ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी हुईं सब्यसाची की बेल्ट काॅपी करने पर ट्रोल, दिया ट्रोलर्स को ये मुंहतोड़ जवाब

दिव्यांका त्रिपाठी हुईं सब्यसाची की बेल्ट काॅपी करने पर ट्रोल, दिया ट्रोलर्स को ये मुंहतोड़ जवाब

सीरियल “ये है मोहब्बते” की इशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 97 लाख पहुंच चुकी हैं, जो अभी तक और किसी टीवी एक्ट्रेस की नहीं है। उनका स्टाइल और उनके ड्रेसिंग सेंस को भी फैंस काफी फॉलो करते हैं, यही वजह है कि दिव्यांका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय- समय पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मगर इस बार इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट दिव्यांका त्रिपाठी को काफी महंगी पड़ गई, जिस वजह से न खुद दिव्यांका को बल्कि एकता कपूर सहित कई टीवी स्टार्स को भी उनके सपोर्ट में मैदान में उतरना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ दिव्यांका के साथ, हम आपको बताते हैं।

सब्यसाची की ट्रेडमार्क बेल्ट पहनने पर ट्रोल हुईं दिव्यांका

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फैंस सेलिब्रिटीज़ के फैशन सेंस और आउटफिट्स  को कॉपी करते हैं। मगर क्या हो जब अनजाने में खुद सेलिब्रिटी ही किसी और सेलिब्रिटी या फिर फैशन डिजाइनर की कॉपी कर ले। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ। दिव्‍यांका ने हाल ही में बेहद साधारण से व्‍हाइट गोल्‍डन आउटफिट में एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस आउटफ‍िट के साथ उन्‍होंने एक बेल्‍ट पहनी थी। इस फोटो को सब्यसाची के एक इंस्टाग्राम अकाउंट डाइट सब्या पर ये लिखते हुए शेयर किया कि ये बेल्ट मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की ट्रेडमार्क है, जिस पर रॉयल बंगाल टाइगर बना हुआ है। इसके बाद डाइट सब्या ने इसे गन्दी कॉपी का हैशटैग दे दिया।

Divyanka Tripathi Belt 3

दिव्यांका ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सब्यसाची की ट्रेडमार्क बेल्ट पहनने पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी दिव्यांका को काफी ट्रोल किया। वहीं कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी उतर आए। उन्हीं में से एक फैन का कमेंट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दिव्यांका ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, “माफ करें दोस्तों… लेकिन मैं सच में इस वाकये को भूल जाना चाहती हूं, जब मुझे एक ब्रांडेड पीस जैसी दिखने वाली बेल्ट पहनने पर अपमानित किया गया। मैं इस बात से पूरी तरह अनजान थी कि ये किसी ब्रांड की ट्रेडमार्क बेल्ट है। मगर मैं अपने आप को इस फैन का कमेंट शेयर करने से नहीं रोक पाई। इस लड़की ने अपने कमेंट ने मेरे मन की सारी बातें लिख दी हैं। मैं एक अच्छे परिवार से आती हूं और किसी के कपड़ों का मज़ाक उड़ाना मुझे अच्छा नहीं लगता। अच्‍छा हुआ, ये मेरे साथ हुआ और मुझे लोगों की सोच जानने का मौका मिला।”

ADVERTISEMENT

Divyanka Tripathi Belt 4

एकता कपूर सहित कई टीवी सितारे उतरे सपोर्ट में

बता दें कि इस पोस्ट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी के सपोर्ट में एकता कपूर सहित कई टीवी सितारे भी उतर आए। एकता कपूर ने लिखा, “दिव्यांका, लोगों को करने के लिए कुछ काम चाहिए और ऐसी नकारात्मक चीज़ों को मज़ाक का नाम दे देते हैं। उनको बताना चाहिए कि प्राइवेट प्लेन में  महंगे डिजाइनर कपड़े पहनना अब पुरानी बात हो चुकी है। आजकल अपनी मेहनत से नाम कमाना ही बड़ी बात है।”

Divyanka Tripathi Belt

वहीं सीरियल “ये है मोहब्बतें” में सुधा का नेगेटिव निभाने वाली एक्ट्रेस सुधा चंद्रन भी दिव्यांका के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने लिखा, “मैं तुम्हारे हौसलों की दाद देती हूं… मुझे तुम पर गर्व है।”

ADVERTISEMENT

Divyanka Tripathi Belt2

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने भी दिव्यांका के सपोर्ट में कमेंट लिखा। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है तुमने अपने मन की बातें सबके सामने रखी। रही बात लोगों की, लोगों का काम है बोलना।

Divyanka Tripathi Belt1

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें

आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की “नो फ़िल्टर” सेल्फ़ी, फैंस बोले नेचुरल ब्यूटी हो तो ऐसी

वीडियोः दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मां के साथ लिया एशिया की सबसे लंबी ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा

ADVERTISEMENT
29 Jan 2019
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT