ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने नहीं की है सगाई, वीडियो शेयर कर बताया तस्वीरों का सच

देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने नहीं की है सगाई, वीडियो शेयर कर बताया तस्वीरों का सच

देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने बुधवार को अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था और ये फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। दोनों द्वारा तस्वीरें शेयर किए जाने के बाद फैंस उनकी पोस्ट पर बधाई संदेश दे रहे थे लेकिन बाद में दोनों एक्टर्स ने बताया कि ये केवल एक मज़ाक था। हां, देवोलीना और विशाल ने सगाई नहीं की बल्कि दोनों का नया म्यूजिक वीडियो आ रहा है और इसलिए उन्होंने ये तस्वीर शेयर की थी।

इसके बाद बीती रात को देवोलीना और विशाल ने इंस्टाग्राम लाइव रखा था और उसमें उन्होंने बताया था कि ये केवल एक मजाक था और वो दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। अपनी आने वाली म्यूजिक वीडियो के बारेर में बात करते हुए देवोलीना और विशाल ने कहा, इस वीडियो का नाम इट्स ऑफिशियल है और ये एक बहुत ही रोमांटिक ट्रैक है। साथ ही दोनों इस प्रेंक के लिए मिले प्यार और खुशी के लिए बहुत खुश है। उन्होंने कहा, हम जब भी ऐसा कुछ करेंगे तो आपको बता देंगे, फिलहाल हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।

देवोलीना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ये एक स्पेशल अनाउंसमेंट है। आखिरकार हम दोनों की साथ में एक म्यूजिक वीडियो आ रही है। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। इस पर विशाल ने लिखा, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।

देवोलीना और विशाल ने बुधवार को पोस्ट शेयर की थी। इसमें देवोलीना अपनी बड़ी डायमंड रिंग शोऑफ करते हुए भी दिखाई दे रही थीं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इट्स ऑफिशियल लिखा था और दोनों की तस्वीर काफी जल्दी वायरल भी हो गई थी, जिसके बाद से ही दोनों के दोस्त और परिजन शुभकामनाएं देने लगे थे।

ADVERTISEMENT

देवोलीना और विशाल पिछले काफी सालों से अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ निभाना साथिया के सेट पर मिले थे, जिसमें देवोलीना गोपी मोदी की भूमिका में दिखाई देती थीं और विशाल उनके देवर जिगर मोदी का किरदार निभाते थे। विशाल और देवो को कई बार साथ में हैंग आउट करते हुए स्पॉट किया गया है।

यह भी पढ़ें:
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अचानक बॉयफ्रेंड विशाल सिंह से की सगाई, Pics में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए आईं नज़र
प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने के बाद कहा, ‘अब मैं अपनी ज़िंदगी में ज़रूरी चीजों पर ध्यान देना चाहती हूं’
अनुपमा: रुपाली गांगुली बनी टीवी इंडस्ट्री की Highest Paid एक्ट्रेस, लेती हैं इतनी फीस

03 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT