लाइफस्टाइल

Good News: प्रेगनेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दाहिया के साथ वायरल हुईं बेबी बंप की तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  Mar 21, 2019
Good News: प्रेगनेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दाहिया के साथ वायरल हुईं बेबी बंप की तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। सीरियल “ये है मोहब्बतें” में इशिता भल्ला के किरदार ने दिव्यांका त्रिपाठी को सफलता की ऊचाइयों पर पहुंचा दिया। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया सकता है कि दिव्यांका टीवी की पहली एक्ट्रेस हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या 1 करोड़ पार कर चुकी है। दिव्यांका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की हर छोटी- बड़ी चीज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मगर शायद कुछ ऐसा है, जिसे दिव्यांका सभी से छुपा रही हैं और वो है उनकी प्रेगनेंसी की खबर। क्या वाकई दिव्यांका त्रिपाठी प्रेगनेंट हैं?

वायरल हुई तस्वीरें

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया की जोड़ी टीवी की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक है। दोनों की मुलाकात सीरियल “ये है मोहब्बतें” के सेट पर हुई थी। दिव्यांका और विवेक भले ही एक- दूसरे को पहले से जानते हों, मगर इनकी शादी परिवार वालों ने तय की थी। दोनों को देखकर लगता ही नहीं कि उनकी शादी अरेंज है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दिव्यांका और विवेक एक- दूसरे के प्रति अपना प्यार ज़ाहिर करते रहते हैं। हाल ही में विवेक दाहिया अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी से मिलने स्टार प्लस के रियलिटी शो “द वॉइस” के सेट पर पहुंचे। बता दें कि दिव्यांका इस रियलिटी शो की होस्ट हैं। इस दौरान दिव्यांका और विवेक की एक तस्वीर काफी वायरल हो गई, जिसे देखकर लोगों ने ये अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि दिव्यांका त्रिपाठी प्रेगनेंट हैं।

पति विवेक ने दिया ये मज़ेदार जवाब

दिव्यांका के प्रेगनेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर बाहर आते ही, उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके जवाब में पति विवेक दाहिया ने आगे आकर बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में सबकी बोलती बंद कर दी। दरअसल, ये तस्वीर विवेक दाहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें दिव्यांका का पेट बाहर निकला हुआ नज़र आ रहा था। जब इसपर विवेक से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “ये बिलकुल सच है कि दिव्यांका प्रेगनेंट हैं, सच कहूं तो ये कभी नज़र आता है और कभी नहीं। इसे आसानी से अलग किया जा सकता है। जब हमें ज़रूरत पड़ती है तो हम तकिया या कुशन से पेट फुला लेते हैं और जब कुछ काम होता है तो उसे निकाल कर अलग रख देते हैं।”

अक्सर उड़ती है अफवाह

ऐसा पहली बार नहीं है जब शादी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के प्रेगनेंट होने की खबर उड़ी हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ फैंस तो उनकी तस्वीरों को एडिट कर ऐसा दिखा देते हैं कि वो प्रेगनेंट हैं। विवेक के मुताबिक अब उन दोनों को इसकी आदत हो गई हैं।  

सीरियल “ये है मोहब्बतें” के बाद से ही दर्शक दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को एक बार फिर साथ में छोटे पर्दे पर देखना चाहते हैं। मगर अभी दोनों साथ में एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल दिव्यांका जल्द ही एक्टर राजीव खंडेलवाल ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ “कोल्ड लस्सी एंड चिकन मसाला” में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी को “इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स” में दो अवार्ड्स से नवाज़ा गया। दिव्यांका को उनके सीरियल “ये हैं मोहब्बतें में” डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर- जूरी का अवार्ड दिया गया। वहीं उन्हें पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला।

इमेज सोर्सः Instagarm

ये भी पढ़ें-

दिव्यांका त्रिपाठी हुईं सब्यसाची की बेल्ट काॅपी करने पर ट्रोल, दिया ट्रोलर्स को ये मुंहतोड़ जवाब

आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद हिना खान पर भी लगा ‘गंदी काॅपी’ का आरोप, हो गईं ट्रोल

Read More From लाइफस्टाइल