एंटरटेनमेंट

बिग बॉस जैसा रियलिटी शो होस्ट करने वाली हैं कंगना रनौत, बॉस लेडी एकता कपूर जल्द करेंगी इसका खुलासा

Megha Sharma  |  Feb 3, 2022
बिग बॉस जैसा रियलिटी शो होस्ट करने वाली हैं कंगना रनौत, बॉस लेडी एकता कपूर जल्द करेंगी इसका खुलासा

कंगना रनौत ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह जल्द ही एकता कपूर के लिए एक नया रियलिटी शो होस्ट करने वाली हैं। इस शो के बारे में आज दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बताया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस शो के बारे में बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि ये ओटीटी की दुनिया में आजतक का सबसे फियरलेस शो होने वाला है। कंगना ने भी इस शो की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी थी लेकिन कुछ ही मिनटों में उन्होंने उसे डिलीट कर दिया था लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो कंगना रनौत इस शो को होस्ट करने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस शो को होस्ट कर रही हैं और शो में सारी चीजें उनके मुताबिक ही होंगी। इस शो में क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने रूल्स सेट करेंगे और जो भी इस शो में हिस्सा लेगा उन्हें, कंगना के नियमों का पालन करना होगा। ये शो पूरी तरह से कंगना का होगा और यह शो एकता कपूर के प्लेटफॉर्म पर आएगा। दोनों बॉस लेडी इस शो को लेकर बहुत ही खुश हैं।

इस शो में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो उन्होंने अभी तक नहीं देखा है और इस वजह से हम भी इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि एकता कपूर के मुताबिक ये डांस या फिर म्यूजिक रियलिटी शो नहीं है।

एकता कपूर ने ALT बालाजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि ये पहले आए किसी भी रियलिटी शो जैसा नहीं होगा। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह शोटाइम है, ये ड्रामा टाइम है। तो क्या आप भी हमारे साथ इसे लेकर उत्साहित हैं। ये शो बहुत ही इंटेंस होने वाला है। साथ ही एकता ने खुद का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह शो के बारे में फैंस से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। अब हम केवल यही कह सकते हैं कि हम इस शो के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हैं और इस शो के आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
PICS : शमिता शेट्टी के जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए सितारे, राकेश बापट संग बर्थडे गर्ल ने बिताये खास पल
देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने नहीं की है सगाई, वीडियो शेयर कर बताया तस्वीरों का सच
प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद कहा, ‘अब मैं अपनी ज़िंदगी में ज़रूरी चीजों पर ध्यान देना चाहती हूं’

Read More From एंटरटेनमेंट