुड के कई सितारे

Supriya Srivastava  |  Feb 12, 2019
नामकरण में दिखी एकता कपूर के बेटे की झलक, पहुंचे टीवी और बाॅलीवुड के कई सितारे

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की सोप क्वीन एकता कपूर के घर सरोगेसी के ज़रिए बेटे का जन्म हुआ था। अब मुंबई में उनके घर पर बेटे की नामकरण रस्म हुई है। इस अवसर पर छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के कई सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए। आपको बता दें कि एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। वहीं इस नामकरण की रस्म् में एकता कपूर के बेटे की पहली झलक भी सामने आई।

दिखा एकता कपूर का ट्रेडिशनल अवतार

एकता कपूर के बेटे रवि कपूर के नामकरण में नाना जितेन्द्र, मामा तुषार कपूर उनका बेटा लक्ष्य नज़र आए। मम्मी बनीं एकता कपूर भी इस दौरान काफी खुश लग रही थीं। इस खास मौके पर एकता कपूर का ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला। यलो कलर के सूट में एकता काफी खूबसूरत दिख रही थीं।  

नामकरण में छाया सितारों का जलवा

एकता के बेटे के नामकरण में टेक्सटाइल्स मिनिस्टर और पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी भी पहुंची। स्मृति कॉटन साड़ी में दिखीं। टीवी जगत से हितेन तेजवानी, करिश्मा तन्ना भी पहुंचे थे। इसके अलावा सीरियल “कसौटी ज़िंदगी की” की टीम से एरिका फर्नांडिज़, पार्थ समथान और पूजा बनर्जी भी इस सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे। बात करें बाॅलीवुड की तो इस मौके पर करण जौहर मां हीरू जौहर के साथ और अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता बच्चन के साथ नज़र आए।

इस सेरेमनी में मौनी राॅय सेक्सी ब्लैक ड्रेस पहने नज़र आईं, वहीं शमिता शेट्टी भी पिंक टाॅप और ब्लैक ट्राउज़र में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ इस खास मौके पर शामिल होने पहुंची।

वहीं दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया हाथों में हाथ डाले इस सेरेमनी साथ पहुंचे।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस दौरान लाइट ब्लू कलर के सूट में नज़र आईं।

एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी इस दौरान व्हाइट साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

बता दें कि 43 साल की एकता कपूर अपने भाई तुषार कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए 27 जनवरी को सरोगेसी के ज़रिए बेटे रवि कपूर को इस दुनिया में लेकर आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने कहा था कि वो अपनी ज़िंदगी में सही शख्स के आने का इंतज़ार कर रही हैं। मगर जब उनके भाई तुषार कपूर सरोगेसी के ज़रिये साल 2016 में पिता बने, तब एकता कपूर ने भी मां बनने की इच्छा जताई थी।

इमेज सोर्सः Instagram 

ये भी पढ़ें-

एकता कपूर 43 साल की उम्र में बनीं मां, नाना बने जितेंद्र के घर गूंजी किलकारी

एकता कपूर के इन सुपर फ्लॉप सीरियल्स में कोई आपका फेवरेट तो नहीं

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद हिना खान पर भी लगा ‘गंदी काॅपी’ का आरोप, हो गईं ट्रोल

Read More From एंटरटेनमेंट